X प्रीमियम पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, भारतीय यूजर्स के लिए सीमित समय का ऑफर शुरू

X Premium Price Drop Rs 89: Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। प्लेटफॉर्म ने एक सीमित अवधि का स्पेशल ऑफर घोषित किया है।
X प्रीमियम पर अब तक की सबसे बड़ी छूट, भारतीय यूजर्स के लिए सीमित समय का ऑफर शुरू
X में आया शानदार ऑफर। (सौ. X)
Published on
Updated on

X Premium Subscription Renewal: दुनिया के सबसे अमीर उद्यमी Elon Musk के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X ने अपने यूजर्स को बड़ा तोहफा दिया है। प्लेटफॉर्म ने एक सीमित अवधि का स्पेशल ऑफर घोषित किया है, जिसके तहत भारतीय यूजर्स मात्र 89 रुपये में X Premium सब्सक्रिप्शन ले सकते हैं। यह ऑफर सिर्फ पहले महीने के लिए लागू होगा, जबकि इसकी मूल कीमत 470 रुपये है। यानी पहले महीने में यूजर्स को कुल 427 रुपये की बचत मिलेगी।

प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में क्या मिलेगा?

X प्रीमियम लेने पर यूजर्स को कई एडवांस्ड फीचर्स तक एक्सेस मिलता है, जो सामान्य यूजर्स को उपलब्ध नहीं होते। प्रीमियम सब्सक्रिप्शन में मिलते हैं:

  • वेरिफाइड चेकमार्क
  • Grok AI की ज्यादा लिमिट
  • क्रिएटर सब्सक्रिप्शन और अर्निंग फीचर
  • मीडिया स्टूडियो
  • एडवांस्ड एनालिटिक्स

इन सभी फीचर्स के साथ यूजर्स की प्रोफेशनल विजिबिलिटी और कंटेंट प्रदर्शन दोनों बेहतर होते हैं।

3 साल पूरे होने पर X का स्पेशल ऑफर

X प्रीमियम लॉन्च होने के 3 साल पूरे होने जा रहे हैं। इसी मौके पर कंपनी ने यह आकर्षक ऑफर जारी किया है। हालांकि, यह छूट सिर्फ नए यूजर्स के लिए ही है। मौजूदा प्रीमियम सब्सक्राइबर्स को इस विशेष ऑफर का लाभ नहीं मिलेगा।

2 दिसंबर तक ही वैध है यह ऑफर

यह डिस्काउंटेड सब्सक्रिप्शन मात्र 2 दिसंबर तक ही उपलब्ध रहेगा। यूजर्स को इस तारीख से पहले सब्सक्रिप्शन खरीदना होगा। 2 दिसंबर के बाद फिर से प्रीमियम की कीमत 470 रुपये ही देनी पड़ेगी।

डेस्कटॉप पर ऐसे लें 89 रुपये वाला सब्सक्रिप्शन

अगर आप X का डेस्कटॉप वर्जन इस्तेमाल करते हैं, तो इस तरह सब्सक्रिप्शन लें:

  • X के डेस्कटॉप वर्जन में लॉग-इन करें।
  • दाईं ओर दिख रहे Premium Icon पर क्लिक करें।
  • यहां आपको "89 रुपये में क्लेम करें" का विकल्प मिलेगा।
  • सब्सक्राइब पर क्लिक कर पेमेंट पूरा कर दें।

इसके बाद पूरा एक महीना आप सिर्फ 89 रुपये में X प्रीमियम का फायदा उठा सकेंगे।

मोबाइल ऐप से ऐसे लें X प्रीमियम

मोबाइल ऐप में सब्सक्रिप्शन का तरीका भी बेहद आसान है:

  • X App खोलें।
  • ऊपर दिए गए प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
  • Premium पर क्लिक करें।
  • 89 रुपये वाला ऑफर क्लेम करें और पेमेंट कर दें।

प्रोसेस पूरा होते ही आपका प्रीमियम एक्टिव हो जाएगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com