-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Digital News Platforms Are Facing Huge Losses Due To The Growing Influence Of Ai Search Engines
AI सर्च इंजन के बढ़ते प्रभाव से डिजिटल न्यूज प्लेटफॉर्म को भारी नुकसान
- Written By: सिमरन सिंह
TollBit की एक नई स्टडी में सामने आया है कि एआई सर्च इंजन के कारण न्यूज वेबसाइटों और ब्लॉग्स को पारंपरिक गूगल सर्च की तुलना में 96% कम ट्रैफिक मिल रहा है।

Ai impact on news is very big. (सौ. AI)
नवभारत टेक डेस्क: डिजिटल न्यूज वेबसाइटें, जो अब तक सर्च इंजन ट्रैफिक पर निर्भर थीं, उन्हें अब एआई-संचालित सर्च टूल्स के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। OpenAI, Perplexity और Google जैसे एआई सर्च इंजनों ने ऑनलाइन जानकारी तक पहुंचने के तरीके को पूरी तरह बदल दिया है। TollBit की एक नई स्टडी में सामने आया है कि एआई सर्च इंजन के कारण न्यूज वेबसाइटों और ब्लॉग्स को पारंपरिक गूगल सर्च की तुलना में 96% कम ट्रैफिक मिल रहा है।
वेबसाइट डेटा स्क्रैपिंग में तेजी
इस रिपोर्ट के अनुसार, टेक कंपनियां वेबसाइटों से डेटा स्क्रैपिंग (बिना अनुमति डेटा एकत्र करना) बढ़ा रही हैं, जिससे उनके एआई मॉडल को बेहतर बनाया जा सके। TollBit ने अक्टूबर से दिसंबर 2024 के बीच 160 से अधिक समाचार, टेक्नोलॉजी और शॉपिंग ब्लॉग्स का विश्लेषण किया। रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ कि OpenAI, Perplexity और Meta जैसी कंपनियों ने 2024 की चौथी तिमाही में 20 लाख बार वेबसाइटों से डेटा स्क्रैप किया, जहां हर वेबपेज को औसतन 7 बार स्क्रैप किया गया।
वेबसाइट मालिकों को नहीं होती जानकारी
डेवलपर्स एआई बॉट्स और वेब क्रॉलर्स का उपयोग करके वेबसाइटों से डेटा इकट्ठा करते हैं, लेकिन पब्लिशर्स और वेबसाइट मालिकों को अक्सर इसकी जानकारी नहीं होती। ऐसा इसलिए क्योंकि कई एआई कंपनियां अपने बॉट्स की सही पहचान छिपाती हैं। TollBit की रिपोर्ट के मुताबिक, Perplexity के एआई बॉट्स ने एक वेबसाइट से 500 बार डेटा स्क्रैप किया, लेकिन उसे केवल 10,000 रिफरल ट्रैफिक ही मिला। इससे पहले भी इस एआई सर्च स्टार्टअप पर बिना अनुमति डेटा स्क्रैपिंग और robots.txt प्रोटोकॉल का पालन न करने के आरोप लग चुके हैं।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विकसित भारत लीडरशिप कॉन्क्लेव 2026: शिवराज सिंह और हरदीप पुरी देंगे विकसित भारत का पूरा रोडमैप
2027 की जनगणना में क्या होगा नया? मोबाइल से डेटा, रियल-टाइम मॉनिटरिंग और कई बड़े बदलाव
Digital Safety Tips for Kids: बच्चों को ऑनलाइन खतरों से बचाने के लिए सिखाएं ये जरूरी डिजिटल सुरक्षा के रूल्स
नवभारत विशेष: विदेशी डाटा सेंटर से उपनिवेशवाद की आहट, हमारे पेशेवर डिजिटल ढुलाई मजदूर न बन जाएं!
वेब ट्रैफिक में भारी गिरावट
OpenAI और Perplexity जैसी कंपनियों ने पहले दावा किया था कि उनके एआई-सर्च इंजन वेबसाइटों पर ज्यादा ट्रैफिक भेजेंगे और पब्लिशर्स के लिए नया आय स्रोत बनेंगे। लेकिन Gartner की रिपोर्ट के अनुसार, एआई चैटबॉट्स और वर्चुअल एजेंट्स की वजह से 2026 तक वेबसाइटों की सर्च ट्रैफिक में 25% की गिरावट आने की संभावना है।
हाल ही में, अमेरिकी एडटेक कंपनी Chegg ने Google पर मुकदमा दायर किया। Chegg का दावा है कि Google के एआई-जनित सर्च समरीज़ ने उसकी वेबसाइट के ट्रैफिक को बुरी तरह प्रभावित किया है। जनवरी 2025 में Chegg की सर्च ट्रैफिक 49% तक गिर गई, जबकि 2024 की दूसरी तिमाही में यह गिरावट सिर्फ 8% थी, जब Google ने AI Overviews लॉन्च किया था।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
परेशानी वजह
एआई-संचालित सर्च इंजन के बढ़ते प्रभाव ने डिजिटल पब्लिशर्स और न्यूज वेबसाइटों के लिए बड़ी चुनौती खड़ी कर दी है। वेबसाइट ट्रैफिक की गिरावट, डेटा स्क्रैपिंग और एआई की पारदर्शिता की कमी जैसी समस्याएं पब्लिशिंग इंडस्ट्री के लिए खतरा बनती जा रही हैं। आने वाले समय में यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या पब्लिशर्स इस बदलाव के खिलाफ कोई रणनीति अपनाते हैं या फिर नए एआई ट्रेंड्स के साथ तालमेल बिठाने का प्रयास करते हैं।
Digital news platforms are facing huge losses due to the growing influence of ai search engines
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
नागपुर: 75 हजार आवेदन, 5 हजार को ही घर! विकास ठाकरे ने उठाए पीएम आवास योजना पर सवाल; कार्रवाई की मांग
Jul 11, 2026 | 04:05 PMरेलवे स्टेशन पर सफाईकर्मी की हरकत कैमरे में कैद, प्लेटफॉर्म की गंदगी ट्रैक पर फेंकने का वीडियो वायरल
Jul 11, 2026 | 04:03 PMमुंबई मेट्रो वन को बड़ी राहत: 2,771 रुपए करोड़ के कर्ज पुनर्गठन समझौते से खत्म होगा वित्तीय संकट
Jul 11, 2026 | 04:02 PMवियतनाम में नाव पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत, कई अब भी लापता, सामने आया खौफनाक VIDEO
Jul 11, 2026 | 03:59 PM‘यह सामान्य बदलाव नहीं…’, दतिया में BJP के फैसले से सियासी भूचाल; सीनियर पत्रकार ने डिकोड की पूरी रणनीति
Jul 11, 2026 | 03:59 PMGadchiroli News: गड़चिरोली के कुनघाड़ा में नेटवर्क संकट, कॉल और इंटरनेट सेवा प्रभावित
Jul 11, 2026 | 03:57 PMLock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Jul 11, 2026 | 03:56 PMवीडियो गैलरी

फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM
संविधान के आंदोलन के अधिकार का हवाला देकर चंद्रशेखर ने उठाए बड़े सवाल-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:03 AM














