-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Itel Ace 3 Heera Launched At 949 1000mah Ai Battery And Call Recording
949 रुपए में लॉन्च हुआ Itel Ace 3 Heera, 1,000mAh की AI बैटरी और कॉल रिकॉर्डिंग जैसे फीचर्स से लेस
- Written By: सिमरन सिंह
Budget Phone: क्या आप भी कम कीमत में एक भरोसेमंद फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Itel ने आपके लिए नया विकल्प पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने भारत में Itel Ace 3 Heera को लॉन्च कर दिया है।

Itel Ace 3 Heera (Source. Itel)
Itel Mobile Launch: क्या आप भी कम कीमत में एक भरोसेमंद फीचर फोन खरीदने की सोच रहे हैं तो Itel ने आपके लिए नया विकल्प पेश कर दिया है। बता दें कि कंपनी ने भारत में Itel Ace 3 Heera को लॉन्च कर दिया है। जिसकी कीमत महज 949 रुपये रखी गई है, वहीं इस कीमत में कमाल के फीचर फोन में मिलनने वाले है जिसमें USB Type-C चार्जिंग, AI बैटरी मैनेजमेंट, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो जैसे कई उपयोगी फीचर्स दिए गए हैं। वहीं खास बात यह है कि यह फोन Nokia और Lava के हालिया फीचर फोन्स को सीधी टक्कर देने की तैयारी में है।
कीमत सिर्फ ₹949, तीन रंगों में मिलेगा फोन
Itel Ace 3 Heera की भारत में कीमत 949 रुपये रखी गई है। कंपनी ने इसे ब्लैक, ब्लू और पर्पल कलर ऑप्शन में लॉन्च किया है। बता दें कि यह फोन देशभर के रिटेल स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसके साथ कंपनी 1 साल का काउंटर रिप्लेसमेंट भी दे रही है जो किसी भी मैन्युफैक्चरिंग डिफेक्ट की स्थिति में ग्राहकों के लिए राहत की बात है। वहीं यह नया मॉडल Itel Ace 2 Heera का सक्सेसर है जिसकी कीमत 1,109 रुपये थी।
AI बैटरी और Type-C चार्जिंग बने सबसे बड़े आकर्षण
इस फीचर फोन में सबसे ज्यादा खास 1.8 इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही पावर के लिए इसमें 1,000mAh की बैटरी मिलती है जो AI-पावर्ड बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम के साथ आती है। वहीं कंपनी का दावा है कि फोन एक बार चार्ज करने पर 9.64 घंटे तक का टॉकटाइम और 177 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देता है। बैटरी कम होने पर Super Battery Mode भी मिलता है जिससे फोन का इस्तेमाल और लंबे समय तक किया जा सकता है। इसके अलावा USB Type-C पोर्ट का इस्तेमाल इस बजट सेगमेंट में इसे और भी खास बनाता है क्योंकि अब चार्जिंग के लिए पुराने माइक्रो-USB पोर्ट पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp ने ग्रुप चैट्स को बनाया और स्मार्ट, अब @all टैग से मिलेगा इंस्टेंट अलर्ट, Polls में भी आए बड़े बदलाव
दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
AI ने सिक्योरिटी सिस्टम को दिया चकमा, टेस्टिंग के दौरान बनाई फर्जी ऑनलाइन पहचान
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
कॉल रिकॉर्डिंग से लेकर वायरलेस FM तक कई सुविधाएं
Itel Ace 3 Heera में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, ऑटोमैटिक कॉल रिकॉर्डिंग और रिकॉर्डिंग के साथ वायरलेस FM रेडियो जैसी सुविधाएं दी गई हैं। फोन microSD कार्ड की मदद से 32GB तक स्टोरेज बढ़ाने का विकल्प देता है। इसमें 500 कॉन्टैक्ट्स, 250 मैसेज सेव किए जा सकते हैं और स्पीड डायल का भी सपोर्ट मिलता है।
ये भी पढ़े: दुनिया का पहला AI Boss हुआ फेल, 4 महीने में 60 लाख का नुकसान, जानें क्या कुछ किया गलत
10 क्षेत्रीय भाषाओं और Voice Assistant का सपोर्ट
आखिर में बता दें कि फोन में King Talker वॉयस असिस्टेंट दिया गया है जो हिंदी और अंग्रेजी के अलावा 10 क्षेत्रीय भाषाओं को भी सपोर्ट करता है। यह फीचर उन यूजर्स के लिए उपयोगी साबित हो सकता है जो पहली बार मोबाइल इस्तेमाल कर रहे हैं या अपनी स्थानीय भाषा में फोन चलाना पसंद करते हैं। वहीं कम कीमत, लंबी बैटरी लाइफ और रोजमर्रा के जरूरी फीचर्स के साथ Itel Ace 3 Heera उन लोगों के लिए एक शानदार विकल्प बन सकता है जिन्हें स्मार्टफोन नहीं बल्कि एक मजबूत और भरोसेमंद फीचर फोन चाहिए।
Itel ace 3 heera launched at 949 1000mah ai battery and call recording
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
18 महीने बाद भोपाल सेंट्रल जेल से रिहा हुए पूर्व आरटीओ आरक्षक सौरभ शर्मा, हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत
Aug 06, 2026 | 02:29 PMकहां है अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता? 3 साल से अंडरग्राउंड, क्या छोटे बेटे आबान अहमद के जनाजे में होंगी शामिल?
Aug 06, 2026 | 02:25 PMजूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम का ऐलान, खाइदेम शिलेइमा चानू को मिली कप्तानी
Aug 06, 2026 | 02:18 PMसंसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
Aug 06, 2026 | 02:08 PMTaiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
Aug 06, 2026 | 02:06 PMBhojpuri Bawaal: डाइनिंग टेबल बना जंग का मैदान, तेजु भैय्या के सामने भिड़ी काजल राघवानी और आम्रपाली
Aug 06, 2026 | 02:04 PMमुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
Aug 06, 2026 | 02:03 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














