PM Modi @75: क्या है PM मोदी के फिटनेस का राज, सुबह से रात तक फिट रहने के लिए अपनाते हैं ये रूटीन

PM Modi Fitness Mantra: पीएम मोदी इतने साल की उम्र में कैसे नौजवान की तरह फिट रहते है इसके बारे में क्या आप जानते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस का क्या मूलमंत्र है। चलिए जानते है।
पीएम मोदी का हेल्दी डाइट प्लान
पीएम मोदी का हेल्दी डाइट प्लान (सौ.सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

PM Modi Diet Routine : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 सितंबर को अपना 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे है। प्रधानमंत्री मोदी की फिटनेस और हेल्थ रूटीन को लेकर जहां पर हमेशा चर्चा में रहते है वहीं पर 74 वर्ष की उम्र पार करने के बाद आज भी फिट और एक्टिव है। पीएम मोदी इतने साल की उम्र में कैसे नोजवान की तरह फिट रहते है इसके बारे में क्या आप जानते है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फिटनेस का क्या मूलमंत्र है और योग के साथ वर्कआउट को कैसे महत्व देते है चलिए जान लेते है पीएम मोदी का डाइट प्लान।

जानिए पीएम मोदी का सुबह से लेकर रात का हेल्दी रूटीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सुबह से लेकर रात तक कैसा डेली रूटीन अपनाते है चलिए जानते है...

सुबह का नाश्ता

प्रधानमंत्री मोदी अपने सुबह का नाश्ता 9 बजे से पहले करते है। ब्रेकफास्ट में वे सब्जियां, मौसमी फल और साबुत अनाज का सेवन करते है।

भोजन में लेते है मोरिंगा पराठा

पीएम मोदी अपना दोपहर का खाना सादा लेना ही पसंद करते है। उनके भोजन की थाली में मोरिंगा यानि ड्रमस्टिक पराठा हमेशा रहता है। इस पराठे में विटामिन सी, पौटेशियम, बीटा-कैरोटिन, प्रोटीन से भरपूर पोषक तत्व होते है। मोरिंगा पराठा खाने से शरीर स्वस्थ होता है तो वहीं पर मधुमेह और हाई ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल रहता है। साथ ही पीएम मोदी की डाइट में गुजराती खिचड़ी शामिल होती है। प्रधानमंत्री मोदी रात के समय भी सादा भोजन लेना पसंद करते है बिना मसालों वाला खाना खाते है।

फिटनेस के लिए योग पर देते है जोर

प्रधानमंत्री खुद को स्वस्थ और एक्टिव रखने के लिए योग के मंत्र को अपनाते है। यानि सुबह की शुरुआत पीएम मोदी योग के साथ करते है। वह रोजाना 'पंचतत्व योग' करते हैं इसमें योग निद्रा, प्राणायम, ध्यान और सूर्य नमस्कार शामिल होते है। पीएम मोदी मानते है कि, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए योग बहुत जरूरी है।

कैसा है पीएम मोदी का स्लीपिंग रूटीन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी ऊर्जा से सुबह से लेकर रात तक काम करते है वे 18-18 घंटे काम करते हैं। इस वजह से पीएम मोदी की नींद का रूटीन थोड़ा गड़बड़ होता है। यहां पर नींद की कमी को पूरा करने के लिए पीएम मोदी योग निद्रा का तरीका अपनाते है। इससे पीएम मोदी के शरीर को बहुत आराम मिलता है।

प्रकृति में रहना करते है पसंद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने रुटीन में प्रकृति के बीच समय बिताना बेहद पसंद है। वह सुबह के समय घास पर नंगे पांव चलते है। इससे उनका तनाव कम होता है, दर्द और सूजन में राहत मिलती है। हार्ट संबंधी बीमारियां भी दूर रहती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com