- Hindi News »
- Technology »
- Avoid Making This Mistake With Your Washing Machine In Winter Break Down
क्या आपकी Washing Machine जल्दी हो जाती है खराब ? सर्दियों में ये सावधानी बचा सकती हैं हजारों रुपये
Winter Washing Machine Care: घर में वॉशिंग मशीन अब एक जरूरी घरेलू उपकरण बन चुकी है। फुली ऑटोमैटिक हो या सेमी-ऑटोमैटिक, ये मशीनें भारी कपड़ों को मिनटों में साफ कर देती हैं लेकिन इसके लिए कुछ ध्यान रखें
- Written By: सिमरन सिंह

Washing Machin को लेने से पहले रखें ध्यान। (सौ. Freepik)
Washing Machine Placement and Winter Tips: भारत के लगभग हर घर में वॉशिंग मशीन अब एक जरूरी घरेलू उपकरण बन चुकी है। फुली ऑटोमैटिक हो या सेमी-ऑटोमैटिक, ये मशीनें भारी कपड़ों को मिनटों में साफ कर देती हैं और रोजमर्रा के काम को आसान बनाती हैं। हालांकि, लंबे समय तक इस्तेमाल के बावजूद कई लोग कुछ बुनियादी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो सीधे तौर पर मशीन की परफॉर्मेंस और उसकी लाइफ पर असर डालती हैं। सही इंस्टॉलेशन, मशीन और दीवार के बीच की दूरी, पानी का प्रेशर और पाइप की फिटिंग ये सभी फैक्टर बेहद अहम हैं।
वॉशिंग मशीन कहां और कैसे रखें
अक्सर देखा जाता है कि लोग वॉशिंग मशीन को जहां जगह मिल जाए, वहीं लगा देते हैं। विशेषज्ञों के मुताबिक, गलत प्लेसमेंट मशीन की बार-बार खराबी की सबसे बड़ी वजह बन सकता है। मशीन को हमेशा पीछे की दीवार से कम से कम 4 से 6 इंच की दूरी पर रखना चाहिए। यह गैप वाइब्रेशन को संतुलित रखता है और पाइप, ड्रेनेज होस व पावर केबल पर अतिरिक्त दबाव पड़ने से बचाता है।
अगर मशीन दीवार से बहुत पास रखी गई हो, तो स्पिन साइकल के दौरान ड्रम पीछे की सतह से टकरा सकता है। इससे शोर बढ़ता है और मशीन के अंदरूनी पार्ट्स जल्दी घिस सकते हैं। साथ ही, मुड़े हुए पाइप पानी के फ्लो को बाधित करते हैं, जिससे लीकेज या मोटर डैमेज का खतरा बढ़ जाता है। उचित दूरी रखने से मशीन ओवरहीटिंग से भी सुरक्षित रहती है।
सम्बंधित ख़बरें
देसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
iPhone 18 Pro में बड़ा धमाका, छोटी होगी Dynamic Island, सैटेलाइट इंटरनेट और सुपरफास्ट चिप से बदलेगा गेम
सिम खरीदने से पहले ऐसे जानें अपने इलाके का सबसे तेज नेटवर्क, पैसे बचेंगे और कॉल भी नहीं कटेगी
क्या भारत अब तय करेगा दुनिया की टेक्नोलॉजी का भविष्य? जानिए क्यों ऐतिहासिक है AI Impact Summit 2026
स्टेबिलिटी होगी तो परफॉर्मेंस रहेगी बेहतर
वॉशिंग मशीन को हमेशा समतल और मजबूत सतह पर रखें। अगर फर्श टेढ़ा-मेढ़ा है, तो मशीन ज्यादा वाइब्रेट करेगी और दीवार से टकराने का जोखिम रहेगा। ऐसे में एंटी-वाइब्रेशन पैड या मजबूत स्टैंड का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है। इनलेट और ड्रेनेज पाइप को जरूरत से ज्यादा कसकर न बांधें। वॉशिंग साइकल के दौरान पाइप्स को हल्की नैचुरल मूवमेंट चाहिए होती है। नई मशीन इंस्टॉल करने के बाद एक बार खाली साइकल चलाकर यह जरूर जांच लें कि मशीन दीवार से नहीं टकरा रही।
सर्दियों में रखें खास ख्याल
ठंड के मौसम में पाइपों के भीतर पानी गाढ़ा हो जाता है, जिससे मोटर पर अतिरिक्त लोड पड़ता है। अगर मशीन की सेटिंग अनुमति देती है, तो हफ्ते में एक बार वार्म-वॉटर साइकल चलाएं। सर्दियों में मशीन को ओवरलोड करने से बचें, क्योंकि इससे मोटर को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। वॉशिंग के बाद मशीन को अच्छी तरह सूखा रखें और दरवाजा थोड़ा खुला छोड़ दें, ताकि नमी जमा न हो और बदबू से बचाव हो सके।
ये भी पढ़े: 24 कैरेट गोल्ड iPhone का इस्तेमाल करते है Lionel Messi, उनके लिए हुआ खास डिजाइन
थोड़ी सावधानी, लंबी लाइफ
वॉशिंग मशीन की सही प्लेसमेंट और सर्दियों में थोड़ी अतिरिक्त देखभाल उसकी उम्र को कई साल तक बढ़ा सकती है। छोटी-छोटी सावधानियों से न सिर्फ मशीन सुरक्षित रहती है, बल्कि महंगे रिपेयर खर्च से भी बचाव होता है।
Avoid making this mistake with your washing machine in winter break down
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
Feb 17, 2026 | 08:53 AMथप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMRamadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू, लघु उद्योगों को मिलेगा तकनीकी बल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाकुंभ की तैयारी: सिंहस्थ से पहले नासिक पहुंचे साधु, पंचवटी बनी पहली पसंद
Feb 17, 2026 | 08:48 AMदेसी Sarvam Edge देगा ChatGPT और Google Gemini को टक्कर! बिना इंटरनेट मिलेगा एआई का मजा
Feb 17, 2026 | 08:40 AMजे जे अस्पताल में रेजिडेंट डॉक्टरों की भूख हड़ताल, 200 डॉक्टर अनिश्चितकालीन आंदोलन पर
Feb 17, 2026 | 08:35 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM













