Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म

Nokia 4G Feature Phone: कंपनी ने Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। जिसमें कई खास फीचर्स है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 03:10 PM

Nokia 235 4G (2026) (Source. Nokia)

Follow Us
Follow Us:

Nokia New 4G Phone: एक समय फीचर फोन की दुनिया पर राज करने वाली Nokia ने एक बार फिर अपने नए 4G फीचर फोन्स के साथ वापसी की है। बता दें कि कंपनी ने Nokia 235 4G (2026), Nokia 215 4G (2026), Nokia 210 4G और Nokia 200 4G को चुनिंदा ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च कर दिया है। खास बात यह है कि अब ये साधारण फीचर फोन भी AI की ताकत से लैस हैं। इनमें एक डेडिकेटेड AI असिस्टेंट बटन दिया गया है। जिससे यूजर्स केवल अपनी आवाज़ के जरिए कई जरूरी काम कर सकेंगे।

AI बटन बना सबसे बड़ा आकर्षण

नए Nokia फीचर फोन्स में दिया गया AI असिस्टेंट बटन इन्हें दूसरे फीचर फोन्स से अलग बनाता है। इसकी मदद से यूजर्स सिर्फ वॉयस कमांड देकर फोन की फ्लैशलाइट ऑन कर सकते हैं, अलार्म और रिमाइंडर सेट कर सकते हैं या फिर कॉन्टैक्ट लिस्ट में मौजूद किसी भी व्यक्ति को सीधे कॉल लगा सकते हैं। ऐसे फीचर्स उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं जो आसान और तेज़ एक्सपीरियंस चाहते हैं।

बड़ी बैटरी, 4G सपोर्ट और FM रेडियो की सुविधा

चारों नए मॉडल S30+ ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं और इनमें 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है। कंपनी के मुताबिक Nokia 235 4G (2026) और Nokia 215 4G (2026) 10 घंटे तक का टॉक टाइम और 12 दिनों तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकते हैं। वहीं Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 9 घंटे तक का टॉक टाइम और 13 दिनों तक का स्टैंडबाय मिलने का दावा किया गया है। इसके साथ ही बता दें कि इन सभी फोन्स में Bluetooth 5.0, USB Type-C पोर्ट, 3.5mm हेडफोन जैक और वायर्ड व वायरलेस दोनों मोड्स में FM रेडियो का सपोर्ट मिलता है। इसके अलावा 64MB RAM, 128MB इंटरनल स्टोरेज और 32GB तक microSD कार्ड सपोर्ट भी दिया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा

ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग

अब घर बैठे बनेगा Aadhaar Card, बुजुर्ग और दिव्यांगों के लिए UIDAI की खास सुविधा, जानें कैसे करें बुकिंग

डिस्प्ले और कैमरे में क्या है अंतर?

Nokia 235 4G (2026) और Nokia 215 4G (2026) में 2.8-इंच का IPS डिस्प्ले मिलता है, जबकि Nokia 210 4G और Nokia 200 4G में 2.4-इंच का QVGA डिस्प्ले दिया गया है। वहीं फोन में मिलने वााले कैमरे की बात करें तो Nokia 235 4G (2026) में LED फ्लैश के साथ 2MP रियर कैमरा और VGA फ्रंट कैमरा मिलता है। वहीं Nokia 210 4G में VGA रियर और VGA फ्रंट कैमरा दिया गया है। Nokia 215 4G (2026) और Nokia 200 4G में भी VGA फ्रंट कैमरा मौजूद है।

ये भी पढ़े: Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा

कीमत का इंतजार

जानकारी के लिए बता दें कि अभी के लिए कंपनी ने इन चारों फोन्स की कीमत और बिक्री की तारीख का खुलासा नहीं किया है। लेकिन सभी मॉडल्स को ऑफिशियल वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया गया है। जिससे उम्मीद है कि जल्द ही इनकी कीमत और उपलब्धता की जानकारी भी सामने आ सकती है। AI फीचर्स, 4G कनेक्टिविटी और लंबी बैटरी लाइफ के साथ Nokia ने फीचर फोन सेगमेंट में एक बार फिर अपनी मौजूदगी मजबूत करने की कोशिश की है।

New nokia 4g feature phones launched ai button enables

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 03:10 PM

Topics:  

  • Nokia Phone
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.