-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Incognito Mode Hoax Your Private Searches Are Still Being Tracked
Incognito Mode का झांसा! आपकी प्राइवेट सर्च अब भी हो रही ट्रैक
- Written By: सिमरन सिंह
Online Privacy: डिजिटल युग में हमारी हर ऑनलाइन गतिविधि किसी न किसी रूप में दर्ज होती रहती है। ऐसे में जब हम कोई ऐसा काम करते हैं जैसे किसी खास वेबसाइट पर जाना, किसी विषय को गोपनीय रूप से सर्ज करना।

Incognito Mode की History को कैसे हटाए। (सौ. Google)
Incognito Mode Private Browsing: आज के डिजिटल युग में हमारी हर ऑनलाइन गतिविधि किसी न किसी रूप में दर्ज होती रहती है। ऐसे में जब हम कोई ऐसा काम करते हैं जिसे निजी रखना चाहते हैं जैसे किसी खास वेबसाइट पर जाना, किसी विषय को गोपनीय रूप से सर्च करना या बिना ट्रेस के अपने अकाउंट्स में लॉगिन करना तो अधिकतर लोग Incognito Mode या प्राइवेट ब्राउज़िंग का सहारा लेते हैं। पर क्या वाकई Incognito Mode आपकी सारी ऑनलाइन हिस्ट्री मिटा देता है? इसका जवाब है नहीं।
क्या करता है Incognito Mode?
Incognito Mode वास्तव में आपके ब्राउज़र को यह निर्देश देता है कि वह आपकी ब्राउज़िंग हिस्ट्री, कुकीज़, फॉर्म डाटा और विज़िट किए गए पेजों को लोकल डिवाइस पर सेव न करे। जैसे ही आप इन्कॉग्निटो टैब बंद करते हैं, यह सारी जानकारी सिस्टम से हट जाती है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि आपकी ऑनलाइन गतिविधि पूरी तरह इंटरनेट से गायब हो जाती है।
आपका इंटरनेट प्रोवाइडर (ISP), राउटर और कुछ थर्ड पार्टी टूल्स अब भी आपकी गतिविधि को ट्रैक कर सकते हैं। खासकर DNS Cache और नेटवर्क लॉग्स में आपकी इन्कॉग्निटो ब्राउज़िंग की झलक मिल सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
Fire-Boltt की स्मार्टफोन मार्केट में धमाकेदार एंट्री, 25 अगस्त को लॉन्च होगा पहला Boltt Phone
Jio का बड़ा धमाका, एक ही प्लान में Wi-Fi, 1000+ Live TV चैनल और OTT, जानें किस पैक में मिलेगा ज्यादा फायदा
कॉल ड्रॉप से हैं परेशान? TRAI ने लॉन्च किया नया MyCall App, अब एक क्लिक में करें शिकायत और दें कॉल की रेटिंग
ASUS ने भारत में लॉन्च किया नया Chromebook CX15, Google AI, दमदार बैटरी और शानदार फीचर्स के साथ खास ऑफर
कैसे करें अपनी Incognito Histroy को पूरी तरह मिटाने का उपाय
अगर आप चाहते हैं कि Incognito Mode में की गई आपकी ब्राउज़िंग का कोई निशान न बचे, तो इसके लिए सबसे आसान और असरदार तरीका है DNS Cache को क्लियर करना। यह प्रक्रिया खासतौर पर तब आवश्यक होती है जब आप साझा कंप्यूटर या पब्लिक Wi-Fi नेटवर्क पर ब्राउज़िंग कर रहे हों और नहीं चाहते कि आपकी निजी सर्च किसी को दिखाई दे।
Windows या Mac सिस्टम में DNS Cache को मैन्युअली हटाया जा सकता है। जब आप DNS Cache क्लियर करते हैं, तो आपके द्वारा विज़िट की गई वेबसाइटों के पते सिस्टम से हट जाते हैं भले ही आपने इन्कॉग्निटो मोड का इस्तेमाल किया हो। यह प्रक्रिया मात्र एक कमांड से पूरी की जा सकती है।
थर्ड पार्टी ऐप्स और राउटर से भी बचें निगरानी से
कई बार पैरेंटल कंट्रोल, एंटीवायरस या अन्य थर्ड पार्टी ऐप्स इन्कॉग्निटो मोड में की गई आपकी ब्राउज़िंग को भी मॉनिटर करते हैं। ऐसे ऐप्स से बचने के लिए अपने सिस्टम की प्राइवेसी सेटिंग्स को ज़रूर जांचें। साथ ही, अगर आप इंटरनेट राउटर के ज़रिए चला रहे हैं, तो ध्यान रखें कि कई बार आपकी वेब एक्टिविटी राउटर लॉग्स में भी सेव हो जाती है। इन्हें हटाने के लिए राउटर के एडमिन पैनल में जाकर लॉग्स को मैन्युअली डिलीट करना चाहिए।
ध्यान दें
Incognito Mode आपके ब्राउज़िंग अनुभव को गोपनीय बनाने का एक अच्छा साधन है, लेकिन इसे पूरी तरह प्राइवेट समझना भूल होगी। अगर आप चाहते हैं कि आपकी इन्कॉग्निटो ब्राउज़िंग का कोई भी रिकॉर्ड न बचे, तो DNS Cache क्लियर करना, थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग को बंद करना और राउटर लॉग्स डिलीट करना सबसे प्रभावी उपाय हैं। थोड़ी सी तकनीकी समझ और सतर्कता से आप अपनी ऑनलाइन प्राइवेसी को और अधिक सुरक्षित बना सकते हैं।
Incognito mode hoax your private searches are still being tracked
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
गाजा से तब तक नहीं हटेगी सेना जब तक… PM नेतन्याहू ने शांति समझौते पर फिर अड़ाई टांग, ट्रंप के प्लान को नकारा
Aug 05, 2026 | 10:34 AMवैश्विक तनाव कम होते ही भारतीय शेयर बाजार में लौटी रौनक, सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी भी चढ़ा
Aug 05, 2026 | 10:33 AMUP में BJP विधायक पर दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विनोद सिंह ने किया खंडन, बता दिया क्या है पूरा मामला
Aug 05, 2026 | 10:27 AMलोकसभा सचिवालय के निदेशक ने की खुदकुशी, 15 पन्नों के सुसाइड नोट में छलका दर्द, लिखा- 70 लाख का कर्ज है
Aug 05, 2026 | 10:25 AM‘गुलाटी मारने वाला समाज’ बयान पर बढ़ा बवाल, मुरैना में कुशवाह समाज ने फूंका नरेंद्र सिंह तोमर का पुतला
Aug 05, 2026 | 10:22 AMआज का इतिहास: 5 अगस्त को शुरू हुई ट्रैफिक लाइट, लीला सेठ बनीं पहली महिला मुख्य न्यायाधीश
Aug 05, 2026 | 10:19 AMमुंबई पुलिस से हो गई करोड़ों की ठगी… फर्जी पुलिसकर्मी बनकर हर महीने सैलरी लेते रहे ठग, खुलासे से हड़कंप
Aug 05, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM
NEET आंदोलन से चमके CJP के अभिजीत दीपके पर संकट, पढ़ाई के खर्च पर उठे सवाल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 03:13 PM














