-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Flipkart Big Billion Days Sale 2025 Date Announced Smartphone Available At Lower Prices
Flipkart Big Billion Days 2025: की लॉन्च डेट आई सामने, मिलेगी जबरदस्त छूट
- Written By: सिमरन सिंह
Flipkart Smartphones Sale: Flipkart Big Billion Days 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। ये शानदार सेल जल्द शुरू होने वाली है जिसमें कई चीजे आपको कम कीमत में मिलेगी।

Flipkart की सेल होने वाली है शुरू। (सौ. Flipkart)
Festival Sale 2025: अगर आप लंबे समय से Flipkart Big Billion Days 2025 का इंतजार कर रहे हैं, तो अब आपके लिए खुशखबरी है। Flipkart ने आधिकारिक रूप से घोषणा कर दी है कि इस साल की सबसे बड़ी सेल 23 सितंबर 2025 से शुरू होगी। खास बात यह है कि यह सेल GST दरों में कटौती लागू होने के ठीक अगले दिन शुरू हो रही है, जिससे ग्राहकों को दोगुना फायदा मिलने की उम्मीद है।
क्या-क्या मिलेगा सेल में?
Flipkart की इस ग्रैंड सेल में ग्राहकों को टीवी, रेफ्रीजिरेटर, स्मार्टफोन, टैबलेट, लैपटॉप और होम अप्लायंसेज पर भारी डिस्काउंट मिलेगा। स्मार्टफोन कैटेगरी में तो सबसे ज्यादा ऑफर्स देखने को मिलेंगे। Apple, Samsung, Motorola और Vivo जैसे बड़े ब्रांड्स के फोन्स पर बंपर छूट Samsung के फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स जैसे Galaxy S24 Ultra, Galaxy M06, Galaxy M16, Galaxy A55, Galaxy A56 और Galaxy A36 कम कीमत पर उपलब्ध होंगे
कब से शुरू होंगी Early Bird Deals?
ग्राहकों की बढ़ती डिमांड को देखते हुए Flipkart ने Early Bird Deals की भी शुरुआत की है। यह डील्स 8 सितंबर 2025 से लाइव हो जाएंगी। यानी मुख्य सेल से पहले ही आप स्मार्टफोन, टीवी, लैपटॉप, टैबलेट और फ्रिज पर शानदार डिस्काउंट का फायदा उठा सकेंगे। अर्ली बर्ड ऑफर्स में न सिर्फ इलेक्ट्रॉनिक्स और गैजेट्स बल्कि अन्य कैटेगरी के प्रोडक्ट्स पर भी आकर्षक छूट मिलेगी।
सम्बंधित ख़बरें
WhatsApp का नया फीचर करेगा स्कैमर्स की छुट्टी, Hello भाई, नया नंबर है वाले मैसेज से पहले ही मिल जाएगी चेतावनी
Apple यूजर्स को बड़ा झटका, MacBook और iPad हुए महंगे, अब iPhone खरीदना भी पड़ सकता है भारी
Oppo का नया धमाका, AI Key से लेकर 50MP कैमरा तक मिलेंगे तगड़े फीचर्स, Reno 16 Series की लॉन्च डेट आई सामने
सुपरकंप्यूटर की जंग में चीन ने मारी बाजी, US से छिना NO-1 का ताज; LineShine की रफ्तार देख दंग रह गई दुनिया
बैंक ऑफर्स से मिलेगी डबल सेविंग
फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज सेल 2025 में Axis Bank और ICICI Bank कार्डधारकों को 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। साथ ही Flipkart क्रेडिट कार्ड पर भी 10% की बचत का मौका होगा। इन ऑफर्स के साथ प्रोडक्ट्स की कीमतें और भी किफायती हो जाएंगी।
ये भी पढ़े: X App पर पैसे कमाने का ब्लूप्रिंट, प्रोडक्ट हेड Nikita Bier ने बताया सफलता का मंत्र
Amazon से होगी सीधी टक्कर
दिलचस्प बात यह है कि फ्लिपकार्ट की इस सेल के ठीक उसी दिन यानी 23 सितंबर 2025 से Amazon की Great Indian Festival Sale भी शुरू हो रही है। अमेजन प्राइम मेंबर्स को यह सेल एक दिन पहले ही उपलब्ध होगी। इस दौरान SBI बैंक कार्ड्स पर 10% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
ध्यान दें
त्योहारी सीजन की शुरुआत के साथ ही ई-कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए बड़ी-बड़ी सेल्स लेकर आ रही हैं। फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale 2025 और अमेजन की Great Indian Festival Sale के बीच मुकाबला बेहद रोमांचक होगा। ऐसे में ग्राहकों के लिए यह सही समय है जब वे अपने पसंदीदा गैजेट्स और घरेलू सामान सबसे किफायती दाम पर खरीद सकते हैं।
Flipkart big billion days sale 2025 date announced smartphone available at lower prices
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ठाणे में युवा उद्यमी की अनूठी पहल; शादी में खर्च करने की जगह नेत्रहीनों के लिए रोजगार पर किया खर्च
Jun 26, 2026 | 06:01 PMबारामती जलापूर्ति परियोजनाओं को रफ्तार, सुनेत्रा पवार ने दिसंबर 2026 तक काम पूरा करने के दिए निर्देश
Jun 26, 2026 | 05:52 PMदिव्यांगजन के लिए बाधारहित होंगे MP के शासकीय भवन; पाठ्यक्रम में जुड़ेंगे नशामुक्ति और संवेदनशीलता के पाठ
Jun 26, 2026 | 05:52 PMAshwagandha Vs Shatavari: महिलाओं के लिए कौन-सी आयुर्वेदिक जड़ी-बूटी है ज्यादा फायदेमंद?
Jun 26, 2026 | 05:51 PMचंद्रपुर में 1300 में से 833 जलजीवन मिशन योजनाएं अधूरी, मुनगंटीवार ने विधानसभा में सरकार को घेरा
Jun 26, 2026 | 05:44 PMIre vs Ind: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला मौका, डेब्यू के लिए अभी और इंतजार, टीम इंडिया ने टॉस जीतकर चुनी बॉलिंग
Jun 26, 2026 | 05:44 PMफडणवीस के कार्यक्रम को बीच में ही छोड़ गई सांसद मेधा कुलकर्णी? पुणे में बीजेपी नेताओं की आंतरिक कलह उजागर
Jun 26, 2026 | 05:39 PMवीडियो गैलरी

होर्मुज में ड्रोन हमला! Iran की चेतावनी के बाद अब क्या करेगा America?, Video
Jun 26, 2026 | 05:08 PM
मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM














