Google Maps का बड़ा धमाका, अब AI खुद करेगा आपके लिए खाना ऑर्डर, लेकिन पड़ सकता है भारी
Google Maps सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। वह अब यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को और आसान बनाने वाला ऐप बनकर सामने आ रहा है। जो अब रास्ते दिखाने के साथ खाना भी ऑडर करेंगा।
- Written By: सिमरन सिंह
Google Maps Food Ordering (Source. Gemini)
Google Maps Food Ordering: आज का समय इतना बदल गया है कि Google Maps सिर्फ रास्ता दिखाने वाला ऐप नहीं रह गया है। वह अब यूजर्स की रोजमर्रा की जरूरतों को और आसान बनाने वाला ऐप बनकर सामने आ रहा है। वहीं जल्द ही Google Maps में ऐसा AI फीचर आने की चर्चा है जिसकी मदद से यूजर्स अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से सीधे खाना ऑर्डर कर सकेंगे। लेकिन यह सुविधा जितनी शानदार लग रही है इसपर उतने ही सवाल भी उठते है। जिसमें प्राइवेसी और सुरक्षा को लेकर कई सवाल सामने आए है।
Google Maps में मिला नए AI फीचर का संकेत
रिपोर्ट में सामने आया है कि Google Maps के Android Version 26.27.00.941319029 के कोड में “ask maps food ordering promo” जैसी लाइनें देखी गई हैं। जो साफ तौर पर यह संकेत दें रही है कि कंपनी जल्द ही AI आधारित फूड ऑर्डरिंग फीचर पेश कर सकती है। वहीं माना जा रहा है कि इस फीचर को बढ़ावा देने के लिए शुरुआती दौर में यूजर्स को प्रमोशनल ऑफर भी दिए जाएगे। लेकिन अभी के लिए Google ने इस फीचर की आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
AI कैसे करेगा आपके लिए Food Order?
जानकारी के लिए बता दें कि इस फीचर के काम करने के तरीके की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन टेक एक्सपर्ट्स इसको लेकर कहते है कि यूजर्स Google Maps में सेव अपने पसंदीदा रेस्टोरेंट से AI की मदद से सीधे ऑर्डर कर सकते है। जिसका सीधा मतलब यह है कि अलग-अलग फूड डिलीवरी ऐप्स पर जाने की जरूरत काफी हद तक कम हो सकती है। लेकिन पेमेंट को लेकर राहत की बात यह है कि AI खुद आपके खाते से पैसे नहीं काटेगा। इसके लिए भुगतान की प्रक्रिया यूजर को ही पूरी करनी पड़ेगी जिससे अनचाहे ट्रांजैक्शन का खतरा नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म
LokOS App: लखपति दीदी अभियान को मिली नई शानदार डिजिटल ताकत, महिलाओं के लिए 18.50 करोड़ रजिस्टर तैयार
दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल
नई सुविधा के साथ बढ़ीं प्राइवेसी की चिंताएं
वहीं अभी तक इस फीचर को लेकर सामने आए सवालों में बताया गया है कि फूड ऑर्डरिंग के लिए Gemini AI क्लाउड पर काम करेगा या फिर फोन के हार्डवेयर का इस्तेमाल करेगा। इसके अलावा एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस फीचर के जरिए Google को यूजर्स की खाने की पसंद, ऑर्डर हिस्ट्री और खर्च करने की आदतों से जुड़ा अधिक डेटा मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों का यह भी मानना है कि AI भविष्य में स्पॉन्सर्ड रेस्टोरेंट्स को प्राथमिकता दे सकता है।
ये भी पढ़े: Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption
अकाउंट हैक हुआ तो बढ़ सकती है परेशानी
वहीं इस नए फीचर को साइबर सिक्योरिटी के लिहाज से भी यह फीचर चर्चा में है। अगर किसी का Google अकाउंट हैक हो जाता है तो उसके नाम से गलत फूड ऑर्डर किए जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में इस फीचर के लॉन्च के साथ मजबूत सुरक्षा उपाय और पारदर्शी प्राइवेसी कंट्रोल बेहद जरूरी होंगे। फिलहाल यूजर्स को Google की आधिकारिक घोषणा का इंतजार है।
