-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- India »
- Om Birla Expunges Jagdambika Pal Remarks Lok Sabha Parliament News
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
- Written By: प्रिया जैस
Lok Sabha Om Birla Decision: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने दुर्लभ फैसला लेते हुए भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की कुछ टिप्पणियों को सदन की कार्यवाही के रिकॉर्ड से हटाया। संसद में हंगामा जारी रहा।

ओम बिरला और जगदंबिका पाल (सौजन्य-IANS)
Om Birla Decision on Jagdambika Pal: संसद में गुरुवार यानी आज 06 अगस्त को संसद में विपक्ष का भारी हंगामा देखने मिला। इस बीच संसद के इतिहास में एक दुर्लभ फैसला सामने आया, दो पहले कभी नहीं हुआ। लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने एक दुर्लभ फैसला लेते हुए पीठासीन अधिकारी रहे भाजपा सांसद जगदंबिका पाल की कुछ टिप्पणियों को रिकॉर्ड से हटा दिया। इस बीच, संसद में कई मुद्दों को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष दलों के बीच हंगामा हुआ।
ओम बिरला ने लिया बड़ा फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026’ पास होने से पहले का है। ‘बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, 2026’ पास होने से पहले लोकसभा की कार्यवाही के दौरान पीठासीन अधिकारी के तौर पर भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कुछ टिप्पणियां की थीं। इन टिप्पणीयों को लोकसभा के रिकॉर्ड से हटा दिया गया। यह कार्रवाई लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने की।
जगदंबिका पाल ने सपा और कांग्रेस पर की थी टिप्पणी
मिली जानकारी के अनुसार, जगदंबिका पाल ने समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा और कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल के बारे में कुछ टिप्पणी की थी। सपा सांसद और केसी वेणुगोपाल जंतर-मंतर में छात्रों पर पुलिस की कार्रवाई का विरोध कर रहे थे।
सम्बंधित ख़बरें
इंजन खराब, माइलेज कम…E20 पेट्रोल पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल, मोदी सरकार से मांगा जवाब
दिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
ना-ना करते प्यार तुम्हीं से कर बैठे… PM मोदी से मिले सुखबीर सिंह बादल, तो अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज
पंजाब में BJP फिर अकाली दल से करेगी गठबंधन? सुखबीर बादल की PM मोदी से सीक्रेट मीटिंग, सियासी हलचल तेज!
जगदंबिका पाल ने एसपी सांसद को कार्यवाही में बाधा डालने के लिए टोकते हुए ये टिप्पणियां की थीं। वेणुगोपाल के खिलाफ हटाई गई टिप्पणियां भी पाल ने इसी संदर्भ में की थीं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस सांसदों ने जगदंबिका पाल की ‘राजनीतिक टिप्पणियों’ पर आपत्ति जताते हुए स्पीकर ओम बिरला से शिकायत की थी।
संसद में हंगामे के चलते कार्यवाही स्थगित
संसद के मानसून सत्र में गतिरोध लगातार जारी है। गुरुवार को भी लोकसभा की कार्यवाही हंगामे की भेंट चढ़ गई। स्पीकर ओम बिरला के बार-बार शांति बनाए रखने की अपील के बावजूद विपक्ष के नारेबाजी और प्रदर्शन नहीं रुके, जिसके बाद सदन को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया। विपक्षी सांसद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सदन में बयान की मांग कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें – सुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
साथ ही राम मंदिर चढ़ावा मामले के आरोप का मुद्दा भी उठाया जा रहा है। हंगामे के कारण प्रश्नकाल एक भी दिन ठीक से नहीं चल पाया है। इस वजह से सत्र शुरू होने से अब तक जरूरी सरकारी कामकाज ठप पड़ा है। स्पीकर ओम बिरला ने कई बार विपक्ष से सदन चलाने देने की अपील की, लेकिन उन्हें कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित करनी पड़ी।
Om birla expunges jagdambika pal remarks lok sabha parliament news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मौत को छूकर टक से वापस आ गया! सेल्फी लेते-लेते खाई में लटका युवक, कालू वॉटरफॉल का खौफनाक VIDEO वायरल
Aug 07, 2026 | 09:44 PMForex Reserve: डॉलर के मुकाबले मजबूत होगा रुपया? भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में ऐतिहासिक तेजी, देखें आंकड़े
Aug 07, 2026 | 09:43 PMIOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती, ₹85,920 तक मिलेगी सैलरी
Aug 07, 2026 | 09:42 PMकुशाल टंडन के गौहर खान पर कमेंट से मचा बवाल, जैद दरबार ने तोड़ी चुप्पी, अब सामने आया पूरा सच
Aug 07, 2026 | 09:33 PMSomwar Vrat Drinks : सोमवार व्रत में कमजोरी से बचाएंगे ये 5 देसी ड्रिंक्स, दिनभर बनी रहेगी एनर्जी और ताजगी
Aug 07, 2026 | 09:30 PMस्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PMशेख हसीना के बयान पर विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान: बोले- कार्यक्रम निजी था, सरकार का समर्थन नहीं
Aug 07, 2026 | 09:05 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














