-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Oneplus 15r Confirmed To Come With 32 Megapixel Selfie Camera Check Details
OnePlus 15R भारत में जल्द होगा लॉन्च, सेल्फी कैमरा से लेकर बैटरी तक होंगे बड़े अपग्रेड
- Written By: सिमरन सिंह
OnePlus 15R Launch Date: OnePlus अपने नए डिवाइस OnePlus 15R को OnePlus Pad Go 2 के साथ 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। जिसमें कई कमाल के फीचर्स को शामिल किया गया है।
OnePlus 15R में क्या है खास फीचर। (सौ. OnePlus)
OnePlus 15R Price In India: स्मार्टफोन ब्रांड OnePlus अपने नए डिवाइस OnePlus 15R को OnePlus Pad Go 2 के साथ 17 दिसंबर को भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लॉन्च से पहले कंपनी लगातार फोन से जुड़ी अहम जानकारियां साझा कर रही है। ताजा घोषणा में OnePlus ने कंफर्म किया है कि अपकमिंग OnePlus 15R में 32-मेगापिक्सल का दमदार सेल्फी कैमरा मिलेगा, जो R सीरीज में अब तक का सबसे बड़ा अपग्रेड माना जा रहा है।
OnePlus 15R का सेल्फी कैमरा करेगा कमाल
कंपनी द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा गया है कि OnePlus 15R में “R सीरीज डिवाइस में अब तक का सबसे एडवांस्ड सेल्फी कैमरा” दिया जाएगा। इस 32MP फ्रंट कैमरे में ऑटोफोकस सपोर्ट मिलेगा, जिससे ब्लर सेल्फी की समस्या लगभग खत्म हो जाएगी। कैमरा खुद-ब-खुद फोकस एडजस्ट कर लेगा, जिससे हर फ्रेम ज्यादा शार्प और क्लियर होगा। इतना ही नहीं, OnePlus 15R पहला ऐसा R सीरीज स्मार्टफोन होगा जो फ्रंट कैमरे से 4K 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करेगा। इसके मुकाबले OnePlus 13R में सिर्फ 16MP का सेल्फी कैमरा और 1080p वीडियो रिकॉर्डिंग का विकल्प था।
फ्लैगशिप जैसी AMOLED डिस्प्ले
पहले की घोषणाओं के मुताबिक, OnePlus 15R में 1.5K AMOLED डिस्प्ले मिलेगा, जो 165Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। यह डिस्प्ले फ्लैगशिप OnePlus 15 के समान होगा। कंपनी का दावा है कि स्क्रीन में 450 PPI पिक्सल डेंसिटी और 1,800 निट्स पीक ब्राइटनेस दी जाएगी। इसके साथ ही डिस्प्ले 2 निट्स से 1,800 निट्स तक की ब्राइटनेस रेंज को सपोर्ट करेगा, जिससे तेज धूप में भी विजिबिलिटी शानदार रहेगी।
सम्बंधित ख़बरें
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
Telegram से हटा बैन, फिर से हुआ चालू, नहीं चल रहा ऐप तो अपनाएं ये आसान तरीका
अब कैमरे के सामने हाथ हिलाकर साबित करनी होगी पहचान, Google ला रहा नया reCAPTCHA सिस्टम
AI Smart Glasses पहनकर गाड़ी चलाना पड़ सकता है भारी, इस राज्य में बैन की तैयारी
ये भी पढ़े: Scam Alert: फेस्टिवल सीजन में साइबर ठग एक्टिव, बधाई संदेश के पीछे छिपा बड़ा खतरा
कैमरा और परफॉर्मेंस में भी बड़ा सुधार
OnePlus 15R में Detailmax Engine दिया जाएगा, जिसे पहले OnePlus 15 के साथ पेश किया गया था। इसमें अल्ट्रा क्लियर मोड, क्लियर बर्स्ट और क्लियर नाइट इंजन जैसे एडवांस्ड कैमरा फीचर्स मिलेंगे। परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में Snapdragon 8 Gen 5 प्रोसेसर दिया जाएगा। कंपनी का दावा है कि यह इस चिपसेट के साथ लॉन्च होने वाला पहला स्मार्टफोन होगा। इसके साथ नया G2 Wi-Fi चिप और अलग टच रिस्पॉन्स चिप भी दी जाएगी, जिससे गेमिंग और मल्टीटास्किंग का अनुभव बेहतर होगा।
अब तक की सबसे बड़ी बैटरी
OnePlus 15R में 7,400mAh की बैटरी मिलेगी, जो भारत में लॉन्च हुए किसी भी OnePlus फोन की अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी। कंपनी के अनुसार, यह बैटरी चार साल बाद भी 80 प्रतिशत कैपेसिटी बनाए रखेगी। 17 दिसंबर के लॉन्च के करीब आते ही OnePlus 15R से जुड़ी और भी जानकारियां सामने आने की उम्मीद है।
Oneplus 15r confirmed to come with 32 megapixel selfie camera check details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Welcome To The Jungle Movie Review: हंसाने के साथ रुलाती भी है अक्षय कुमार-सुनील शेट्टी की ये फैमिली एंटरटेनर
Jun 26, 2026 | 12:03 AMमहाराष्ट्र कौशल विकास योजना के तहत ₹7,000 करोड़ के महाप्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी, TATA ग्रुप संवारेगा ITI
Jun 25, 2026 | 11:01 PMउज्जैन में मोहर्रम पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, CCTV-ड्रोन से होगी निगरानी; सैकड़ों पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात
Jun 25, 2026 | 11:00 PMलोकेशन छिपाकर वायरल हुई ट्रैवल व्लॉगर, बोलीं- जगह बताऊंगी तो लोग फैला देंगे कचरा
Jun 25, 2026 | 10:59 PMभूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PMरतलाम मंदिर चोरी में बड़ा खुलासा; सूखेड़ा मंदिर का पुजारी विशाल बैरागी ही निकला महा-षड्यंत्रकारी
Jun 25, 2026 | 10:47 PMचुनावी साल में यूपी भाजपा को नए चेहरों का सहारा, घोषित कार्यकारिणी में वर्षों से जमे जमाए चेहरे नदारद
Jun 25, 2026 | 10:42 PMवीडियो गैलरी

ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM
कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM














