-
शनि, 20 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Earn Money By Walking Walk Every Day And Win A 10000 Voucher Samsung Launches A New Offer
अब टहलने से भी होगी कमाई, रोज़ चलिए और जीतिए 10,000 का वाउचर, Samsung का नया ऑफर लॉन्च
- Written By: सिमरन सिंह
Samsung Fit India Walkathon: अब आपकी यही आदत आपको कमाई भी करा सकती है। जी हां, अब सिर्फ चलने से इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। Samsung भारत में अपना खास Fit India Walk-a-thon 26 लेकर आई है।

Samsung Health App (Source. Freepik)
Walk and Earn India: अगर आप रोज़ाना सुबह-शाम टहलते हैं या फिट रहने की कोशिश कर रहे हैं, तो अब आपकी यही आदत आपको कमाई भी करा सकती है। जी हां, अब सिर्फ चलने से इनाम जीतने का मौका मिल रहा है। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी Samsung भारत में अपना खास Fit India Walk-a-thon 26 लेकर आई है, जिसमें भाग लेकर आप ₹10,000 तक का वाउचर जीत सकते हैं।
Samsung Fit India Walk-a-thon 26 क्या है?
Samsung ने भारत में अपने Fit India Walk-a-thon 26 की आधिकारिक घोषणा कर दी है। यह एक 30 दिन का स्टेप-काउंट चैलेंज है, जिसे Samsung Health App पर आयोजित किया जाएगा। यह खास फिटनेस इवेंट 26 जनवरी (गणतंत्र दिवस) से शुरू होकर 24 फरवरी 2026 तक चलेगा। इस पहल का मकसद लोगों को रोज़मर्रा की ज़िंदगी में शारीरिक रूप से एक्टिव रहने के लिए प्रेरित करना है। अच्छी बात यह है कि इसमें भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन भी शुरू हो चुका है।
कैसे करें रजिस्ट्रेशन और भागीदारी?
इस चैलेंज में हिस्सा लेने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन में Samsung Health App इंस्टॉल करना होगा। ऐप के जरिए आप न सिर्फ अपनी एंट्री कर सकते हैं, बल्कि रोज़ाना के कदमों की गिनती, प्रोग्रेस और लीडरबोर्ड भी रियल-टाइम में देख सकते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI की दुनिया में चीन का बड़ा कब्जा, DeepSeek ने मचाई धूम, Google Gemini और GPT 5.5 टॉप 10 से बाहर
Jio का बड़ा धमाका, भीड़ में भी मिलेगा सुपरफास्ट इंटरनेट, Premium 5G के साथ आए AI फीचर्स ने मचाई हलचल
सड़क पर चलते-चलते 35 सेकंड में खुल जाएगा अपराधियों का पूरा रिकॉर्ड, लॉन्च हुआ Abhigyan ऐप
Instagram का बड़ा अपडेट, अब कैरोसेल की हर फोटो पर लिख सकेंगे अलग कैप्शन, क्रिएटर्स के लिए नया क्रिएटिव फीचर
क्या है जीतने का फॉर्मूला?
इनाम जीतने के लिए आपको 30 दिनों के भीतर कुल 2,00,000 कदम पूरे करने होंगे। यानि आपको हर दिन लगभग 6,666 कदम चलने होंगे। यह टारगेट आम लोगों के लिए काफी आसान रखा गया है, ताकि नौकरीपेशा, छात्र और गृहिणियां सभी इसमें शामिल हो सकें।
ये भी पढ़े: Gemini यूज़ करते हैं तो हो जाएं सावधान, Google के AI से आपकी निजी जानकारी पर मंडराया खतरा
पूरे होंगे कदम, मिलेगा बड़ा इनाम
जो यूजर्स तय लक्ष्य पूरा कर लेंगे, उन्हें Samsung Members App के बेनिफिट्स सेक्शन में एक स्क्रैच कार्ड मिलेगा। इसके बाद लकी ड्रॉ के ज़रिए विजेताओं का चयन किया जाएगा।
- 3 भाग्यशाली यूजर्स को मिलेंगे ₹10,000 के Amazon गिफ्ट कार्ड
- वहीं 1,000 यूजर्स को मिलेंगे ₹500 के Amazon गिफ्ट कार्ड
Samsung Health App के खास फायदे
Samsung Health App सिर्फ स्टेप काउंट तक सीमित नहीं है। कंपनी के मुताबिक, यह ऐप आपकी हार्ट रेट, नींद का पैटर्न, कैलोरी बर्न और ब्लड प्रेशर जैसी हेल्थ एक्टिविटीज़ को भी ट्रैक करता है। इसके अलावा, इसमें मेडिकल रिकॉर्ड्स सेव करने और दवाइयों के रिमाइंडर सेट करने की सुविधा भी दी गई है।
Earn money by walking walk every day and win a 10000 voucher samsung launches a new offer
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं परस्तू अहमदी, जिन्हें बिना हिजाब लाइव कॉन्सर्ट के बाद मिली 74 कोड़ों की सजा, लगा 2 साल का बैन
Jun 20, 2026 | 10:45 PMMessi की दीवानगी या हद से ज्यादा फैनगिरी? अर्जेंटीना के रंग में रंगी भेड़ का VIDEO वायरल
Jun 20, 2026 | 10:42 PM‘नदियों की सफाई के नाम पर हुआ हजारों करोड़ का भ्रष्टाचार’, सपा प्रमुख अखिलेश यादव का बड़ा आरोप
Jun 20, 2026 | 10:39 PMपेड़ भी बचेंगे प्रोजेक्ट भी बनेगा, MMRDA ने 13.9 Km लंबे एलिवेटेड कॉरिडोर के लिए बदला डिजाइन
Jun 20, 2026 | 10:29 PMबारिश में फंसे शख्स को कंधे पर बैठाकर सड़क पार कराई, कोलकाता का VIDEO देख लोग बोले- ये है असली Uber!
Jun 20, 2026 | 10:28 PMकानपुर के मशहूर ‘बोतल बाबा’ पर लगा दुष्कर्म के प्रयास का संगीन आरोप, मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jun 20, 2026 | 10:25 PMपरभणी मंदिर हादसा: मलबे से निकलीं अपनों की लाशें, 5 मृतकों की हुई पहचान; मातम में बदली खुशियां
Jun 20, 2026 | 10:23 PMवीडियो गैलरी

आसमान से जमीन पर आए सोने-चांदी के दाम! खरीदारी का सही मौका?, Video
Jun 20, 2026 | 08:18 PM
कई शहरों में पेट्रोल ने तोड़े रिकॉर्ड, डीजल का जानें हाल? नई रेट लिस्ट ने बढ़ाई लोगों की टेंशन!
Jun 20, 2026 | 08:05 PM
तेज प्रताप को सताया जान का डर, 8 खिलाड़ियों का लिया नाम! CM सम्राट चौधरी से सुरक्षा की करेंगे मांग- VIDEO
Jun 20, 2026 | 01:50 PM
डेटा खपत में नंबर-1 बना भारत, हर महीने 36 GB तक इंटरनेट उड़ा रहे हैं भारतीय; 5G नेटवर्क ने बदली तस्वीर-VIDEO
Jun 19, 2026 | 11:14 PM
क्या NEET पेपर लीक रोकने के लिए सरकार का फैसला सही था! हाईकोर्ट ने क्या कहा?
Jun 19, 2026 | 04:37 PM
लद्दाख में खड़े बाइकर्स के उड़े होश! भारत में रहकर चीन के टाइम जोन से कनेक्ट हुआ मोबाइल फोन, Video Viral
Jun 19, 2026 | 01:07 PM














