10 मिनट में Jio फोन आपके घर, Swiggy Instamart और Reliance Jio की साझेदारी

भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को बढ़ाने के लिए Swiggy Instamart और Reliance Jio नया और अनोखा कदम को उठा रहे है। अब लोगों को 10 मिनट में घर बैठे Jio का फोन मिल जाएगा।
10 मिनट में Jio फोन आपके घर, Swiggy Instamart और Reliance Jio की साझेदारी
Swiggy or Jio की साझेदारी। (सौ. Design)
Published on
Updated on

भारत में डिजिटल कनेक्टिविटी को और मजबूत करने के लिए Swiggy Instamart और Reliance Jio ने मिलकर एक नया और अनोखा कदम उठाया है। अब आप Jio Bharat V4 और JioPhone Prima 2 जैसे बजट मोबाइल फोन केवल 10 मिनट में घर बैठे मंगवा सकते हैं। यह सेवा फिलहाल देश के 95 शहरों में उपलब्ध है और खासकर छोटे शहरों व कस्बों के ग्राहकों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रही है।

Swiggy Instamart अब मोबाइल फोन भी डिलीवर करेगा

अब तक Instamart केवल ग्रॉसरी और घरेलू सामान 10 मिनट में डिलीवर करता था, लेकिन अब उसने Jio के मोबाइल फोन भी अपनी लिस्ट में शामिल कर लिए हैं। इस नई साझेदारी के तहत, Instamart के ज़रिए आप Jio के लोकप्रिय बजट फोन ऑर्डर कर सकते हैं, जो किफायती भी हैं और डिजिटल इंडिया की दिशा में एक मजबूत कदम भी।

कौन-कौन से फोन उपलब्ध हैं?

1. Jio Bharat V4 (₹799)

  • यह एक सस्ता लेकिन दमदार 4G फीचर फोन है।
  • इसमें UPI पेमेंट के लिए JioPay की सुविधा है।
  • आप इस फोन पर 455 से अधिक लाइव टीवी चैनल, स्पोर्ट्स और अन्य वीडियो देख सकते हैं।
  • इसमें मिलती है 1000mAh की बैटरी, जो लंबे समय तक चलती है।
  • यह फोन पहली बार मोबाइल यूज़ करने वालों के लिए परफेक्ट है।

2. JioPhone Prima 2 (₹2,799)

  • यह फोन थोड़ा उन्नत वर्जन है और स्मार्ट फीचर्स से लैस है।
  • यूज़र्स को बेहतर डिस्प्ले और कनेक्टिविटी का अनुभव मिलता है।

अन्य कंपनियां भी दौड़ में शामिल

Swiggy Instamart से पहले, Zepto, Blinkit और BigBasket जैसी कंपनियां भी इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स की क्विक डिलीवरी कर चुकी हैं। जब iPhone 16 सीरीज लॉन्च हुई थी, तब Blinkit और Zepto ने कुछ ही मिनटों में iPhone डिलीवर कर सभी को चौंका दिया था।

छोटे शहरों के लिए बड़ी सुविधा

Swiggy और Jio की यह नई पहल उन यूज़र्स के लिए एक बड़ी सहूलियत है जिन्हें फौरन मोबाइल फोन की जरूरत होती है। खासतौर पर उन लोगों के लिए जो छोटे शहरों और कस्बों में रहते हैं, अब महज कुछ क्लिक में वे Jio का भरोसेमंद फोन अपने दरवाजे पर मंगा सकते हैं — वो भी सिर्फ 10 मिनट में।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com