- Hindi News »
- Technology »
- Mount Everest Height Increasing Every Year Because Of Arun River
क्यों बढ़ रही है Mount Everest की ऊंचाई? ये है वजह
माउंट एवरेस्ट से 75 किलोमीटर दूर रहने वाली अरुण नदी के कारण करीब 89,000 वर्ष से इसकी ऊंचाई 15 से 50 मीटर तक बढ़ती जा रही है।
- Written By: सिमरन सिंह

Mount Everest की लंबाई हर साल बढ़ रही है। (सौ. Freepik)
नवभारत डिजिटल डेस्क. दुनिया की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई लगातार बढ़ती जा रही है। यह बात आपने तो सुनी ही होगी, जो बेहद अजीब सी लगती है लेकिन यह पूरा सच है। पहाड़ की ऊंचाई बढ़ाने की वजह एक नदी है। माउंट एवरेस्ट की मौजूदा ऊंचाई की बात करें तो वह करीब 8,849 मीटर है जबकि 2005 में इसकी ऊंचाई मापने पर यह 8,844 मीटर ही पता चली थी।
हर साल बढ़ रही माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई
सामने आई रिसर्च के मुताबिक माउंट एवरेस्ट से 75 किलोमीटर दूर रहने वाली अरुण नदी के कारण करीब 89,000 वर्ष से इसकी ऊंचाई 15 से 50 मीटर तक बढ़ती जा रही है। नदी में भूमि स्थल में बदलाव के कारण एवरेस्ट की ऊंचाई हर साल 2 मिलीमीटर तक बढ़ रही है। उपकरणों की मदद से साफ तौर पर इसे देखा जा सकता है।
ये भी पढ़े: Google Pay पर 1001 रुपये जीतने का मिलेगा मौका, क्या है ये धमाकेदार ऑफर
सम्बंधित ख़बरें
नदी बढ़ाती है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई
हिमालय का निर्माण करोड़ों वर्ष पहले भारतीय प्लेट के टकराने के कारण हुआ था। अब तक इसकी ऊंचाई बढ़ाने के पीछे प्रमुख वजह टेक्टोनिक प्लेटों का घर्षण था लेकिन यूनिवर्सिटी द्वारा की गई रिसर्च के अनुसार शोध में बताया गया है कि अरुण नदी जब हिमालय से नीचे की ओर बहती है, तो बहुत सारा मालवा लेकर आती है। यह मालवा पृथ्वी के ऊपरी सतह पर एक परत बनाता है, जिसके चलते धरती की निचली परत पर दबाव कम होता है। इससे यह पतली परत उखड़कर ऊपर की ओर उठ जाती है और अरुण नदी के साथ बहने लगती है।
ये भी पढ़े: इस देश में Apple के बाद Google की बड़ी परेशानी, Pixel फोन पर लगा बैन
कौन मापता है माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई
माउंट एवरेस्ट दुनिया की सबसे बड़ी चोटी है। इस चोटी को नेपाल के क्षेत्र में भी देखा जाता है और यहां इसे सागरमाथा के नाम से भी जाना जाता है। 2017 में दुनिया की सबसे ऊंची चोटी की ऊंचाई मापन शुरू किया गया, क्योंकि माना जाता था कि 2015 में भूकंप के कारण इसका असर माउंट एवरेस्ट पर भी पड़ा था। 2 साल बाद इस काम को पूरा किया गया, जिसके बाद इसके नतीजों ने सभी को चौंका दिया।
साल 2020 में चीन और नेपाल संयुक्त तौर पर ऊंचाई मापने का डेटा साझा कर रहे थे। इस डेटा के मुताबिक माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,849 मीटर हो गई थी जबकि 2005 में चीन ने इसे मापा था तो इसकी ऊंचाई 8,844.43 मीटर की थी।
Mount everest height increasing every year because of arun river
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Mira Bhayandar Water Crisis: मीरा-भाईंदर में जल संकट गहराया, मई में दो बार 24 घंटे पानी सप्लाई बंद
May 06, 2026 | 11:19 AMगोंदिया में बदला मौसम का मिजाज: तेज आंधी-बारिश से गर्मी से राहत, लेकिन आम व फसलों को भारी नुकसान का खतरा
May 06, 2026 | 11:13 AMBJP का हर छठां सांसद वोट चोरी से जीता, राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- हरियाणा में पूरी सरकार ‘घुसपैठिया’
May 06, 2026 | 11:09 AMAI Gift Card Scam: खाते से उड़ गए पैसे, ChatGPT और Gemini के नाम पर नया फ्रॉड, जानें क्या है बड़ा खतरा
May 06, 2026 | 11:08 AMBMC Hospital Tender Scam: मुलुंड में BMC टेंडर पर 45 करोड़ घोटाले का आरोप, विधायक ने जांच की मांग
May 06, 2026 | 11:06 AMGold-Silver Rate: सोना-चांदी की कीमतों में भारी उछाल से खरीदने वालों को झटका! जानें अपने शहर के ताजा भाव
May 06, 2026 | 11:02 AMमुंबई: रिटायर बैंक मैनेजर 54 दिनों तक ‘डिजिटल अरेस्ट’; ATS और NIA के नाम पर ठगों ने लूटे 40.90 लाख रुपये
May 06, 2026 | 11:01 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














