- Hindi News »
- India »
- Rahul Gandhi Says Pm Narendra Modi Is Panicked Because Of Adani Case Epstein On Lpg Shortage Issue
‘PM खुद घबराए हुए हैं, सदन में नहीं आ पा रहे’, राहुल गांधी ने एपस्टीन और अडानी का नाम लेकर मोदी पर बोला हमला
LPG Shortage: राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, वह खुद ही घबराए हुए हैं. PM बोल रहे हैं कि पैनिक करने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद पैनिक में हैं।
- Written By: अर्पित शुक्ला

राहुल गांधी (Image- Social Media)
Rahul Gandhi on PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने पीएम के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें कहा गया था कि घबराने की जरूरत नहीं है।
संसद परिसर में मीडिया से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि पीएम लोगों से तो कह रहे हैं कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन वे खुद अलग-अलग कारणों से घबराए हुए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री अडानी मामले और एपस्टीन विवाद को लेकर चिंतित हैं और इसी वजह से वह सदन के अंदर नहीं आ पा रहे हैं।
जयराम रमेश ने भी साधा निशाना
इससे पहले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि विपक्ष संसद के दोनों सदनों में पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की मांग कर रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अजित पवार विमान हादसा: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा ऐलान- ‘दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा’
ईरान ने नहीं दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत, रिपोर्ट्स को बताया झूठ
नागपुर में गैस माफियाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक! सदर और जरीपटका में बड़ी छापेमारी, भारी मात्रा में सिलेंडर जब्त
नासिक में गैस संकट गहराया, 10 लाख से अधिक उपभोक्ता प्रभावित; 141 एजेंसियों पर बढ़ा दबाव
उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस मुद्दे पर बहस की अनुमति देने से लगातार इनकार कर रही है। जयराम रमेश के मुताबिक, सरकार का रवैया यह दिखाता है कि वह इस विषय पर चर्चा से बच रही है और उसकी विदेश नीति पहले ही उजागर हो चुकी है।
क्या कहा था पीएम मोदी ने?
पीएम मोदी ने आज गुरुवार को अपने मंत्रियों से ईरान संकट को देखते पर देश के अंदर के हालात पर लगातार नजर रखने को कहा है। खबरों के अनुसार, उन्होंने कहा कि जो लोग मौजूदा स्थिति को घबराहट की स्थिति बनाने की कोशिश कर रहे हैं, उन पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है। साथ ही मंत्रियों को सोशल मीडिया पर एक्टिव होना होगा और विपक्ष के प्रचार का आक्रामक तरीके से जवाब देना चाहिए।
यह भी पढ़ें- कहीं एजेंसी के बाहर जूतम-पैजार…कहीं सुबह 4 बजे से सिलेंडर लिए दौड़ रहे लोग, LPG के लिए देश भर में हाहाकार!
होटल और रेस्टोरेंट पर असर
LPG गैस की कमी को देखते हुए सरकार ने निर्देश दिया है कि उपलब्ध गैस पहले घरेलू उपभोक्ताओं को दी जाए। इसके चलते दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों में कई होटल और रेस्टोरेंट गैस की कमी से जूझ रहे हैं। होटल मालिकों का कहना है कि अगर जल्द सप्लाई सामान्य नहीं हुई तो उन्हें काम के घंटे घटाने या मेन्यू सीमित करने पड़ सकते हैं।
Rahul gandhi says pm narendra modi is panicked because of adani case epstein on lpg shortage issue
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
घर बैठे मिलेंगी किताबें, निफाड में ‘नासिक ग्रंथोत्सव 2025’ का आगाज; डिजिटल लाइब्रेरी से लाख किताबों की जानकारी
Mar 12, 2026 | 01:01 PMBhooth Bangla Teaser: भूत बंगला का टीजर रिलीज, डर और हंसी का धमाका, अक्षय कुमार फिर करेंगे कमाल
Mar 12, 2026 | 12:59 PMOBC आरक्षण पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, अब ₹8 लाख से ज्यादा कमाई पर भी मिलेगा लाभ, जानें पूरा अपडेट
Mar 12, 2026 | 12:57 PMअजित पवार विमान हादसा: राहुल गांधी से मुलाकात के बाद रोहित पवार का बड़ा ऐलान- ‘दो दिन बाद करूंगा बड़ा खुलासा’
Mar 12, 2026 | 12:55 PMईरान ने नहीं दी होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों को गुजरने की इजाजत, रिपोर्ट्स को बताया झूठ
Mar 12, 2026 | 12:54 PM27 मार्च से सप्तशृंगी माता चैत्रोत्सव, नांदुरी से गढ़ तक निजी वाहनों पर प्रतिबंध; चलेंगी 500 अतिरिक्त ST बसें
Mar 12, 2026 | 12:47 PMभंडारा स्कूल कांड: दोस्त की बेटी से लेकर सहकर्मी की बच्ची तक, इस शिक्षक की करतूतों की लिस्ट देख कांप जाएगी रूह
Mar 12, 2026 | 12:46 PMवीडियो गैलरी

‘विपक्ष आह भी भरे तो बदनाम…वो कत्ल भी करें तो चर्चा नहीं’, संसद में TMC सांसद का BJP पर तीखा वार- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:09 PM
‘भारत हमारे कहने पर चलता है’, व्हाइट हाउस प्रेस सचिव के दावे से मचा बवाल; विपक्ष ने पीएम मोदी को घेरा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 10:02 PM
मैदान पर छक्कों की बारिश, ट्रेन में चादर ओढ़कर सफर; फ्लाइट न मिलने पर ‘गुपचुप’ मुंबई पहुंचे शिवम दुबे- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:56 PM
छतरपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! रिटायर्ड शिक्षक के घर से मिले 25 गैस सिलेंडर, कालाबाजारी का खुलासा- VIDEO
Mar 11, 2026 | 09:48 PM
ट्रेन में नफरत का ‘वायरल’ वीडियो: सिसकता युवक, पत्थर दिल भीड़ और कानून को खुली चुनौती
Mar 11, 2026 | 02:21 PM
उन्नाव में ‘नवाब’ बने मास्टर साहब: हाथ में किताब की जगह बच्चों को थमा दी झाड़ू, वीडियो देख खौल उठा जनता का खून
Mar 11, 2026 | 02:16 PM












