नासिक में IVF सेंटर पर कार्रवाई, स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका; एक साल में 96 डोनर मिलने से जांच तेज

Nashik IVF Centre Raid: मालती IVF सेंटर पर छापे के बाद बड़े स्त्री बीज बिक्री रैकेट की आशंका सामने आई है। जांच में 1 साल में 96 महिला डोनर मिलने पर मनपा ने सेंटर की मान्यता रद्द कर उसे सील कर दिया।
Crackdown on IVF Center in Nashik Amid Suspicions of Egg-Selling Racket; Investigation Intensifies After Discovery of 96 Donors Within a Year.
Nashik Municipal Health Department Action ( सोर्स: सोशल मीडिया )
Published on: 
Updated on: 

Nashik Municipal Health Department Action: नासिक बदलापुर के बहुचर्चित स्त्री बीज बिक्री मामले में नासिक के मालती आईवीएफ सेंटर पर महानगरपालिका के स्वास्थ्य विभाग ने छापा मारकर महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किए थे। इस मामले के तार अब एक बड़े संगठित अपराध से जुड़ते दिख रहे हैं, जिसमें जरूरतमंद महिलाओं के शरीर का सौदा किया जा रहा था।

नासिक महानगरपालिका की मेडिकल टीम द्वारा की गई कागजातों की जांच में कई संदिग्ध बातें सामने आई हैं। मालती आईवीएफ सेंटर ने पिछले एक साल में रिकॉर्ड 96 महिलाओं से स्त्री बीज प्राप्त किए हैं।

इतनी बड़ी संख्या में 'डोनर्स' का होना स्वास्थ्य विभाग के लिए संदेह का बड़ा कारण है। इस पूरे मामले की जांच बदलापुर पुलिस के साथ-साथ नासिक और ठाणे महानगरपालिका का स्वास्थ्य विभाग संयुक्त रूप से कर रहा है।

संदिग्ध गत्तिविधियों और नियमों के उल्लंघन के कारण मनपा आयुक्त मनीषा खत्री और अतिरिक्त आयुक्त करिश्मा नायर के मार्गदर्शन में इस सेंटर की मान्यता रद्द कर इसे पूरी तरह सील कर दिया गया है।

क्या है पूरा मामला ? (रैकेट का तरीका)

बदलापुर में शुरू हुई इस जांच ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है जो अवैध रूप से मानव अंगी (कोशिकाओं) का व्यापार कर रहा था। आरोप है कि सुलक्षण गाडेकर नाम की महिला अपने घर में अवैध रूप से स्त्री बीज बढ़ाने वाले इंजेक्शन जमा करके रखती थी।

गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को पैसों का लालब दिया जाता था और उन्हें ये इंजेक्शन लगाए जाते थे। जब उनके गर्भाशय में बीजों की संख्या बढ़ जाती थी, तो उन्हें आईवीएफ सेंटर भेजा जाता था।