DigiLocker का नया फीचर काम करेगा आसान, बिजली बिल के लिए अब नहीं लगानी पड़ेगी लाइन
DigiLocker Electricity Bill: DigiLocker ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है। जिससे आप अब ऐप पर ही घर का बिजली बिल निकाल सकते है।
- Written By: सिमरन सिंह
Digilocker Electricity Bill (Source. Freepik)
DigiLocker Paperless Service: डिजिटल इंडिया को बढ़ावा देते हुए DigiLocker ने अपने प्लेटफॉर्म पर एक नया और बेहद काम का फीचर लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने बिजली बिल को सीधे मोबाइल पर देख और डाउनलोड कर सकते हैं। यह सुविधा खासतौर पर उन लोगों के लिए राहत लेकर आई है, जो बार-बार बिजली बिल के लिए वेबसाइट या दफ्तर के चक्कर काटते थे। इस फीचर के जरिए अब आपका बिजली बिल पूरी तरह डिजिटल और सुरक्षित रूप में उपलब्ध रहेगा।
क्यों खास है DigiLocker का यह नया फीचर?
आज के दौर में ज्यादातर लोग अपने जरूरी डॉक्यूमेंट्स मोबाइल में ही रखना पसंद करते हैं। लेकिन बिजली बिल के लिए अलग-अलग पोर्टल्स पर जाना या ऑफिस विजिट करना काफी झंझट भरा काम होता है।
इसी परेशानी को खत्म करने के लिए यह नया फीचर पेश किया गया है। अब आप अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स एक ही प्लेटफॉर्म पर रख सकते हैं और जरूरत पड़ने पर तुरंत एक्सेस कर सकते हैं। इससे न सिर्फ समय बचेगा, बल्कि काम भी आसान हो जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan
Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म
कैसे करें इस्तेमाल? बेहद आसान है प्रोसेस
इस फीचर का उपयोग करना बेहद सरल है। सबसे पहले आपको अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से DigiLocker में लॉगिन करना होगा। इसके बाद 6 अंकों का PIN डालकर आप अपने अकाउंट में प्रवेश कर सकते हैं।
फिर डॉक्यूमेंट सेक्शन में जाकर Electricity Bill सर्च करें। यहां आपको अलग-अलग बिजली कंपनियों की लिस्ट दिखाई देगी। अपनी कंपनी चुनने के बाद कंज्यूमर नंबर और मोबाइल नंबर दर्ज करें। जैसे ही आप जानकारी डालेंगे, आपका बिजली बिल सीधे स्क्रीन पर दिख जाएगा।
यूजर्स को मिलेंगे ये बड़े फायदे
इस नए फीचर के साथ यूजर्स को कई फायदे मिलने वाले हैं। सबसे खास बात यह है कि आपका बिजली बिल “Verified” टैग के साथ आता है, जिससे इसकी विश्वसनीयता बनी रहती है। आप इसे कभी भी और कहीं से भी एक्सेस कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर आसानी से डाउनलोड या शेयर भी किया जा सकता है। साथ ही, आप इसे अपने अन्य डॉक्यूमेंट्स जैसे आधार कार्ड के साथ भी सेव कर सकते हैं, जिससे सभी जरूरी कागजात एक ही जगह उपलब्ध रहते हैं।
ये भी पढ़े: Fake WhatsApp से खाते से उड़ सकते हैं पैसे, आम लोगों की जमा पूंजी पर खतरा
समय की बचत और सुरक्षा दोनों का ध्यान
यह फीचर न सिर्फ आपका समय बचाता है, बल्कि पूरे प्रोसेस को आसान भी बनाता है। अब आपको लाइन में खड़े होने या बार-बार वेबसाइट खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी तरह का मैन्युअल अपलोड नहीं करना पड़ता, क्योंकि सभी डेटा सीधे कंपनी के सिस्टम से आता है। सिक्योर लॉगिन और PIN सिस्टम आपके डेटा को पूरी तरह सुरक्षित रखते हैं।
ध्यान दें
DigiLocker का यह नया फीचर मिडिल क्लास के लिए एक बड़ी राहत साबित हो सकता है। अब बिजली बिल के लिए न तो समय बर्बाद होगा और न ही झंझट झेलनी पड़ेगी। डिजिटल सुविधा के इस दौर में यह एक स्मार्ट और जरूरी कदम है।
