-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Artificial Intelligence Will Lwt Talk Pet Dog And Cats This Technology Is Amazing
पालतू जानवरों की भावनाएं अब होंगी समझने लायक, लंदन में खुला एनिमल साइंस सेंटर
- Written By: सिमरन सिंह
अगर आपका पालतू जानवर अक्सर चुप रहता है, गुमसुम दिखाई देता है या अजीब हरकतें करता है, तो अब उन संकेतों को समझना आसान हो जाएगा। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) ने जानवरों की मानसिक स्थ

अब जानवारों से की जा सकती है बात। (सौ. Freepik)
अगर आपका पालतू जानवर अक्सर चुप रहता है, गुमसुम दिखाई देता है या अजीब हरकतें करता है, तो अब उन संकेतों को समझना आसान हो जाएगा। लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स एंड पॉलिटिकल साइंस (LSE) ने जानवरों की मानसिक स्थिति को समझने के लिए एक विशेष शोध केंद्र की शुरुआत की है, जिसका नाम ‘जेरेमी कॉलर सेंटर फॉर एनिमल सेंटिएंस’ रखा गया है। यह सेंटर 30 सितंबर 2025 से आधिकारिक रूप से कार्य करना शुरू करेगा।
क्या है इस सेंटर का उद्देश्य?
इस सेंटर का मुख्य मकसद है इंसानों और जानवरों के बीच भावनात्मक जुड़ाव को बेहतर तरीके से समझना। यहां सिर्फ कुत्ते और बिल्लियों जैसे पालतू जानवरों पर ही नहीं, बल्कि कीड़े, केकड़े और कटलफिश जैसे छोटे जीवों पर भी रिसर्च की जाएगी। सेंटर का फोकस यह जानने पर रहेगा कि ये जीव क्या महसूस करते हैं और किस तरह से अपनी भावनाएं व्यक्त करते हैं।
कितना हुआ खर्च और कौन-कौन जुड़े?
यह सेंटर करीब 4 मिलियन पाउंड (लगभग ₹42 करोड़) की लागत से तैयार किया गया है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ जैसे कि न्यूरोसाइंस, वेटेरिनरी साइंस, फिलॉसफी, कानून, जीवविज्ञान, मनोविज्ञान, कंप्यूटर साइंस और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के प्रोफेशनल्स मिलकर कार्य करेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत संपादकीय: बाल यौन शोषण वाले विज्ञापनों पर केंद्र सख्त, मेटा को एक हफ्ते का अल्टीमेटम
Time Capsule क्या होता है? जानिए कैसे आप भी घर बैठे बना सकते है Digital Time Capsule
World Zoonoses Day: जानवरों से प्यार करें, लेकिन इन बीमारियों से रहें सावधान! जानें जूनोटिक रोगों के बारे में
ठाणे: बारिश में बेजुबानों को न भगाएं, उन्हें सुरक्षित आश्रय दें, समिति ने लोगों से की संवेदनशील बनने की अपील
क्या करेगी AI तकनीक?
AI अब सिर्फ इंसानों तक सीमित नहीं रही। इस तकनीक की मदद से पालतू जानवरों के भावों को AI ट्रांसलेटर ऐप्स के जरिए समझा जा सकेगा। यानी जल्द ही आपको यह जानने के लिए किसी पशुचिकित्सक के पास बार-बार नहीं जाना पड़ेगा कि आपका कुत्ता या बिल्ली क्यों उदास है।
ये भी पढ़े: फास्टैग न लगाने पर तुरंत ब्लैकलिस्ट करेगा NHAI, नया नियम 11 जुलाई से लागू
लेकिन खतरे भी हैं…
प्रोफेसर जोनाथन बिर्च, जो इस सेंटर के निदेशक हैं, कहते हैं, “AI कभी-कभी गलत जानकारी भी दे सकता है। जैसे कोई ऐप यह दिखा सकता है कि जानवर खुश है, जबकि वह अंदर से दुखी हो सकता है।” इसलिए जरूरी है कि हम AI की सीमाओं को समझते हुए उसका उपयोग करें। सेंटर इस दिशा में NGO और अन्य संगठनों के साथ मिलकर जागरूकता और संरक्षण के कार्य भी करेगा।
ध्यान दें
पालतू जानवर अब सिर्फ पालतू नहीं, बल्कि हमारे भावनात्मक साथी बन चुके हैं। ऐसे में उनकी बात समझना भी उतना ही जरूरी है जितना एक इंसान की। LSE का यह नया सेंटर जानवरों के व्यवहार और भावनाओं को समझने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है।
Artificial intelligence will lwt talk pet dog and cats this technology is amazing
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
कहीं भारी बारिश का कहर तो कहीं लू का टॉर्चर! अगले 24 घंटे में मौसम बदलेगा करवट, देखें IMD का ताजा अपडेट
Jul 11, 2026 | 10:49 PMयह किसानों और संगठनों के सामूहिक संघर्ष की बड़ी जीत है, लोन माफी की शर्तें हटाने पर बोले रोहित पवार
Jul 11, 2026 | 10:45 PMवंदे भारत एक्सप्रेस में यात्री ने दूध की गुणवत्ता पर उठाए सवाल, कॉर्न फ्लेक्स में मिलाते ही फटा
Jul 11, 2026 | 10:44 PMलोक कलाओं को मजबूत करने के लिए बनेगी समिति, मंत्री शेलार ने डिजिटल संरक्षण और अधिक अवसर का दिया भरोसा
Jul 11, 2026 | 10:43 PMIRCTC ला रहा नई टिकट बुकिंग वेबसाइट, अब नहीं होंगे लंबे कैप्चा और बार-बार डिटेल भरने की झंझट
Jul 11, 2026 | 10:41 PMRose Petals: क्या गुलाब की पंखुड़ियों में छिपा है पेट की सेहत का राज? जानिए इसके हैरान करने वाले फायदे
Jul 11, 2026 | 10:39 PMHP Police Constable Recruitment: हिमाचल पुलिस में 734 कॉन्स्टेबल पदों पर भर्ती, 12वीं पास उम्मीदवार करें आवेदन
Jul 11, 2026 | 10:29 PMवीडियो गैलरी

सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM














