-
शुक्र, 24 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Budget Friendly 5g Phone With A 10000mah Battery Realme Is Launching A Smartphone That Wont Need Charging For 15 Days
10,000mAh बैटरी वाला सस्ता 5G फोन, Realme ला रहा है ऐसा स्मार्टफोन जो 1.5 दिन नहीं होगा चार्ज
- Written By: सिमरन सिंह
10000mAh Wala Smartphone: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। रियलमी बहुत जल्द अपना नया दमदार स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है।

Phone with battery life (Source. Freepik)
Realme New Phone Features: स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर हलचल मचने वाली है। रियलमी बहुत जल्द अपना नया दमदार स्मार्टफोन Realme P4 Power 5G भारतीय ग्राहकों के लिए लॉन्च करने की तैयारी में है। इस बात की पुष्टि खुद कंपनी के एक सीनियर एग्जीक्यूटिव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर की है। पोस्ट के जरिए यह साफ हो गया है कि रियलमी की लोकप्रिय P सीरीज में अब एक नया पावरफुल फोन जुड़ने वाला है।
X पोस्ट से मिले बड़े संकेत
Realme ग्लोबल के प्रोडक्ट मार्केटिंग हेड Francis Wong ने X पर पोस्ट करते हुए Realme P Series में P4 Power 5G की एंट्री का इशारा किया है। इस पोस्ट में फोन की कुछ अहम खूबियों का भी खुलासा किया गया है, जिससे साफ है कि यह डिवाइस खासतौर पर उन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, जो लंबी बैटरी लाइफ चाहते हैं।
दमदार बैटरी होगी सबसे बड़ी ताकत
रिपोर्ट्स की मानें तो Realme P4 Power 5G में 10,000mAh की विशाल बैटरी दी जा सकती है, जो इस सेगमेंट में इसे सबसे अलग बनाती है। कंपनी के दावे के अनुसार, यह फोन एक बार चार्ज करने पर 1.5 दिन तक की बैटरी लाइफ देगा। लंबे समय तक फोन इस्तेमाल करने वालों, खासकर वर्किंग क्लास और स्टूडेंट्स के लिए यह बड़ी राहत साबित हो सकता है।
सम्बंधित ख़बरें
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Google Account में लॉग-इन करना होगा आसान, अब सेल्फी वीडियो से होगी पहचान, भूल गए पासवर्ड तो भी मिलेगी एक्सेस
SMS से लेकर UPI तक बढ़ा साइबर ठगी का खतरा, भारत में 146% बढ़े SMS स्कैम, रिपोर्ट में हुआ बड़ा खुलासा
दिल्ली स्टूडेंट प्रोटेस्ट पर Instagram ने लगाया Shadow Ban? पोस्ट्स गायब होने के आरोपों से मचा बवाल
चार्जिंग और वजन से जुड़ी जानकारी
पोस्ट में बताया गया है कि इस फोन का वजन करीब 218 ग्राम होगा। इसके साथ ही इसमें बायपास चार्जिंग जैसी आधुनिक तकनीक दी जाएगी, जिससे गेमिंग या हैवी यूज के दौरान फोन ज्यादा गर्म नहीं होगा। इसके अलावा फोन में 27W रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट भी मिलने की उम्मीद है, जिससे यह दूसरे डिवाइसेज को भी चार्ज कर सकेगा।
कैमरा और अन्य फीचर्स पर नजर
हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार, Realme P सीरीज का एक फोन जिसका मॉडल नंबर RMX5107 है, उसे BIS (Bureau of Indian Standards) से मंजूरी मिल चुकी है। माना जा रहा है कि यही फोन भारत में Realme P4 Power 5G के नाम से लॉन्च होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा मिलने की संभावना है, जिसमें 50MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का सेकेंडरी कैमरा और 2MP का तीसरा सेंसर शामिल हो सकता है।
ये भी पढ़े: IT ही नहीं, हर सेक्टर में AI की डिमांड, 2025 में ढाई लाख से ज्यादा नौकरियां, 2026 में और उछाल
कीमत और लॉन्च डेट का इंतजार
फिलहाल कंपनी ने फोन के प्रोसेसर, सटीक लॉन्च डेट, कीमत और कलर ऑप्शन्स का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि आने वाले दिनों में Realme इन जानकारियों से भी पर्दा उठा देगी।
Budget friendly 5g phone with a 10000mah battery realme is launching a smartphone that wont need charging for 15 days
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Xiaomi का नया 20,000mAh Power Bank भारत में लॉन्च, बस 3,499 रुपये में फोन और लैपटॉप दोनों होंगे चार्ज
Jul 24, 2026 | 04:41 AMAaj Ka Rashifal: शुक्रवार को किस राशि को मिलेगी सफलता, किसे रहना होगा सतर्क? पढ़ें सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 24, 2026 | 12:15 AMपन्ना जिले को CM मोहन यादव देंगे बड़ा तोहफा; 204 करोड़ की 22 विकास परियोजनाओं की सौगात
Jul 23, 2026 | 11:41 PMछात्र आंदोलन के बीच शिक्षा मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, उच्च शिक्षा सचिव विनीत जोशी हटाए गए, गंगवार को जिम्मेदारी
Jul 23, 2026 | 11:23 PMNMDC Steel Recruitment: एनएमडीसी स्टील में 102 एग्जीक्यूटिव ट्रेनी पदों पर भर्ती, 1.80 लाख तक मिलेगी सैलरी
Jul 23, 2026 | 11:12 PMदतिया उपचुनाव: निर्वाचन आयोग की बड़ी सफलता, 86 बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं ने घर से डाले वोट
Jul 23, 2026 | 11:12 PMमुंबई मेट्रो 2B का स्टील स्ट्राइक, 70 टन का पहला सेगमेंट फिट, बांद्रा के केबल-स्टे ब्रिज पर निर्माण की शुरुआत
Jul 23, 2026 | 11:10 PMवीडियो गैलरी

1975 की तरह बर्बाद न करें करियर…BJP की छात्रों को नसीहत, बोली- जंतर-मंतर छोड़ पढ़ाई पर ध्यान दो; देखें VIDEO
Jul 23, 2026 | 10:48 PM
छोड़ना है तो अभी छोड़ो…मुंबई की सड़कों पर पुलिस से अकेले भिड़ गई ये एक्ट्रेस, Video वायरल
Jul 23, 2026 | 10:16 PM
भगत सिंह की राह पर युवा! पेपर लीक पर भड़का छात्र, कलेक्ट्रेट में फोड़ा बम, VIDEO वायरल
Jul 23, 2026 | 09:52 PM
29 साल पहले पेपर लीक के खिलाफ थे धर्मेंद्र प्रधान फिर आज उन्हीं पर सवाल क्यों? VIDEO
Jul 23, 2026 | 07:51 PM
200% तक टैरिफ, डोनाल्ड ट्रंप का सख्त ऐलान, क्या अमेरिका में महंगी होंगी भारतीय दवाएं- VIDEO
Jul 23, 2026 | 02:40 PM
फास्ट-ट्रैक कोर्ट समस्या का हल नहीं! PM मोदी के पोस्ट पर भड़के आशुतोष रांका! धरने से हटने की एक ही शर्त
Jul 23, 2026 | 02:03 PM













