-
बुध, 22 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Weak Password Can Empty Your Bank Account Learn How To Stay Safe Now
एक कमजोर पासवर्ड से खाली हो सकता है आपका बैंक खाता, अभी जानें सुरक्षित रहने का तरीका
- Written By: सिमरन सिंह
Strong Password Tips: आपका स्मार्टफोन ही आपका बैंक, पहचान और निजी जिंदगी बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब भी लाखों लोग 1234, 123456 या P@ssword जैसे बेहद आसान पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं।

Password (Source. Freepik)
How T Create A Strong Password: आज के डिजिटल जमाने में आपका स्मार्टफोन ही आपका बैंक, पहचान और निजी जिंदगी बन चुका है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि अब भी लाखों लोग 1234, 123456 या P@ssword जैसे बेहद आसान पासवर्ड इस्तेमाल कर रहे हैं। साइबर अपराधी ऐसे पासवर्ड को कुछ ही सेकंड में तोड़ देते हैं और फिर शुरू होता है फ्रॉड का खेल। एक्सपर्ट्स साफ कहते हैं, “सही तरीके से बनाया गया डिजिटल पासवर्ड आपकी पहली और सबसे मजबूत सुरक्षा दीवार है।” अगर आप अपने मेहनत की कमाई और निजी जानकारी को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो मजबूत पासवर्ड बनाना सीखना जरूरी है।
लंबा और जटिल पासवर्ड ही असली सुरक्षा कवच
मजबूत पासवर्ड हमेशा कम से कम 12 से 16 कैरेक्टर का होना चाहिए। इसमें बड़े अक्षर (A-Z), छोटे अक्षर (a-z), नंबर (0-9) और स्पेशल कैरेक्टर (@, #, $, !) का मिश्रण जरूरी है। जितना पासवर्ड जटिल होगा, हैकर्स के लिए उसे क्रैक करना उतना ही मुश्किल होगा। छोटे और साधारण पासवर्ड साइबर अपराधियों के लिए सबसे आसान निशाना होते हैं।
नाम और जन्मतिथि को पासवर्ड बनाना पड़ सकता है भारी
कई लोग सुविधा के लिए अपना नाम, जन्मतिथि या मोबाइल नंबर पासवर्ड बना लेते हैं। लेकिन यह सबसे बड़ी गलती है। हैकर्स सबसे पहले ऐसे ही सामान्य पैटर्न आजमाते हैं। इसलिए पासवर्ड बनाते समय अपनी निजी जानकारी का इस्तेमाल बिल्कुल न करें। बेहतर तरीका है कि किसी यादगार वाक्य या अनोखे शब्दों के संयोजन से पासवर्ड तैयार करें, जो आपके लिए आसान लेकिन दूसरों के लिए मुश्किल हो।
सम्बंधित ख़बरें
Google ने लॉन्च किए Gemini 3.6 Flash और 3.5 Flash-Lite, पहले से ज्यादा तेज, सस्ता और स्मार्ट AI
X यूजर्स सावधान, Urgent Login Alert वाला ईमेल कर सकता है अकाउंट खाली, एक क्लिक में हैकर्स चुरा रहे पासवर्ड
26 साल की उम्र में एक दिन में 77 करोड़ की कमाई, IIT कानपुर के इस AI Entrepreneur के दावे ने मचा दिया तहलका
बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में AI की एंट्री, हत्या की साजिश से सबूत मिटाने तक चैटबॉट से ली सलाह
उदाहरण के तौर पर RaM#2026!Secure, My$afeLife_89, Vish@lTech#77, India@2026Power और S3cure!Pass_Pro जैसे पैटर्न मजबूत माने जाते हैं। ध्यान रखें, इन्हें सीधे इस्तेमाल न करें, बल्कि इसी स्टाइल में अपना यूनिक पासवर्ड तैयार करें।
हर अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड रखें
एक ही पासवर्ड को बैंकिंग, सोशल मीडिया और ईमेल जैसे कई प्लेटफॉर्म पर इस्तेमाल करना बेहद खतरनाक है। अगर एक साइट का डेटा लीक हो गया तो आपके बाकी अकाउंट भी खतरे में आ सकते हैं। इसलिए हर जरूरी अकाउंट के लिए अलग पासवर्ड बनाएं। पासवर्ड मैनेजर का उपयोग करने से आप कई मजबूत पासवर्ड सुरक्षित तरीके से संभाल सकते हैं।
टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन से दोगुनी सुरक्षा
सिर्फ मजबूत पासवर्ड बनाना ही काफी नहीं है। उसके साथ टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) जरूर चालू करें। इससे लॉगिन के समय OTP या ऑथेंटिकेटर ऐप के जरिए एक अतिरिक्त सुरक्षा परत जुड़ जाती है। यदि किसी को आपका पासवर्ड पता भी चल जाए, तो भी बिना दूसरे वेरिफिकेशन के अकाउंट एक्सेस करना मुश्किल हो जाता है। डिजिटल सुरक्षा के लिए यह आज सबसे प्रभावी उपायों में से एक माना जाता है।
Weak password can empty your bank account learn how to stay safe now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
इस्तीफा लेने से नहीं गिरेगी सरकार… छात्र आंदोलन पर अन्ना हजारे का PM मोदी को पत्र, हिंसा पर जताया गहरा दुख
Jul 22, 2026 | 07:20 PMमिडिल ईस्ट में बड़ा खेल! सऊदी अरब को परमाणु शक्ति बनाने की तैयारी में ट्रंप, ईरान-इजरायल की बढ़ी टेंशन
Jul 22, 2026 | 07:18 PMताजमहल-तेजोमहालय: श्रावण सोमवार पर गंगाजल अर्पित करने की मांग, हिंदू महासभा ने ASI कार्यालय पर किया प्रदर्शन
Jul 22, 2026 | 07:12 PMदतिया उपचुनाव: भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में बाइक रैली, डॉ. नरोत्तम मिश्रा हुए शामिल
Jul 22, 2026 | 07:08 PMमध्य रेल RPF की बड़ी कार्रवाई, ट्रेनों में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, लाखों के सोने के गहने बरामद
Jul 22, 2026 | 06:56 PMIND vs ZIM T20 Series: श्रेयस अय्यर के सामने हार का सिलसिला खत्म करने का मौका, सूर्यवंशी पर टिकी सबकी निगाहें
Jul 22, 2026 | 06:43 PMमहाराष्ट्र वोटर लिस्ट अपडेट: 8.22 करोड़ मतदाताओं तक पहुंचे SIR फॉर्म, मुंबई-पुणे छूटे पीछे; जानिए शहरों का हाल
Jul 22, 2026 | 06:43 PMवीडियो गैलरी

CJP आंदोलन से पहले अमेरिका को कैसे थी खबर? अमेरिकी दूतावास के अलर्ट से उठे सवाल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 04:34 PM
CJP Protest: CJP आंदोलन को बाहर से मिल रहा सपोर्ट? FCRA एंगल ने बढ़ाई हलचल!, VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:26 PM
अखिलेश यादव की गिरफ्तारी पर फूटा गुस्सा, वाराणसी से कानपुर तक सड़कों पर उतरे सपा कार्यकर्ता! देखें VIDEO
Jul 22, 2026 | 03:16 PM
लोकतंत्र की हत्या हो रही है, मीनाक्षी नटराजन ने खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा; जानिए क्या है पूरा विवाद- VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:46 PM
बांके बिहारी मंदिर से गायब हुआ चांदी का रथ? साधु-संतों में मचा हड़कंप, सीएम योगी से की बड़ी मांग! VIDEO
Jul 22, 2026 | 02:02 PM
राहुल-प्रियंका की हिरासत पर भड़के पप्पू यादव, सरकार को दी कड़ी चेतावनी-VIDEO
Jul 22, 2026 | 01:26 PM














