-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- How Indian Students Are Using Chatgpt Openai These Are The Things Surge Does
भारतीय छात्र किस तरह से कर रहे ChatGPT का इस्तेमाल, इस तरह की चीजें करते है सर्च
- Written By: सिमरन सिंह
ChatGPT For Indian Student: दुनिया के सबसे पॉपुलर AI चैटबॉट्स में से एक ChatGPT भारत में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल कर रहा है। ऐसे में सवाल आता है कि भारत के छात्र ChatGPT पर क्या सर्ज करते है।

भारत में ChatGPT का कैसे करते है छात्र इस्तेमाल। (सौ. AI)
Indian Students Use ChatGPT: भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की लहर अब शिक्षा जगत में भी गहराई तक पहुंच चुकी है। दुनिया के सबसे पॉपुलर AI चैटबॉट्स में से एक ChatGPT भारत में रिकॉर्ड तोड़ लोकप्रियता हासिल कर रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत अब अमेरिका के बाद ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बन गया है। इसी को देखते हुए OpenAI ने भारतीय छात्रों के लिए एक खास पहल की है
“Chats for Students in India”। इस पहल में कंपनी ने बताया कि देशभर के कॉलेजों के छात्र, खासकर IIT मद्रास, मणिपाल एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन (MAHE) और दिल्ली टेक्निकल कैंपस जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के विद्यार्थी, किस तरह ChatGPT का उपयोग अपनी पढ़ाई और प्रोजेक्ट्स में कर रहे हैं।
शिक्षा बना ChatGPT के उपयोग का सबसे बड़ा क्षेत्र
OpenAI के मुताबिक, भारत में ChatGPT का सबसे ज्यादा उपयोग शैक्षणिक कार्यों के लिए किया जा रहा है। छात्र अब इसे केवल नोट्स या असाइनमेंट्स तैयार करने के लिए नहीं, बल्कि एक बौद्धिक साथी की तरह इस्तेमाल कर रहे हैं। इसके जरिए वे समस्या-समाधान, विश्लेषणात्मक सोच और रचनात्मकता जैसी महत्वपूर्ण कौशलों को निखार रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Future Warfare Course: भविष्य के युद्धों की तैयारी तेज, 3 अगस्त से शुरू होगा त्रि-सेवा युद्ध पाठ्यक्रम
2 अगस्त से बदल जाएगा AI का खेल, फोटो-वीडियो पर बताना होगा सच, नहीं तो लगेगा करोड़ों का जुर्माना
Friend 2.0 AI Pendant: अब गले में पहनिए डिजिटल दोस्त, अकेलेपन का इलाज या नई चिंता? जानिए क्यों मचा है बवाल
पीएम मोदी और पीयूष गोयल के एआई मॉर्फ्ड वीडियो पर बड़ा एक्शन, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की एफआईआर
भारतीय छात्रों के टॉप ChatGPT उपयोग
OpenAI ने अपनी वेबसाइट पर छात्रों के 54 असली उदाहरण साझा किए हैं, जिनमें उनके द्वारा इस्तेमाल किए गए वास्तविक prompts भी शामिल हैं। इनमें से कुछ सबसे दिलचस्प उपयोग नीचे दिए गए हैं:
परीक्षा की तैयारी
एक छात्र ने लिखा, “कल मेरा Operating Systems क्लास टेस्ट है और मैं पूरे अंक लाना चाहता हूं। परीक्षा में 5 MCQs और 2 सिचुएशन-बेस्ड प्रश्न हैं। मुझे जरूरी टॉपिक्स समझाओ ताकि मैं जल्दी और प्रभावी ढंग से सीख सकूं।” इस छात्र ने संबंधित विषय की PDF फाइल भी अपलोड की, ताकि ChatGPT सटीक और संदर्भित उत्तर दे सके।
