दिल्ली में किसका चलता है असली दबदबा? TRAI रिपोर्ट में Reliance Jio और Airtel के बीच टक्कर

TRAI Report Delhi: दिल्ली देश की राजधानी में तेज़ इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क की लड़ाई हमेशा से चर्चा में रहती है। ऐे में ये सवाल भी सामने आता है कि कौन सा नेटवर्क सही है।
दिल्ली में किसका चलता है असली दबदबा? TRAI रिपोर्ट में Reliance Jio और Airtel के बीच टक्कर
Jio vs Airtel में कौन सा है सही। (सौ. Paytm)
Published on
Updated on

Jio vs Airtel: दिल्ली देश की राजधानी में तेज़ इंटरनेट और बेहतर नेटवर्क की लड़ाई हमेशा से चर्चा में रहती है। अब टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की ताज़ा नेटवर्क असेसमेंट रिपोर्ट ने साफ कर दिया है कि कौन-सी कंपनी किस पहलू में आगे है। इस असेसमेंट में चार प्रमुख कंपनियां Reliance Jio, Airtel, Vodafone Idea (Vi) और MTNL शामिल थीं। परिणाम बताते हैं कि दिल्ली में इंटरनेट स्पीड से लेकर वॉयस कॉलिंग तक, हर कैटेगरी में अलग-अलग कंपनियों का प्रदर्शन अलग रहा।

डाउनलोड स्पीड में Jio का दबदबा

रिपोर्ट के अनुसार, डाउनलोड स्पीड के मामले में Reliance Jio ने एक बार फिर बाजी मारी है।

  • Jio की एवरेज डाउनलोड स्पीड: 249.02 Mbps
  • Airtel की एवरेज डाउनलोड स्पीड: 234 Mbps
  • Vodafone Idea: 23.82 Mbps
  • MTNL: 5.04 Mbps

डाउनलोड स्पीड की कैटेगरी में Jio बाकी सभी ऑपरेटरों को पीछे छोड़ते हुए नंबर-वन पोज़िशन पर रहा। डेटा यूजर्स के लिए यह परिणाम काफी महत्वपूर्ण है।

अपलोड स्पीड में Airtel नंबर-1

अपलोड स्पीड की बात आती है तो यहां Airtel सबसे आगे निकल गया।

  • Airtel अपलोड स्पीड: 31.83 Mbps
  • Jio: 25.98 Mbps
  • Vodafone Idea: 11.38 Mbps
  • MTNL: 1.68 Mbps

वीडियो अपलोड, रील शूट या फाइल शेयरिंग करने वाले यूजर्स के लिए अपलोड स्पीड अहम होती है, और इस मामले में Airtel ने Jio को पीछे छोड़ दिया।

Voice Calling: Airtel और Jio में कड़ी टक्कर

वॉयस कॉलिंग क्वॉलिटी में Airtel और Jio के बीच बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला।

  • Airtel कॉल सेटअप सक्सेस रेट: 99.50%
  • Jio: 99.30%
  • Vodafone Idea: 98.59%
  • MTNL: 86.53%

ऑटो-सेलेक्शन मोड (5G/4G/3G/2G) में भी Airtel और Jio लगभग बराबरी पर रहे, जिससे पता चलता है कि कॉलिंग के मामले में दोनों ही कंपनियां बेहतरीन सेवाएं दे रही हैं।

TRAI का नियमित आकलन: कौन बना लीडर?

TRAI समय-समय पर ऐसे नेटवर्क असेसमेंट जारी करता रहता है, और ट्रेंड्स बताते हैं कि ज्यादातर मेट्रिक्स में या तो Jio या फिर Airtel सबसे आगे रहते हैं। दिल्ली में हालांकि MTNL का नेटवर्क BSNL द्वारा ऑपरेट किया जाता है, लेकिन रिपोर्ट में इसे MTNL ब्रांड नाम से दर्शाया गया है। BSNL ने दिल्ली में 4G सर्विस शुरू कर दी है और जल्द ही 5G लॉन्च करने की योजना भी बना रहा है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com