-
बुध, 8 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- China Alibaba Vs Deepseek Rival American Chatgpt Alibaba Launches Qwen 25 Max
AI की जंग: चीन का नया दांव, अलीबाबा ने लॉन्च किया ‘Qwen 2.5-Max’
- Written By: सिमरन सिंह
चीनी स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) के लॉन्च के बाद चीन की दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा ने अपने नए एआई मॉडल ‘Qwen 2.5-Max’ को जारी कर दिया है। इस कदम से एआई बाजार में बड़ी हलचल मच गई है।

Alibaba Vs Deepseek को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार बातें हो रही है। (सौ. Design)
नवभारत टेक डेस्क: अमेरिका के चैटजीपीटी के बाद अब चीन ने एआई की दुनिया में बड़ी छलांग लगाई है। चीनी स्टार्टअप डीपसीक (DeepSeek) के लॉन्च के बाद चीन की दिग्गज टेक कंपनी अलीबाबा ने अपने नए एआई मॉडल ‘Qwen 2.5-Max’ को जारी कर दिया है। इस कदम से एआई बाजार में बड़ी हलचल मच गई है।
क्या अलीबाबा का एआई मॉडल डीपसीक और चैटजीपीटी से बेहतर है?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, DeepSeek की तेजी से बढ़ती लोकप्रियता को देखते हुए अलीबाबा ने अपना एआई मॉडल जल्दबाजी में लॉन्च कर दिया। अलीबाबा की क्लाउड यूनिट ने अपने ऑफिशियल WeChat अकाउंट पर दावा किया है कि ‘Qwen 2.5-Max’ प्रदर्शन के मामले में GPT-4o (OpenAI), DeepSeek-V3 और Meta के Llama-3.1-405B जैसे टॉप एआई मॉडल्स से कहीं बेहतर है।
चीन में एआई मॉडल्स की बाढ़
DeepSeek अब ऐपल ऐप स्टोर पर उपलब्ध हो गया है, जिससे एआई बाजार में जबरदस्त हलचल मच गई। चीन ने DeepSeek-V3 के बाद R1 मॉडल भी जारी किया, जिसके चलते सिलिकॉन वैली में चिंता बढ़ गई और अमेरिका की बड़ी टेक कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई।
सम्बंधित ख़बरें
चीन में कुदरत का कहर: हुबेई में तूफान और बिजली गिरने से 8 की मौत, अब सुपर टाइफून ‘बावी’ का खतरा
प्रशांत महासागर में चीन का शक्ति प्रदर्शन, परमाणु मिसाइल का किया सफल परीक्षण; ऑस्ट्रेलिया ने बताया खतरनाक
छतों से हो रही ‘बारिश’, लेकिन कोई नहीं भीग रहा, चीन की नई Cooling Technology ने गर्मी में मचाया तहलका
अरबपतियों में लगी बच्चों को चीनी भाषा सीखने का होड़… ट्रंप और पुतिन भी हैं शामिल, जानें इसके पीछे का राज?
DeepSeek-R1 के लॉन्च के सिर्फ दो दिन बाद TikTok की पैरेंट कंपनी ByteDance ने भी अपने एआई मॉडल को अपडेट कर दिया। बाइटडांस का दावा है कि उनका नया एआई मॉडल Microsoft के OpenAI o1 मॉडल से अधिक प्रभावी प्रदर्शन करता है।
क्या अमेरिका का एआई दबदबा कम हो रहा है?
- अमेरिका के एआई वर्चस्व को चुनौती देने के लिए चीन ने अब पूरी ताकत झोंक दी है। DeepSeek के लॉन्च के बाद चीन में एक के बाद एक नए एआई मॉडल्स सामने आ रहे हैं।
- बीजिंग स्थित स्टार्टअप Moonshot AI ने हाल ही में Kimi k1.5 मॉडल लॉन्च किया, जिसके बाद अलीबाबा ने अपने अपडेटेड एआई मॉडल ‘Qwen 2.5-Max’ को बाजार में उतारा।
- DeepSeek-R1 महज दो महीनों में तैयार कर लिया गया और इसकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है। यह मॉडल अमेरिका के OpenAI चैटबॉट को कड़ी चुनौती दे रहा है।
टेक्नोलॉजी की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें
क्या चीन अमेरिका को एआई की दौड़ में पीछे छोड़ देगा?
तकनीकी क्षेत्र में अमेरिका ने हमेशा बढ़त बनाए रखी है, लेकिन अब चीन जिस रफ्तार से नए एआई मॉडल्स पेश कर रहा है, उससे यह सवाल उठने लगा है कि क्या चीन भविष्य में अमेरिका का दबदबा खत्म कर सकता है?
China alibaba vs deepseek rival american chatgpt alibaba launches qwen 25 max
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 08 July 2026: कर्क, मकर और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें सभी 12 राशियों का राशिफल
Jul 08, 2026 | 12:15 AMAI के जरिए जीतू पटवारी की छवि धूमिल करने की साजिश, कांग्रेस ने PHQ में दर्ज कराई शिकायत; जानें पूरा मामला
Jul 07, 2026 | 11:43 PMMP में मत्स्य पालन का नया युग: कुवैत के साथ 7,430 करोड़ का समझौता; 30 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMअंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Jul 07, 2026 | 11:28 PMमहाराष्ट्र में ऑर्केस्ट्रा की आड़ में अश्लीलता पर लगेगी रोक, विधानसभा ने मंजूर किया नया कानून
Jul 07, 2026 | 11:27 PMदमोह में सरकारी रिकॉर्ड से 12 तालाब हुआ गायब; नालों को तालाब दिखाकर लाखो रुपए का हुआ महा-भ्र्ष्टाचार
Jul 07, 2026 | 11:14 PMMeerut Robbery Case: हनीमून मना रही ‘लेडी डॉन’ ज्योति चौधरी गिरफ्तार, Instagram Reel से खुला राज। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

सिर्फ 400 मीटर की दूरी बनी जानलेवा, एंबुलेंस चालक की एक ‘ना’ और स्ट्रेचर पर ही टूट गईं लड़की की सांसें- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:56 PM
Jabalpur Building Collapse: बड़ा फुहारा बाजार में 3 मंजिला जर्जर इमारत गिरी, टला बड़ा हादसा। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:47 PM
क्या जेल जाएंगे खान सर? गिरफ्तारी की लटकी तलवार! आर्म्स लाइसेंस विवाद में लीगल एडवाइजर का बड़ा खुलासा- VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:34 PM
CM Yogi Security Breach: हेलीकॉप्टर तक पहुंचा किशोर, प्रयागराज एयरपोर्ट पर सुरक्षा में बड़ी चूक से हड़कंप। देख
Jul 07, 2026 | 10:25 PM
CM Yogi in Pratapgarh: ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ पर योगी का बड़ा हमला, विपक्ष को बताया गिरगिट। देखें VIDEO
Jul 07, 2026 | 10:03 PM
CM के काफिले के लिए घंटों रुका ट्रैफिक! अस्पताल जा रहे शख्स की गुहार का वायरल VIDEO देख भड़के लोग।
Jul 07, 2026 | 06:16 PM














