-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Elon Musk Starlink Get License In India Satellite Internet Service Will Start Soon
Starlink की सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को मिली मंजूरी, जानें फायदें और नुकसान
- Written By: सिमरन सिंह
भारत में एलन मस्क की कंपनी Starlink को सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सेवा शुरू करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। अब स्टारलिंक अपनी तकनीक से भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार है।

Starlink की होगी भारत में शुरुआत। (सौ. Design)
भारत की अंतरिक्ष नियामक संस्था INSPACe (Indian National Space Authorisation and Promotion Centre) ने एलन मस्क की कंपनी स्टारलिंक (Starlink) को भारत में सैटेलाइट बेस्ड इंटरनेट सेवा शुरू करने की आधिकारिक अनुमति दे दी है। अब स्टारलिंक अपनी Starlink Gen1 constellation तकनीक के माध्यम से भारत में इंटरनेट कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार है। INSPACe की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, यह लाइसेंस पांच वर्षों के लिए वैध रहेगा।
2022 से कर रही थी प्रयास
स्टारलिंक बीते कई वर्षों से भारत में अपनी सेवाएं शुरू करने की कोशिश कर रही थी। साल 2022 से ही कंपनी ने यहां संभावनाएं तलाशनी शुरू कर दी थीं और अब उसे संचालन की इजाजत मिल चुकी है। हालांकि, सेवा शुरू होने से पहले एक आखिरी मंजूरी बाकी है – टेलीकॉम विभाग (Department of Telecom) से स्पेक्ट्रम चार्ज और रेगुलेशन को लेकर फाइनल स्वीकृति मिलनी है। जैसे ही सरकार इन नियमों और शुल्कों को तय कर देगी, भारत में स्टारलिंक की सेवा शुरू हो सकेगी।
TRAI की सिफारिशें और स्पेक्ट्रम शुल्क
भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) ने सरकार को सुझाव दिया है कि सैटेलाइट इंटरनेट सेवा देने वाली कंपनियों से उनकी कुल कमाई का 4 प्रतिशत शुल्क लिया जाए। यह प्रतिशत कंपनियों की उम्मीद से कुछ अधिक है। अगर यह प्रस्ताव लागू होता है, तो शहरी ग्राहकों को हर वर्ष लगभग ₹500 अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है। हालांकि, ग्रामीण इलाकों में इस अतिरिक्त शुल्क को माफ किया जा सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव
Venezuela Earthquake: वेनेजुएला भूकंप में 235 लोगों की मौत, 70 हजार परिवार हुए बेघर
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
Elon Musk Net Worth: एलन मस्क को खरबपति बनने के तुरंत बाद लगा 53,298 करोड़ का बड़ा झटका
ये भी पढ़े: 10 मिनट में Jio फोन आपके घर, Swiggy Instamart और Reliance Jio की साझेदारी
स्टारलिंक सेवा कब होगी लॉन्च?
INSPACe की ओर से अनुमति मिलने के बाद अब केवल स्पेक्ट्रम चार्ज और आवंटन से जुड़े निर्णय का इंतजार है। जैसे ही भारत सरकार इस दिशा में अंतिम फैसले ले लेती है, स्टारलिंक अपनी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा भारत में शुरू कर देगी।
Starlink के फायदे
- दूरदराज़ क्षेत्रों में कनेक्टिविटी: गांवों और पहाड़ी इलाकों में इंटरनेट पहुंचाएगा।
- तेज़ स्पीड: 100–200 Mbps तक की डाउनलोड स्पीड मिल सकती है।
- इंफ्रास्ट्रक्चर फ्री: बिना केबल या टावर के भी सेवा उपलब्ध।
- डिजिटल इंडिया को बढ़ावा: स्कूल, हॉस्पिटल और ग्रामीण सेवाओं तक इंटरनेट पहुंचेगा।
- आसान सेटअप: घर पर खुद डिश और मॉडेम इंस्टॉल कर सकते हैं।
Starlink के नुकसान
- महंगा प्लान: डिवाइस + मासिक चार्ज बहुत ज्यादा (₹50,000+ और ₹2,000+)।
- मौसम पर असर: बारिश और बादलों में नेटवर्क प्रभावित हो सकता है।
- शहरों में कम जरूरत: जहां पहले से 5G और ब्रॉडबैंड है।
- सरकारी मंजूरी बाकी: स्पेक्ट्रम और रेगुलेशन की प्रक्रिया अभी चल रही है।
- सुरक्षा चिंता: डेटा और निगरानी को लेकर सवाल उठ सकते हैं।
Elon musk starlink get license in india satellite internet service will start soon
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AIIMS Raebareli Recruitment 2026: सीनियर रेजिडेंट के 153 पदों पर भर्ती, 14 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
Jul 02, 2026 | 10:25 PMJC Bose University Recruitment 2026: गेस्ट फैकल्टी के 8 पदों पर भर्ती, बिना लिखित परीक्षा होगा चयन
Jul 02, 2026 | 10:16 PMशिल्पा शेट्टी के रियलिटी शो ‘मां है ना’ में कुशल तंवर और उनकी मां ने जीती ट्रॉफी, इनाम में मिली काहिरा ट्रिप
Jul 02, 2026 | 10:15 PMरोहित, सूर्या और हार्दिक के बाद अब अभिषेक शर्मा का धमाका, महज 2 साल में इस खास लिस्ट में हुए शामिल
Jul 02, 2026 | 10:10 PMकृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
Jul 02, 2026 | 10:09 PMछत्रपति संभाजीनगर में मदद मांगते-मांगते स्क्रैप कारोबारी का सड़क पर टूटा दम, CCTV फुटेज से मिले अहम सुराग
Jul 02, 2026 | 10:06 PMCCRUM Recruitment 2026: यूनानी चिकित्सा संस्थान में 179 पदों पर भर्ती, 31 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करें
Jul 02, 2026 | 09:56 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














