महाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू, लघु उद्योगों को मिलेगा तकनीकी बल

AI Living Lab: महाराष्ट्र में उद्योग समूहों और लघु उद्योगों के लिए देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू की गई।रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल्य विश्वविद्यालय में जर्मनी के सहयोग से इस पहल का उद्घाटन किया।
Mangal Prabhat Lodha
मंगल प्रभात लोढ़ा (सौ. सोशल मीडिया )
Published on
Updated on

Maharashtra First Living Lab: उद्योग समूहों और लघु उद्योगों को तकनीकी रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से महाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ की शुरुआत की गई है।

इस लैब का उद्घाटन राज्य के कौशल विकास, रोजगार, उद्यमिता एवं नवाचार विकास मंत्री मंगलप्रभात लोढ़ा और जर्मनी की संसदीय राज्य मंत्री डॉ. बार्बेल कॉफ्लर की उपस्थिति में हुआ। यह पहल महाराष्ट्र राज्य रतन टाटा कौशल्य विश्वविद्यालय के मुख्यालय में शुरू की गई है और जर्मनी के सहयोग से संचालित एक अभिनव उपक्रम है।

लघु उद्योगों को मिलेगा लाभ

मंत्री लोढ़ा ने कहा कि प्राचीन भारत में उद्योगों में उन्नत तकनीक के उपयोग के कई उदाहरण मिलते हैं। छोटे उद्योगों के बल पर ही भारत समृद्ध राष्ट्र के रूप में विश्व व्यापार करता था।

उन्होंने यह भी कहा कि नरेंद्र मोदी ने कोरोना संकट के दौरान स्वदेशी की अवधारणा को साकार करते हुए 75 से अधिक देशों को भारतीय वैक्सीन उपलब्ध कराकर वैश्विक मैत्री का संदेश दिया। अब आधुनिक तकनीक को भारत में लाकर स्वदेशी उद्योगों को नई गति देने का प्रयास किया जा रहा है।

नवाचार और तकनीक को बढ़ावा

यह ‘एआई लिविंग लैब’ उद्योगों, विशेषकर लघु और मध्यम उद्यमों (MSME), को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित समाधान विकसित करने और उन्हें व्यावहारिक रूप से लागू करने का अवसर देगी। इससे कौशल विकास, रोजगार सृजन और नवाचार को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com