Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • रवि, 5 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

ChatGPT से सीखें AI, 30 दिन में बदल जाएगी आपकी Working Style, OpenAI ने लॉन्च किया खास Learning Plan

ChatGPT 30 Day Plan: OpenAI ने भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए 30 दिनों का स्ट्रक्चर्ड AI Learning Plan पेश किया है। इसको किसी पारंपरिक AI कोर्स की तरह नहीं बनाया गया है बल्कि ऐसा प्रैक्टिकल रोडमैप है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 05, 2026 | 04:34 AM

ChatGPT 30 Day Plan (Source. ChatGPT)

Follow Us
Follow Us:

ChatGPT AI Skills: आज के समय में हर एक ऑफिस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का इस्तेमाल तेजी से बढ़ता जा रहा है और अब कंपनियां भी चाहती हैं कि कर्मचारी AI टूल्स का बेहतर इस्तेमाल करना सीखें। जिसको देखते हुए OpenAI ने भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए 30 दिनों का स्ट्रक्चर्ड AI Learning Plan पेश किया है। इसको किसी पारंपरिक AI कोर्स की तरह नहीं बनाया गया है बल्कि ऐसा प्रैक्टिकल रोडमैप है जो आपकी रोजमर्रा की नौकरी और कामकाज के अनुसार तैयार होता है। वहीं इसका उद्देश्य ChatGPT के जरिए AI को सिर्फ समझाना नहीं बल्कि उसे रोज के काम में शामिल करना भी है।

पहले अपने काम को समझेगा ChatGPT

OpenAI की पहल में उसके फ्रेमवर्क का पहला कदम काफी अलग है। इसमें यूजर को ChatGPT को अपनी नौकरी, इंडस्ट्री, रोजाना के सबसे ज्यादा समय लेने वाले काम और सीखने के लिए उपलब्ध समय की जानकारी देनी होती है। जिसको देखते हुए ChatGPT 30 दिनों का एक पर्सनलाइज्ड AI Learning Plan तैयार करता है। वह पहले सप्ताह में ChatGPT के Study Mode के जरिए AI की बुनियादी जानकारी दी जाती है। इस दौरान यूजर्स प्रॉम्प्ट्स, चैटबॉट्स, AI एजेंट्स और वर्कप्लेस ऑटोमेशन जैसे विषयों को इंटरैक्टिव तरीके से समझते हैं।

रिपोर्ट से लेकर Spreadsheet तक

वहीं दूसरे सप्ताह में फोकस उन कामों पर होता है जो बार-बार दोहराए जाते हैं। जिसमें OpenAI यूजर्स को Codex के जरिए रिपोर्ट तैयार करना, स्प्रेडशीट क्लीन करना, मीटिंग समरी बनाना और फॉलो-अप जैसे कार्य ऑटोमेट करने के लिए प्रेरित करता है। इसको लेकर कंपनी ने बताया है कि इस साल जनवरी से भारत में Codex का इस्तेमाल 27 गुना बढ़ चुका है। जिसमें खास बात यह है कि इसकी एक चौथाई से ज्यादा रिक्वेस्ट कोडिंग नहीं बल्कि डॉक्यूमेंट तैयार करने और स्प्रेडशीट ऑटोमेशन जैसे कामों के लिए आ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी

Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption

Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म

सिंहस्थ कुंभ की सुरक्षा में AI और GPS का पहरा, नासिक पुलिस की हाईटेक तैयारी

AI से बनाएं विजुअल रिपोर्ट और सीखें मैनेजर को प्रेजेंट करना

इस क्रम में तीसरे और चौथे सप्ताह में यूजर्स ChatGPT की इमेज जनरेशन क्षमता का इस्तेमाल कर अपने काम की विजुअल केस स्टडी तैयार कर सकते हैं। यह मॉडल हिंदी, बंगाली समेत कई भारतीय भाषाओं को सपोर्ट करता है। जिससे टीम और सीनियर्स के साथ रिपोर्ट साझा करना आसान हो जाता है। वहीं इसके बाद ChatGPT के Voice Conversations फीचर के जरिए मैनेजर के साथ होने वाली बातचीत की प्रैक्टिस भी कराई जाती है ताकि यूजर AI ऑटोमेशन के फायदे आत्मविश्वास के साथ समझा सके।

ये भी पढ़े: Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी

30वें दिन मिलेगी पूरी Progress Report

वहीं आखिरी दिन ChatGPT पूरे महीने की सीख, ऑटोमेट किए गए काम, हासिल हुए नतीजों और आगे क्या सीखना चाहिए, इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार करता है। जिसको लेकर OpenAI का मानना है कि इस 30-दिवसीय प्लान के बाद यूजर्स न केवल AI को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे बल्कि कम से कम एक वर्कप्लेस ऑटोमेशन प्रोजेक्ट पूरा करने और अपने दैनिक काम में AI का प्रभावी उपयोग करने का आत्मविश्वास भी हासिल कर लेंगे।

Learn ai with chatgpt transform your working style in chatgpt 30 day plan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2026 | 04:34 AM

Topics:  

  • AI
  • Artificial Intelligence
  • ChatGPT
  • OpenAI Google
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.