- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 4th T20 Vizag Weather Pitch Report Aca Vdca
IND vs NZ 4th T20I Weather: चौथे T20 पर बारिश का साया या खिलेगी धूप? विशाखापत्तनम से आया मौसम का ताजा अपडेट
IND vs NZ: पांच मैचों की टी20 सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी सूर्या की टीम चौथे मुकाबले में वाइजैग में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। जानिए विशाखापट्टनम का मौसम कैसा रहेगा।
- Written By: संजय बिष्ट

भारत बनाम न्यूजीलैंड (फोटो- सोशल मीडिया)
India vs New Zealand 4th T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला विशाखापट्टनम में खेला जाना है। गुवाहाटी में तीसरा टी20 जीतकर टीम इंडिया पहले ही सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त बना चुकी है। उस मुकाबले में अभिषेक शर्मा और सूर्यकुमार यादव की तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस को खूब रोमांचित किया था। भारत ने 154 रनों के लक्ष्य को महज 10 ओवर में हासिल कर न्यूजीलैंड को पूरी तरह बैकफुट पर धकेल दिया था।
सीरीज में वापसी की उम्मीद में न्यूजीलैंड
सीरीज गंवा चुकी न्यूजीलैंड की टीम चौथे टी20 में अपनी साख बचाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। कीवी टीम इस दौरे में अब तक लय में नजर नहीं आई है, लेकिन विशाखापट्टनम में वह पहली जीत दर्ज कर सम्मानजनक विदाई लेना चाहेगी।
वाइजैग में कैसा रहेगा मौसम?
क्रिकेट प्रेमियों के लिए राहत की खबर है कि विशाखापट्टनम में मौसम पूरी तरह साफ रहने की संभावना है। डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में बारिश की कोई आशंका नहीं है। ऐसे में फैंस को पूरे 40 ओवर का मुकाबला देखने को मिल सकता है और मौसम खेल में खलल नहीं डालेगा।
सम्बंधित ख़बरें
रनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
IND vs NZ: काली नहीं लाल मिट्टी की पिच पर होगा खिताबी मुकाबला! टीम इंडिया के लिए बिछाया जा चुका है जीत का जाल?
IND vs NZ Final Weather Report: अहमदाबाद में रविवार को कैसा रहेगा मौसम, बारिश बनेगी विलेन या होगा पूरा मैच?
IND vs NZ: हेड-टू-हेड में टीम इंडिया शेर लेकिन वर्ल्ड कप में ‘ढेर’! न्यूजीलैंड के खिलाफ कैसा है रिकॉर्ड?
बल्लेबाजों के लिए जन्नत है वाइजैग की पिच
विशाखापट्टनम का यह मैदान बल्लेबाजों के लिए बेहद अनुकूल माना जाता है। पिच पर अच्छा उछाल मिलता है, जिससे गेंद बल्ले पर आसानी से आती है। यही वजह है कि यहां चौके-छक्कों की बरसात अक्सर देखने को मिलती है। शुरुआती तीन टी20 मुकाबलों की तरह चौथे मैच में भी हाई स्कोरिंग गेम होने की पूरी उम्मीद है। हालांकि पिच बल्लेबाजों के अनुकूल रहती है, लेकिन तेज गेंदबाजों को उछाल से कुछ मदद मिल सकती है। स्पिनर्स के लिए यहां ज्यादा टर्न नहीं मिलता, इसलिए उन्हें लाइन और लेंथ में सटीक रहना जरूरी होगा।
आंकड़े क्या कहते हैं?
इस मैदान पर अब तक 12 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को सिर्फ 3 बार जीत मिली है, जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम 9 बार सफल रही है। पहली पारी का औसत स्कोर 127 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में यह औसत 117 रन का है।
ये भी पढ़ें: वाइजैग में रनों की बारिश या विकेटों का पतझड़? जानें चौथे टी20 में पिच का मिजाज
आंकड़ों पर नजर डालें तो टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करना यहां फायदेमंद साबित हुआ है। इसी मैदान पर भारत ने साल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों का लक्ष्य सफलतापूर्वक चेज किया था। ऐसे में चौथे टी20 में भी टॉस मैच की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।
India vs new zealand 4th t20 vizag weather pitch report aca vdca
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
ईरान के हमलों से भड़के खाड़ी देश, सऊदी अरब ने दे डाली जवाबी कार्रवाई की धमकी, कहा- तेहरान पर बरसेंगे बम
Mar 08, 2026 | 10:15 AMKorean Skincare: पपीते के इस जादुई फेस मास्क से पाएं नेचुरल ग्लो, बस जान लें लगाने का सही तरीका
Mar 08, 2026 | 10:10 AM100 रुपये के नोट पर शहद रखकर जलाया! वायरल वीडियो में दिखाया गया ‘असली शहद’ टेस्ट
Mar 08, 2026 | 10:08 AMसावधान! कभी भी फट सकती है घोड़ाझरी की नहर, क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे का कर रहा है इंतजार?
Mar 08, 2026 | 10:08 AM‘UK कभी हमारा साथी था, अब जरूरत नहीं’… डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटिश पीएम कीर स्टार्मर को सरेआम धमकाया
Mar 08, 2026 | 10:05 AMरनों की बारिश या गेंदबाज काटेंगे गदर? भारत-न्यूजीलैंड फाइनल में इन खिलाड़ियों को प्लेइंग XI में मिलेगा मौका!
Mar 08, 2026 | 10:01 AM198 परिवारों की चीखें हैं ये! इंसान और बाघ की जंग में फेल हुआ प्रशासन; कब लागू होगी एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट?
Mar 08, 2026 | 09:57 AMवीडियो गैलरी

राज्यसभा जाने को लेकर नीतीश के समर्थन में आए पप्पू यादव, बोले- वो वादों और सिद्धांतों के प्रति ईमानदार व्यक्ति
Mar 07, 2026 | 02:05 PM
एक सोशल मीडिया पोस्ट और…आधी रात को भड़क उठा खंडवा, पोलिस स्टेशन पर जमकर हुआ बवाल, जानें क्या है पूरा मामला
Mar 06, 2026 | 01:51 PM
Nitish Kumar के बाद कौन बनेगा बिहार का मुख्यमंत्री, भाजपा के इन तीन नामों की चर्चा तेज
Mar 05, 2026 | 10:09 PM
नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन पर मनोज झा का बड़ा बयान, बोले- नहीं जाना चाहते CM, दिल्ली से आया फरमान
Mar 05, 2026 | 01:41 PM
सेमीफाइनल में आज इंग्लैंड से लोहा लेने उतरेगा भारत, प्रयागराज में फैंस ने की मेन इन ब्लू के लिए विशेष पूजा
Mar 05, 2026 | 01:22 PM
होली के अवसर पर CM Yogi ने दिया एकता का संदेश, गोरखपुर में कही बड़ी बात
Mar 04, 2026 | 09:56 PM













