-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Taiwan Drills Annual Military Exercise To Counter
Taiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
- Written By: प्रिया सिंह
Taiwan Drills Defense: ताइवान सैन्य अभ्यास के तहत राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को सुरक्षित बुलेटप्रूफ गाड़ी से गुप्त बंकर ले जाया गया, क्योंकि चीन से बढ़ते खतरे के बीच युद्ध की तैयारी शुरू हुई है।

ताइवान सैन्य अभ्यास राष्ट्रपति लाई चिंग-ते (सोर्स- सोशल मीडिया)
Taiwan Drills Annual Military Exercise: चीन के बढ़ते खतरों के बीच ताइवान सैन्य अभ्यास ‘हान कुआंग’ को इस साल बहुत गंभीरता से शुरू किया गया है। इस अभ्यास के दौरान ताइवान के राष्ट्रपति लाई चिंग-ते को सुरक्षा कारणों से एक बुलेटप्रूफ गाड़ी में बैठाकर गुप्त बंकर ले जाया गया। ताइवान को डर है कि युद्ध की स्थिति में चीन सबसे पहले उसके बड़े नेताओं को निशाना बना सकता है। इसलिए इस बार नेताओं को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने की विशेष ट्रेनिंग दी गई है।
इस अभ्यास के बारे में जानकारी देते हुए राष्ट्रपति लाई चिंग-ते ने सोशल मीडिया X पर तस्वीरें भी साझा कीं। तस्वीरों में राष्ट्रपति खुद सुरक्षा जैकेट और सैन्य हेलमेट पहने नजर आ रहे हैं। राष्ट्रपति कार्यालय ने स्पष्ट किया कि अभ्यास का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के बीच आपसी तालमेल को मजबूत करना है। इस अभ्यास में दस दिनों तक ताइवान के करीब बीस हजार से अधिक रिजर्व सैनिक हिस्सा लेकर अपनी तैयारियों को मजबूत करेंगे।
सुरक्षा और सीक्रेट बंकर की तैयारी
ताइवान ने ताइपे बंदरगाह पर संभावित दुश्मन के हमलों को विफल करने के लिए बाधाएं तैनात करने और नौसैनिक बारूदी सुरंगें बिछाने जैसी रक्षात्मक तैयारियों का परीक्षण किया। इस दौरान कोस्ट गार्ड के एक जहाज को युद्ध के अनुकूल तैयार करने का अभ्यास भी किया गया। ताइवान के राष्ट्रपति ने सुरक्षा जैकेट पहनकर इस सैन्य अभ्यास को बहुत करीब से देखा और देश की सुरक्षा को सर्वोपरि बताया।
सम्बंधित ख़बरें
‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
Imran Khan Release: इमरान खान की रिहाई के लिए PTI ने दी इस्लामाबाद को घेरने की चेतावनी
Trump Helicopter: अमेरिकी आसमान में ट्रंप का हेलीकॉप्टर पैसेंजर विमान के बेहद करीब पहुंचा, जांच शुरू
लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान खौफनाक वारदात! मेक्सिको में Influencer की सरेआम गोली मारकर हत्या
रिजर्व सैनिकों की बड़ी भागीदारी
इस साल के हान कुआंग सैन्य अभ्यास में देश के लगभग बीस हजार से अधिक रिजर्व सैनिक हिस्सा ले रहे हैं। दस दिनों तक चलने वाले इस बड़े सैन्य अभ्यास के दौरान युद्ध के समय संचार व्यवस्था बनाए रखने और सरकारी कामकाज सुचारू रूप से चलाने की खास ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके अतिरिक्त आपातकालीन साइबर हमलों और चीन के किसी भी संभावित हवाई हमले से निपटने की तैयारी की जा रही है।
यह भी पढ़ें: ‘Mojtaba Khamenei से बात करना बेहद मुश्किल’, सुप्रीम लीडर से मुलाकात के बाद बोले पेजेश्कियान
चीन का दावा और ताइवान का रुख
चीन हमेशा से ताइवान को अपना एक अहम हिस्सा मानता रहा है और जरूरत पड़ने पर बल प्रयोग कर कब्जा करने की धमकी भी देता है। दूसरी तरफ ताइवान की लोकतांत्रिक सरकार चीन के इन सभी दावों को पूरी तरह से खारिज करती है। ताइवान का साफ कहना है कि उसके देश का भविष्य और स्वतंत्रता केवल वहां के नागरिक ही लोकतांत्रिक तरीके से तय करेंगे।
Taiwan drills annual military exercise to counter
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
संसद इतिहास का दुर्लभ फैसला: ओम बिरला ने जगदंबिका पाल की टिप्पणी पर लिया एक्शन, रिकॉर्ड से हटाया विवादित बयान
Aug 06, 2026 | 02:08 PMTaiwan Drills: चीन से जंग की आहट! सायरन बजते ही बुलेटप्रूफ गाड़ी से बंकर में छिपे देश के राष्ट्रपति
Aug 06, 2026 | 02:06 PMBhojpuri Bawaal: डाइनिंग टेबल बना जंग का मैदान, तेजु भैय्या के सामने भिड़ी काजल राघवानी और आम्रपाली
Aug 06, 2026 | 02:04 PMमुंबई को मिलेगा देश का पहला कोस्टल गार्डन, 60 हजार पेड़ और 7.6 किमी ग्रीन ट्रैक बनेगा नया आकर्षण
Aug 06, 2026 | 02:03 PMWorld Breastfeeding Week 2026: सिर्फ मां ही नहीं, पिता का साथ भी बनाता है ब्रेस्टफीडिंग का सफर आसान
Aug 06, 2026 | 01:58 PMनीति आयोग की रिपोर्ट ने खोली शिक्षा व्यवस्था की पोल! उद्धव ठाकरे गुट का मोदी सरकार पर हमला, 1 लाख स्कूल बंद
Aug 06, 2026 | 01:56 PMअल नीनो का असर! बारिश के बावजूद प्यासे रहे बांध, चंद्रपुर जिले में जलसंकट की आशंका, इराई बांध 69% पर अटका
Aug 06, 2026 | 01:50 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














