मुनीर शानदार इंसान, शांति वार्ता से पहले ट्रंप ने पाकिस्तान पर फिर लुटाया प्यार, बोले- मुझे यकीन है...

Donald Trump on Islamabad Talks: डोनाल्ड ट्रंप ने पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर की जमकर तारीफ की। इसके साथ ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता का अगला दौर इस्लामाबाद में होने की संभावना बढ़ गई है।
Donald Trump Praises Asim Munir
डोनाल्ड ट्रंप ने आसिम मुनीर ने तारीफ की (सोर्स- सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Donald Trump Praises Asim Munir: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर पाकिस्तान के आर्मी चीफ आसिम मुनीर की तारीफ की है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के दूसरे दौर की संभावनाओं पर विचार कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह बैठक अगले दो दिनों में हो सकती है और इसके लिए पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद को संभावित स्थान माना जा रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस एक बार फिर अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर सकते हैं। इसके अलावा, ट्रंप के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ और उनके दामाद जैरेड कुशनर भी इस वार्ता में शामिल हो सकते हैं। ये तीनों नेता पहले भी लंबी कूटनीतिक बातचीत में शामिल रहे हैं और ईरान के अधिकारियों व मध्यस्थों के संपर्क में हैं, ताकि किसी समझौते तक पहुंचा जा सके।

दूसरे दौर की बैठक को लेकर चर्चा तेज

हालांकि, दूसरी बैठक की योजना को लेकर अभी अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है और अधिकारी विभिन्न विकल्पों पर विचार कर रहे हैं। ट्रंप ने अपने वरिष्ठ सलाहकारों को इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए कूटनीतिक रास्ता तलाशने की जिम्मेदारी दी है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में संकेत दिया कि बातचीत का अगला दौर जल्द हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रक्रिया अभी जारी है, लेकिन थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि बातचीत के लिए यूरोप भी एक विकल्प हो सकता है, लेकिन इस्लामाबाद की संभावना अधिक दिखाई दे रही है।

आसिम मुनीर की जमकर तारीफ

इस दौरान ट्रंप ने जनरल आसिम मुनीर की खुलकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख मुनीर “बहुत अच्छा काम कर रहे हैं” और उन्हें “शानदार इंसान” बताया। अमेरिकी राष्ट्रपति ने यह भी दावा किया कि मुनीर ने भारत के साथ तनाव कम कराने में भूमिका निभाई, हालांकि भारत ने स्पष्ट किया है कि उसने अपनी रणनीतिक स्थिति के तहत ही सैन्य कार्रवाई रोकी थी।

इसके साथ ही डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने यह भी साफ किया कि वह खुद इस संभावित वार्ता में शामिल नहीं होंगे और अमेरिकी प्रतिनिधित्व कौन करेगा, इस पर उन्होंने फिलहाल कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। लेकिन माना जा रहा है कि पहले दौर की तरह इस बार भी उनके डिप्टी जेडी वेंस ही इसका प्रतिनिधित्व कर सकते हैं।  

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com