स्टडी शेड्यूल बनाना
एक अन्य छात्र ने कहा, “मेरी SEE परीक्षा आने वाली है। मेरे लिए दिनवार पढ़ाई का शेड्यूल तैयार करो जिसमें रिवीजन, प्रैक्टिस टेस्ट और ब्रेक्स शामिल हों ताकि मैं फोकस्ड रह सकूं।” उसने अपना सिलेबस भी अपलोड किया ताकि जवाब वास्तविक डेटा पर आधारित हो।
कठिन विषयों को आसान बनाना
कई छात्र ChatGPT से जटिल विषयों को सरल शब्दों में समझाने को कहते हैं, जैसे “Dining Philosopher Problem को ऐसे समझाओ जैसे मैं बिल्कुल शुरुआत कर रहा हूं।”
रोल-प्ले के जरिए सीखना
एक छात्र ने ChatGPT से कहा, “मुझे समझाओ कि चीजें क्यों तैरती हैं, लेकिन खुद को आर्किमिडीज मानकर समझाओ।” इस तरह की बातचीत से सीखना मजेदार और यादगार बन गया।
असाइनमेंट का प्री-ग्रेडिंग
कई छात्र ChatGPT से कहते हैं, “मेरे प्रोफेसर बनकर मेरा असाइनमेंट ग्रेड करो और बताओ कहां सुधार की जरूरत है।”
ये भी पढ़े: Incognito Mode का झांसा! आपकी प्राइवेट सर्च अब भी हो रही ट्रैक
Email टोन तय करना
एक छात्र ने ChatGPT से कहा, “एक ईमेल तीन टोन में लिखो — 1) औपचारिक (HOD के लिए), 2) सेमी-फॉर्मल (फैकल्टी एडवाइजर के लिए), 3) दोस्ताना (प्रोजेक्ट पार्टनर्स के लिए)।” इससे छात्रों को विभिन्न प्रोफेशनल परिस्थितियों के लिए सही ईमेल टोन समझने में मदद मिली।
ध्यान दें
भारत में ChatGPT का उपयोग अब केवल मनोरंजन या तकनीकी खोज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह छात्रों का एक विश्वसनीय शैक्षणिक सहायक बन चुका है। OpenAI की यह पहल भारतीय शिक्षा प्रणाली में AI के बढ़ते एकीकरण का प्रमाण है।
How indian students are using chatgpt openai these are the things surge does
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
अजीत अगरकर का भविष्य अधर में! BCCI में नए मुख्य चयनकर्ता को लेकर मंथन, वीवीएस लक्ष्मण का नाम सबसे आगे
Aug 05, 2026 | 09:34 AMदुनिया को बड़ी राहत: अमेरिका, ईरान और ओमान के बीच होर्मुज खोलने पर डील आज, जानें क्या हैं इसकी शर्तें
Aug 05, 2026 | 09:29 AMनवभारत विशेष: वन नेशन, वन इलेक्शन: क्या भारत इंडोनेशिया की गलती दोहराएगा?
Aug 05, 2026 | 09:25 AMनगरसेवक मालिक नहीं सेवक हैं, एकनाथ शिंदे ने कल्याण-डोंबिवली के जनप्रतिनिधियों को दी सादगी और सेवा की सीख
Aug 05, 2026 | 09:25 AMअब बिना इंश्योरेंस नहीं मिलेगा पेट्रोल, सुप्रीम कोर्ट का सरकार को सख्त निर्देश, जानें क्या है नया नियम
Aug 05, 2026 | 09:20 AMदतिया में आज कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, निकाला जाएगा विजयी जुलूस, पीसीसी चीफ जीतू पटवारी भी होंगे शामिल
Aug 05, 2026 | 09:20 AMProtein Intake: बिना अंडे और मांस के रोजाना 90gm प्रोटीन इस तरीके से पूरा करें, जानें वेजिटेरियन डाइट प्लान
Aug 05, 2026 | 09:15 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














