-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Meta Pm Modi Video Row Parliament Panel Seeks Mark Zuckerberg Apology Within Three Days
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
- Written By: अक्षय साहू
Facebook Remove PM Modi Video: संसदीय समिति ने फेसबुक से पीएम मोदी का वीडियो हटाने के मामले में मार्क जुकरबर्ग से तीन दिन के भीतर माफी मांगने को कहा है। कंपनी के खिलाफ कार्रवाई किया जा सकता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मार्क जुकरबर्ग (सोर्स-सोशल मीडिया)
PM Modi Video Removal Issue: अमेरिकी सोशल मीडिया कंपनी मेटा की मुस्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। संसदीय समिति ने कंपनी को हाल ही में फेसबुक से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वीडियो डिलीट करने करने को लेकर मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग से मांफी मांगने के लिए कहा है। समिति ने कहा कि अगर जुकरबर्ग मांफी नहीं मांगते हैं तो कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, समिति ने फेसबुक के संस्थापक मार्क जकरबर्ग को तीन दिन का वक्त दिया है। इस दैरान उन्हें पीएम मोदी से उनकी वीडियो डिलीट करने को लेकर सफाई देते हुए मांफी मांगना होगा। अगर वो ऐसा नहीं करते हैं तो सरकार कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर सकती है।
डिलीट करना लोकतंत्र पर हमले जैसा
भारतीय जनता पार्टी के सांसद और समिति के अध्यक्ष निशिकांत दुबे ने पीएम मोदी के वीडियो डिलीट करने को लेकर मेटा पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि 140 करोड़ भारतीयों के प्रतिनिधि पीएम नरेंद्र मोदी का वीडियो डिलीट करना लोकतंत्र पर हमले जैसा है। यदि कंपनी इस मामले से जुड़े लोगों पर कार्रवाई करने से बचती है तो फेसबुक से ‘सेफ हार्बर क्लॉज’ हटा लिया जाएगा। समिति ने कहा है कि मार्क जुकरबर्ग को माफी नहीं मांगी, तो इसके बाद इस मामले में केस दर्ज किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
PM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
जानकारी के अनुसार, संसदीय समिति ने कहा कि सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को बच्चों के यौन शोषण और दुर्व्यवहार और महिलाओं से जुड़ी यौन सामग्री तीन दिन में हटानी होगी। यदि ऐसा नहीं होता है तो केस दर्ज होगा। इसके दायरे में सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म गूगल, यूट्यूब, एक्स, फ़ेसबुक, व्हॉट्सऐप, इंस्टाग्राम और स्नैपचैट आदि आएंगे।
मेटा माफी मांगने को तैयार
बता दें कि सोमवार को पीएम मोदी ने पेपर लीक के मुद्दे पर फेसबुक पर एक वीडियो अपलोड किया था। जिसे मेटा बिना को कारण बताए अपने प्लेटफॉर्म से हटा दिया था। हालांकि कुछ घंटों बाद वीडियो फिर से फेसबुक पर दिखने लगा था। हालांकि, तब तक इसे लेकर विवाद काफी बढ़ गया था। इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने मेटा से मांफी मांगने के लिए कहा था।
यह भी पढ़ें- सावधान… WhatsApp से हो रही है जासूसी! लाखों अकाउंट अचानक हुए ब्लॉक, प्राइवेसी पर उठे सवाल; जानें पूरा विवाद
मेटा बिना देर किए मांफी भी मांग ली थी। मेटा ने पीएम मोदी से माफी मांगते हुए कहा था कि वीडियो का डिलीट होना एक तकनीकी गलती थी। लेकिन सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने इस स्पष्टीकरण को नाकाफी बताया था। अब संसदीय समिति ने कंपनी को अपनी गलती पर माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया है।
Meta pm modi video row parliament panel seeks mark zuckerberg apology within three days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मेटा पर लटकी कार्रवाई की तलवार…PM मोदी का वीडियो डिलीट करने पर संसदीय समिति सख्त, कहा- माफी मांगो वरना
Aug 05, 2026 | 12:38 PMसुनेत्रा पवार पर टिप्पणी के विरोध में पृथ्वीराज चव्हाण का पुतला दहन, धाराशिव में शिवसेना-NCP में झड़प
Aug 05, 2026 | 12:36 PMPM मोदी ने 37 NDA सांसदों संग की बैठक, दिया बड़ा संदेश, राघव चड्ढा-नितिन नबीन समेत ये सांसद हुए शामिल
Aug 05, 2026 | 12:32 PMछतरपुर में छात्राओं ने प्राचार्य के खिलाफ खोला मोर्चा, गर्ल्स टॉयलेट इस्तेमाल करने सहित लगाए गंभीर आरोप
Aug 05, 2026 | 12:27 PMकेंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया सारनाथ का दौरा, संरक्षण और प्रबंधन को लेकर ASI के साथ की बैठक
Aug 05, 2026 | 12:26 PMकपिल देव का 32 साल पुराना रिकॉर्ड टूटने की कगार पर, सिर्फ 2 विकेट दूर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज
Aug 05, 2026 | 12:25 PMप्रदीप रावत के निधन पर उमड़ा सितारों का दुख, जेनेलिया और यशपाल शर्मा ने शेयर की यादें
Aug 05, 2026 | 12:25 PMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM













