Budget 2026: AI सिर्फ सुविधा नहीं, अब सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनेगा

AI Governance India: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत की भविष्य की डिवेलपमेंट स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा बताया।
Budget 2026 AI will not just be a convenience, but will now become a part of the government system.
Budget 2026 AI (Source. Design)
Published on
Updated on

Budget 2026 Artificial Intelligence Policy: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को केंद्रीय बजट पेश करते हुए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को भारत की भविष्य की डिवेलपमेंट स्ट्रेटजी का अहम हिस्सा बताया। बजट में AI के इस्तेमाल के साथ-साथ AI Governance का जिक्र इस बात का साफ संकेत है कि सरकार अब इस तकनीक को सिर्फ इनोवेशन तक सीमित नहीं रखना चाहती, बल्कि इसे नीति, पारदर्शिता और भरोसे से जुड़े ढांचे में शामिल करने की तैयारी में है। आने वाले समय में इसका सीधा असर आम नागरिकों को मिलने वाली सरकारी सेवाओं पर देखने को मिल सकता है।

प्रशासन और टैक्स सिस्टम में बढ़ेगा AI का रोल

बजट भाषण और उससे जुड़े सरकारी दस्तावेजों में AI को प्रशासन, टैक्स सिस्टम, डिजिटल सर्विसेज और डेटा आधारित फैसलों को मजबूत करने वाला टूल माना गया है। सरकार का मानना है कि AI की मदद से फैसले ज्यादा तेज़, सटीक और प्रभावी हो सकते हैं। इससे सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने और सिस्टम में पारदर्शिता लाने में मदद मिलेगी।

AI के साथ जोखिम भी, इसलिए Governance जरूरी

सरकार ने यह भी स्वीकार किया है कि AI के बढ़ते इस्तेमाल के साथ कुछ जोखिम भी सामने आते हैं। डेटा सुरक्षा, प्राइवेसी, ट्रांसपैरेंसी और एल्गोरिदमिक बायस जैसे मुद्दे भविष्य की बड़ी चुनौतियां बन सकते हैं। इसी वजह से बजट में AI Governance को पॉलिसी लेवल पर बेहद अहम बताया गया है, ताकि तकनीक का दुरुपयोग न हो और नागरिकों के अधिकार सुरक्षित रहें।

क्या हैं AI Governance के मायने?

AI Governance का मकसद सिर्फ सख्त कानून या नियम बनाना नहीं है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि AI सिस्टम सेफ, एथिकल और भरोसेमंद तरीके से विकसित और लागू किए जाएं। इसमें डेटा का जिम्मेदार इस्तेमाल, AI के फैसलों में पारदर्शिता और आम नागरिकों के हितों की सुरक्षा जैसे पहलू शामिल हैं। साथ ही, सरकार और जनता के बीच बेहतर संवाद के लिए AI टूल्स का सही उपयोग भी इसका हिस्सा होगा।

भारत अपनाएगा बैलेंस्ड अप्रोच

सरकार का नया रुख संकेत देता है कि भारत AI को लेकर संतुलित नीति अपनाना चाहता है। एक तरफ स्टार्टअप्स, रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा मिलेगा, वहीं दूसरी ओर टेक्नोलॉजी के गलत इस्तेमाल को रोकने के लिए टेक्नो-लीगल फ्रेमवर्क तैयार किया जा रहा है। इस दिशा में पॉलिसी और कानूनों पर काम जारी है।

AI मिशन, क्वांटम मिशन और इनोवेशन फंड

वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा, "भविष्य में एआई का इस्तेमाल व्यापक स्तर पर किया जाएगा।" उन्होंने बताया कि तकनीकी क्षेत्र को मजबूती देने के लिए सरकार 'AI मिशन', 'क्वांटम मिशन' और 'इनोवेशन फंड' का सहारा लेगी। इन पहलों से देश में टेक्नोलॉजी और इनोवेशन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

सुशासन में AI बनेगा फोर्स मल्टिप्लायर

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि "आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) समेत एडवांस्ड टेक्नोलॉजी भारत की आर्थिक बढ़त के लिए फोर्स मल्टिप्लायर की भूमिका निभा सकती हैं।" उनका मानना है कि ये तकनीकें न सिर्फ प्रोडक्टिविटी बढ़ाएंगी, बल्कि गवर्नेंस, इंडस्ट्री और सर्विस सेक्टर के काम करने के तरीके को भी पूरी तरह बदल देंगी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com