Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • शनि, 4 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Instagram यूजर्स की हुई मौज, Edits App में आए AI वाले नए फीचर्स, अब 2 भाषाओं में बनेंगे Caption

Edits App: Instagram पर Reels और वीडियो आप भी बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए है। Meta अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits को लगातार बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने इस ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़ रही है।

  • Written By: सिमरन सिंह
Updated On: Jul 04, 2026 | 07:48 PM

Edits App (Source. Social Media)

Follow Us
Follow Us:

Instagram Edits App: Instagram पर Reels और वीडियो आप भी बनाते हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है। Meta अपने वीडियो एडिटिंग ऐप Edits को लगातार बेहतर बना रही है। अब कंपनी ने इस ऐप में कई नए AI फीचर्स जोड़ रही है। जिनकी मदद से वीडियो एडिटिंग पहले से कहीं ज्यादा आसान और प्रोफेशनल हो जाएगी। इसमें खास बात यह है कि अब यूजर्स बिना किसी दूसरे ऐप की मदद लिए एक ही वीडियो में दो भाषाओं में कैप्शन जोड़ सकते है।

AI टूल्स से वीडियो एडिटिंग हुई और आसान

Meta ने जानकारी दी है कि नए अपडेट के साथ Edits ऐप में कई क्रिएटिव AI टूल्स शामिल किए हैं। अब यूजर्स वीडियो टेम्पलेट्स में आसानी से Overlay जोड़ सकते हैं। इसके अलावा किसी खास वीडियो को लॉक करने का विकल्प भी दिया गया है जिससे जरूरी प्रोजेक्ट सुरक्षित रहेंगे। इसके साथ ही ऐप में Seasonal Sound Effects का नया फीचर भी जोड़ा गया है। जिसके जरिए यूजर्स गर्मियों से जुड़े नए ऑडियो इफेक्ट्स का इस्तेमाल कर अपनी Reels और वीडियो को ज्यादा आकर्षक बना सकते हैं।

अब एक साथ दो भाषाओं में दिखेंगे Caption

अपडेट के बारे में जानकारी दें तो इसमें सबसे खास Bilingual Captions फीचर है। जिसकी मदद से वीडियो का कैप्शन अपने-आप दूसरी भाषा में भी दिखाई देते है। जिसका सीधा मतलब है कि अब कंटेंट क्रिएटर्स को अलग से ट्रांसलेशन करने या किसी थर्ड-पार्टी ऐप का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अभी के लिए यह फीचर 15 भाषाओं में उपलब्ध कराया गया है। जिसमें हिंदी, अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियन, पुर्तगाली, रूसी, इटालियन, थाई, इंडोनेशियन, गुजराती, बंगाली और कन्नड़ जैसी भाषाएं शामिल हैं। इससे क्रिएटर्स आसानी से अलग-अलग भाषाओं के दर्शकों तक अपनी पहुंच बढ़ा सकते है।

सम्बंधित ख़बरें

Nokia के नए 4G फीचर फोन लॉन्च, AI बटन से सिर्फ आवाज़ में होंगे कई काम, बैटरी भी करेगी टेंशन खत्म

दिल्ली वालों की हुई बल्ले-बल्ले, EV खरीदते ही मिलेगा 1 लाख तक का फायदा, सरकार ने लॉन्च किया नया ऑनलाइन पोर्टल

Meta का बड़ा AI धमाका, बिना Coding मिनटों में बनाएं गेम, लॉन्च हुआ Pocket App, जानें क्यों मच रही है चर्चा

ई-रिक्शा चालकों के लिए बड़ी खबर, सरकार का बड़ा एक्शन, Google-Apple से 7 ऐप हटाने की मांग

ये भी पढ़े: छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका

4K Export और जल्द आएगा Desktop Version

वहीं Meta ने Edits ऐप को कंटेंट क्रिएटर्स की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए लॉन्च किया था। इस ऐप के जरिए यूजर्स वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं, Frame-Level Editing कर सकते हैं और बिना किसी वॉटरमार्क के 10 मिनट तक की 4K क्वालिटी में वीडियो मुफ्त एक्सपोर्ट कर सकते हैं। रिपोर्ट्स में बताया गया है कि कंपनी जल्द ही Edits ऐप का Desktop Version भी लॉन्च कर सकती है। इसके बाद बड़ी स्क्रीन पर वीडियो एडिटिंग करना आसान हो जाएगा। साथ ही मोबाइल और डेस्कटॉप के बीच प्रोजेक्ट अपने-आप सिंक होंगे। जिससे एडिटिंग का अनुभव और भी बेहतर हो जाएगा। जिसको लेकर माना जा रहा है कि यह अपडेट प्रोफेशनल कंटेंट क्रिएटर्स के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Instagram users new ai powered features editing tools edits app

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 04, 2026 | 07:48 PM

Topics:  

  • Instagram
  • Meta
  • Tech News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.