-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Technology »
- Argentine Footballer Lionel Messi Gold Iphone With And Jersey Number Details
24 कैरेट गोल्ड iPhone का इस्तेमाल करते है Lionel Messi, उनके लिए हुआ खास डिजाइन
- Written By: सिमरन सिंह
Messi Gold iPhone: फुटबॉलर लियोनेल मेसी एक बार फिर भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं। 14 साल बाद उनकी भारत वापसी की खबर ने भारतीय फुटबॉल फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया था।

Gold iPhone में क्या है खास। (सौ. Design)
Lionel Messi Gold iPhone: दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी एक बार फिर भारत दौरे को लेकर सुर्खियों में हैं। 14 साल बाद उनकी भारत वापसी की खबर ने भारतीय फुटबॉल फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह पैदा किया था। कोलकाता, मुंबई और दिल्ली में प्रस्तावित आयोजनों के बीच मेसी की मौजूदगी को एक बड़े जश्न की तरह देखा जा रहा है। इसी बीच, मेसी की पर्सनल लाइफ से जुड़ी एक दिलचस्प और लग्जरी कहानी एक बार फिर चर्चा में आ गई है। लेकिन मेसी के आने के बाद भारत में फैंस के बीच हुई परेशानी ने सभी को हैरान कर दिया।
मेसी का गोल्ड iPhone क्यों बना चर्चा का विषय
दरअसल, लियोनेल मेसी का एक खास स्मार्टफोन आज भी लोगों की जिज्ञासा का केंद्र बना हुआ है। यह कोई साधारण फोन नहीं, बल्कि 24 कैरेट गोल्ड से कस्टमाइज किया गया iPhone है। इस फोन के बैक पैनल पर मेसी का नाम और उनका जर्सी नंबर उकेरा गया है, जो इसे बेहद खास और यूनिक बनाता है। यही वजह है कि सालों बाद भी यह फोन मेसी की रॉयल और लग्जरी लाइफस्टाइल की पहचान माना जाता है।
कौन सा iPhone इस्तेमाल करते थे मेसी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लियोनेल मेसी ने iPhone Xs Max को कस्टमाइज करवाया था। इस गोल्ड iPhone की जानकारी साल 2019 में सामने आई थी। हालांकि मौजूदा समय में मेसी के पास इससे कहीं नया स्मार्टफोन होने की संभावना है, लेकिन यह खास गोल्ड iPhone आज भी चर्चा में बना रहता है।
सम्बंधित ख़बरें
Jio का बड़ा AI धमाका, अब सिर्फ Hey Jio बोलते ही बनेगी कॉल की Summary, अलग ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
अब 20 बार गलत PIN डालना पड़ेगा भारी, Google का नया सिक्योरिटी फीचर बढ़ाएगा सुरक्षा
OnePlus का सस्ता 5G फोन लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, 3 दिन का बैकअप और 3,000 तक की छूट, मिडिल क्लास हो जाएगा खुश
Galaxy Z Fold 8 में मिलेगा बिल्कुल नया डिजाइन, अब फोन खोलने की भी नहीं पड़ेगी जरूरत
24 कैरेट गोल्ड से तैयार हुआ था यह फोन
इस iPhone की सबसे बड़ी खासियत इसका 24 कैरेट गोल्ड से बना केस था। गोल्ड कोटिंग की वजह से इसकी कीमत एक सामान्य iPhone से कई गुना ज्यादा आंकी गई थी। उस समय इसे दुनिया के सबसे महंगे कस्टमाइज्ड स्मार्टफोन्स में शामिल किया गया था।
iDesign Gold ने किया था कस्टमाइज
इस खास iPhone को मशहूर लग्जरी कंपनी iDesign Gold ने डिजाइन किया था। फोन के बैक पैनल पर लियोनेल मेसी का नाम और उनका जर्सी नंबर खूबसूरती से उकेरा गया था, जिससे यह फोन पूरी तरह पर्सनल और एक्सक्लूसिव बन गया।
ये भी पढ़े: बिना इस्तेमाल के बढ़ गया बिजली बिल? घर बैठे करें शिकायत, सरकार ने बताया आसान तरीका
परिवार और करियर से जुड़ी खास पहचान
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस गोल्ड iPhone के पीछे मेसी की पत्नी और बच्चों के नाम भी दर्ज थे। इसके साथ ही बार्सिलोना और अर्जेंटीना फुटबॉल टीम के बैज भी लगाए गए थे, जो उनके शानदार करियर और निजी जीवन दोनों की झलक दिखाते हैं।
क्या थी इस गोल्ड iPhone की कीमत
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, गोल्ड कस्टमाइजेशन के साथ इस iPhone Xs Max की कीमत करीब 21,000 डॉलर, यानी लगभग 17 लाख रुपये बताई गई थी। यह फोन लियोनेल मेसी की शाही पसंद और लग्जरी लाइफस्टाइल का प्रतीक माना जाता है।
Argentine footballer lionel messi gold iphone with and jersey number details
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
13 दिन में पैसा डबल, Vedanta के नए शेयर की मार्केट में तूफानी एंट्री; खरीदने के लिए टूट पड़े निवेशक
Jul 02, 2026 | 01:57 PMदतिया उपचुनाव का ऐलान: 30 जुलाई को वोटिंग, 3 अगस्त को आएंगे नतीजे, दांव पर नरोत्तम मिश्रा और कांग्रेस की साख
Jul 02, 2026 | 01:50 PMनागपुर अंबाझरी तालाब में हर दिन जा रहा 8.29 MLD सीवर का पानी! परिणय फुके ने विधान परिषद में सरकार को घेरा
Jul 02, 2026 | 01:48 PMमुंबई में मूसलाधार बारिश से थमी रफ्तार; लोकल ट्रेनें लेट और 79 रद्द, हवाई उड़ानें प्रभावित व हाईवे पर भारी जाम
Jul 02, 2026 | 01:45 PMAdani Aluminum: गौतम अदाणी का बड़ा दांव, ओडिशा में 1 लाख करोड़ का प्लांट देगा वेदांता को टक्कर
Jul 02, 2026 | 01:42 PMप्रदूषण से मुक्ति मगर अब बेरोजगारी का संकट; चंद्रपुर की कोल वॉशरी बंद होने से 700 मजदूर परिवारों परेशानी में
Jul 02, 2026 | 01:42 PMकीव पर रूसी हमले में अब तक 13 की मौत, कई इमारतें मलबे में तब्दील; मेट्रो स्टेशनों में कटी लोगों की रात
Jul 02, 2026 | 01:40 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














