Jio और Airtel ने मिलकर Vodafone को दी पटखनी, जानें किस फील्ड में आगे बढे दोनों

Airtel- Reliance- Jio
File Photo
Published on
Updated on

दिल्ली: रिलायंस जियो और भारती एयरटेल कंपनियों के मुनाफे में गिरावट जारी है। जबकि Vodafone Idea कंपनी को लगातार घाटा उठाना पड़ रहा है। जनवरी 2023 के आंकड़ों पर नजर डालें तो रिलायंस जियो ने 16.5 लाख नए यूजर्स जोड़े हैं। जबकि भारती एयरटेल से कनेक्शन की संख्या बढ़कर 12.8 लाख हो गई है। जियो को गांव में 0.92 मिलियन नए यूजर्स का सपोर्ट मिला है। जबकि एयरटेल से जुड़ने वाले नए यूजर्स की संख्या 0.61 मिलियन हो गई है।

Vodafone Idea को हो रहा है घाटा 

इस बीच Vodafone Idea को भारी नुकसान हो रहा है। वोडाफोन आइडिया ने दिसंबर 2022 की तुलना में जनवरी 2023 में 13.6 लाख यूजर्स गंवाए। जबकि Vodafone Idea का यूजर बेस घटकर 239.9 मिलियन रह गया है। जबकि जियो का बेस बढ़कर 42.61 करोड़ हो गया है। भारती एयरटेल का यूजर बेस बढ़कर 368.8 मिलियन हो गया है। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई के आंकड़ों से यह खुलासा हुआ है।

बीएसएनएल का लैंडलाइन है एक्टिव

जियो ने वायरलेस के साथ-साथ वायरलाइन सेगमेंट में भी अपना दबदबा दिखाया है। Jio ने जनवरी में 0.21 मिलियन वायरलाइन यूज़र्स जोड़े। इसी तरह जियो के वायरलाइन यूजर्स की संख्या बढ़कर 86.1 लाख हो गई है। लेकिन इसके बाद भी बीएसएनएल 86 लाख डॉलर के साथ टॉप पर है। हालांकि मार्केट लीडर बीएसएनएल के वायरलाइन यूजर्स की संख्या में जनवरी में 19 हजार 781 की कमी दर्ज की गई है। लैंडलाइन यूजर्स में एयरटेल तीसरे नंबर पर है।

Vodafone Idea की मुश्किलें बढ़ीं

Reliance Jio और Airtel ने देश में 5G सेवाएं शुरू कर दी हैं। Vodafone Idea की 5G सर्विस कब शुरू होगी? इस बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। दरअसल, कंपनी लगातार घाटे में चल रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com