

Digital Farming India: केंद्रीय बजट 2026 पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने किसानों के लिए एक बड़ी और काम की घोषणा की है। बजट भाषण में उन्होंने "Bharat Vistaar AI" का ऐलान किया, जिसे खेती-किसानी के लिए गेमचेंजर माना जा रहा है। सरकार का दावा है कि इस AI सिस्टम की मदद से किसान न सिर्फ अपनी फसल की पैदावार बढ़ा सकेंगे, बल्कि सही जानकारी के दम पर अपनी आमदनी में भी इजाफा कर पाएंगे।
Bharat Vistaar AI दरअसल सरकार द्वारा तैयार किया गया एक AI आधारित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर है। इसका मकसद खेती से जुड़ी हर जरूरी जानकारी को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाना है। इस सिस्टम के जरिए किसानों को उनकी स्थानीय भाषा में जानकारी मिलेगी, ताकि टेक्नोलॉजी का फायदा गांव-गांव तक पहुंचे। सरकार का फोकस है कि किसान अब दूसरों पर निर्भर न रहें, बल्कि मोबाइल या डिजिटल डिवाइस के जरिए खुद फैसले ले सकें।
इस योजना के तहत किसानों को Krishi Saathi AI Chatbot दिया जाएगा। इसकी खास बात यह है कि किसान इससे वॉयस चैटिंग कर सकेंगे। यानी अब लिखने की जरूरत नहीं, बस अपनी समस्या बोलिए और समाधान पाइए। खेती से जुड़े सवाल, बीमारी की पहचान, खाद-पानी की सही मात्रा या मौसम से जुड़ी जानकारी सब कुछ AI चैटबॉट के जरिए मिल सकेगा। जरूरत पड़ने पर किसान वीडियो के माध्यम से भी समाधान हासिल कर पाएंगे।
Bharat Vistaar AI के जरिए किसानों को:
इससे किसान सही समय पर सही निर्णय ले सकेंगे और बिचौलियों पर निर्भरता कम होगी।
इस AI प्लेटफॉर्म के तहत पायलट टेस्टिंग भी की जाएगी। इन टेस्टिंग की पूरी जानकारी किसानों तक पहुंचाई जाएगी, ताकि वे भविष्य की फसलों को लेकर बेहतर प्लानिंग कर सकें। किसानों को जो भी सिफारिशें दी जाएंगी, उनका डेटा ICAR (भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद) से लिया जाएगा, जिससे जानकारी भरोसेमंद और वैज्ञानिक होगी।
सरकार का मानना है कि Bharat Vistaar AI से खेती में जोखिम कम होगा, लागत घटेगी और आमदनी बढ़ेगी। छोटे और सीमांत किसानों के लिए यह टेक्नोलॉजी एक मजबूत सहारा बन सकती है।