-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Instagrams New Blend Feature A New Way To Watch Personalized Reels With Friends
Instagram का नया Blend फीचर: दोस्तों के साथ पर्सनलाइज्ड रील्स देखने का नया अंदाज़
- Written By: सिमरन सिंह
इंस्टाग्राम का उद्देश्य इस फीचर के जरिए यूजर्स के बीच जुड़ाव को और मज़बूत करना है, साथ ही TikTok जैसे प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म से टक्कर देना भी इसका एक मकसद है।

Instagram का नया फीचर्स जो यूजर्स के लिए होगा सही। (सौ. Freepik)
नवभारत टेक डेस्क: इंस्टाग्राम ने हाल ही में एक नया और इंटरेक्टिव फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम है Blend। इस फीचर की खास बात यह है कि अब आप और आपके दोस्त मिलकर एक पर्सनलाइज्ड रील्स फीड का आनंद ले सकते हैं। हालांकि, यह फीचर फिलहाल इनवाइट बेस्ड है, यानी Blend को इस्तेमाल करने के लिए किसी दोस्त से इनविटेशन मिलना ज़रूरी है।
इंस्टाग्राम का उद्देश्य इस फीचर के जरिए यूजर्स के बीच जुड़ाव को और मज़बूत करना है, साथ ही TikTok जैसे प्रतिद्वंद्वी प्लेटफॉर्म से टक्कर देना भी इसका एक मकसद है।
क्या है Blend का अनुभव?
Blend फीचर आपके और आपके दोस्तों की पसंद को मिलाकर एक कस्टम रील्स फीड तैयार करता है। इसका मतलब है कि आपको हर दिन उन रील्स की झलक मिलेगी जो आपकी और आपके दोस्त की पसंद पर आधारित होंगी। इससे देखने का अनुभव न केवल मज़ेदार होता है, बल्कि दोनों यूजर्स के बीच एक कनेक्टेड फीलिंग भी बनती है।
सम्बंधित ख़बरें
100 किलो से ज्यादा की बाइक कंधे पर उठाकर सड़क पर चला युवक, हापुड़ का VIDEO देख लोग बोले- ‘इंडिया का हल्क’
3 साल तक खाना बनाने वाली मददगार के लिए महिला ने बनाया नाश्ता, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Instagram ने चुपचाप हटाया AI फीचर, यूजर्स के विरोध के बाद Meta ने लिया बड़ा फैसला, अब भारत सरकार भी करेगी जांच
तिरुपति बालाजी के अलीपिरी पैदल मार्ग पर दिखा तेंदुआ, श्रद्धालुओं में मची अफरा-तफरी; वीडियो वायरल
Blend का इस्तेमाल कैसे करें?
- सबसे पहले अपने इंस्टाग्राम ऐप में किसी प्राइवेट या ग्रुप DM को खोलें।
- ऊपर की तरफ Blend आइकन दिखेगा, उस पर टैप करें।
- अब “Invite” ऑप्शन चुनें और जिन दोस्तों के साथ Blend बनाना चाहते हैं, उन्हें इनवाइट भेजें।
- जब आपका दोस्त इनविटेशन एक्सेप्ट कर लेता है, तो Blend एक्टिव हो जाता है और पर्सनलाइज्ड रील्स फीड दिखनी शुरू हो जाती है।
रिएक्शन और इंटरैक्शन का मजा
इस फीचर की सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आपका कोई दोस्त किसी रील पर रिएक्ट करता है या कमेंट करता है, तो आपको नोटिफिकेशन मिलती है। इससे आप उसी रील पर बातचीत शुरू कर सकते हैं, जिससे चैट और एंटरटेनमेंट दोनों का मजा दोगुना हो जाता है।
Blend से कैसे बाहर निकलें?
अगर आपको यह फीचर पसंद नहीं आता, तो आप इसे कभी भी छोड़ सकते हैं:
- इंस्टाग्राम ऐप खोलें और उस चैट को चुनें जिसमें Blend एक्टिव है।
- ऊपर कोने में Blend आइकन पर टैप करें।
- तीन डॉट्स वाले मेन्यू में जाकर “Leave this Blend” विकल्प चुनें।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
टेक्नोलॉजी की दुनिया में हलचल
Meta इस समय कई लीगल चुनौतियों का सामना कर रही है, वहीं TikTok पर अमेरिका में बैन की संभावनाएं जताई जा रही हैं। अमेरिका में फिलहाल TikTok उपलब्ध है, लेकिन पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसे 75 दिनों की मोहलत दी है। ऐसे समय में Blend फीचर का आगमन इंस्टाग्राम के लिए एक रणनीतिक कदम माना जा रहा है।
iPad यूजर्स के लिए खुशखबरी
इसके अलावा इंस्टाग्राम अब iPad यूजर्स के लिए एक डेडिकेटेड ऐप पर भी काम कर रहा है। अभी तक उन्हें iPhone ऐप का ही उपयोग करना पड़ता था, जो बड़ी स्क्रीन पर उपयुक्त नहीं थी। हालांकि, इस नए ऐप के लॉन्च की कोई आधिकारिक तारीख सामने नहीं आई है।
Instagrams new blend feature a new way to watch personalized reels with friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CG High Court Recruitment: 8वीं, 10वीं और 12वीं पास के लिए छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में भर्ती, 62 हजार तक सैलरी
Jul 11, 2026 | 08:31 PMयह लगातार प्रताड़ना का मामला…महिला के ऑनलाइन उत्पीड़न पर कोर्ट ने आरोपी को जमानत देने से किया इनकार
Jul 11, 2026 | 08:29 PMAshadha Amavasya: आषाढ़ अमावस्या की रात इन 4 स्थानों पर जलाएं दीप, कहते हैं पूर्वज स्वयं देते हैं आशीर्वाद
Jul 11, 2026 | 08:28 PM20-30 करोड़ और मंत्री पद का ऑफर! उमर अब्दुल्ला ने BJP पर लगाए सनसनीखेज आरोप, जम्मू-कश्मीर की राजनीति में भूचाल
Jul 11, 2026 | 08:27 PMफिल्मी स्टाइल में ATM लूट: थार से मशीन उखाड़ी और फिर जो हुआ… VIDEO वायरल
Jul 11, 2026 | 08:24 PMIIT BHU Assistant Professor Recruitment: IIT BHU में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती, ₹1 लाख से ज्यादा शुरुआती वेतन
Jul 11, 2026 | 08:21 PMयादववाद से ग्रसित समाजवाद का योद्धा, अखिलेश यादव पर AIMIM ने कसा तंज; कहा- योगी अखिलेश में बड़े हिंदू की लड़ाई
Jul 11, 2026 | 08:21 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














