

Mumbai Resident Doctors Hunger Strike: रेजिडेंट डॉक्टर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर अड़ गए हैं। जेजे अस्पताल में उन्होंने भूख हड़ताल शुरू कर दी है और चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, हड़ताल जारी रहेगी।
डॉक्टरों की हड़ताल से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की लंबी कतारें देखी गईं और कई तय सर्जरी टालनी पड़ी है। हड़ताल आगे बढ़ती है तो समस्या और बढ़ सकती है। रेजिडेंट डॉक्टर किसी भी सरकारी हॉस्पिटल की रीढ़ होते हैं।
ओपीडी, वार्ड सुपरविजन और इमरजेंसी सर्जरी में उनकी भूमिका अहम होती है। रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल से जेजे अस्पताल की स्वास्थ्य सेवा पर असर पड़ रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन मरीजों को कोई परेशानी न हो, इसलिए वरिष्ठ डॉक्टरों को ड्यूटी पर रहने का आदेश दिया गया है।