-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Ai Has Created New Viruses Future Threat Antibiotic Resistant Bacteria Ai Virus
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
- Written By: सिमरन सिंह
AI Virus: वैज्ञानिकों ने AI की मदद से ऐसे नए वायरस तैयार किए हैं जो पहले कभी प्रकृति में मौजूद नहीं थे। शोधकर्ताओं ने AI मॉडल की मदद से वायरस का DNA डिजाइन किया है जो भविष्य में इलाज को बदल देंगा।

AI Virus (Source. gemini)
Antibiotic Resistant Bacteria: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस अब सिर्फ चैटबॉट, ऐप्स या वेबसाइट बनाने तक सीमित नहीं रह गया है। वैज्ञानिकों ने AI की मदद से ऐसे नए वायरस तैयार किए हैं जो पहले कभी प्रकृति में मौजूद नहीं थे। बता दें कि अमेरिका की स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी और आर्क इंस्टीट्यूट के शोधकर्ताओं ने AI मॉडल की मदद से वायरस का DNA डिजाइन किया है जिनमें से 16 वायरस बैक्टीरिया को नष्ट करने में सफल रहेगा। इसे बायोटेक्नोलॉजी और AI के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। हालांकि राहत की बात यह है कि ये वायरस केवल बैक्टीरिया को संक्रमित करने के लिए बनाए गए हैं और इंसानों, जानवरों या पौधों को नुकसान नहीं पहुंचा सकते।
AI ने कैसे तैयार किया वायरस का DNA?
इस रिसर्च के बारे में बाताए तो इसमें Evo 1 और Evo 2 नाम के AI मॉडल का इस्तेमाल किया गया। जिसमें इनका काम करने का तरीका AI चैटबॉट जैसा है। जैसे ChatGPT अगले शब्द का अनुमान लगाता हैॉ उसी तरह Evo मॉडल DNA की अगली जेनेटिक संरचना का अनुमान लगाकर नया डिजाइन तैयार करता है। वहीं शोधकर्ताओं ने पहले इन मॉडलों को करोड़ों प्राकृतिक जीनोम पर ट्रेनिंग दी। इसके बाद उन्हें ΦX174 और उससे जुड़े वायरस पर फोकस कराया गया। बता दें कि AI ने हजारों संभावित डिजाइन तैयार किए जिनमें से 300 को चुनकर लैब में DNA बनाया गया। परीक्षण के दौरान वैज्ञानिकों ने देखा कि पेट्री डिश में बैक्टीरिया के बीच बने क्लियर स्पॉट इस बात का संकेत थे कि नए वायरस सक्रिय होकर बैक्टीरिया को नष्ट कर रहे हैं।
एंटीबायोटिक-रेजिस्टेंट संक्रमण के इलाज में मिल सकती है मदद
इसको लेकर वैज्ञानिकों का मानना है कि भविष्य में इन वायरस का इस्तेमाल उन बैक्टीरियल संक्रमणों के इलाज में किया जा सकता है जिन पर अब एंटीबायोटिक दवाएं असर नहीं करतीं। अगर यह तकनीक सफल होती है तो दवा-प्रतिरोधी संक्रमणों के इलाज का नया रास्ता खुल सकता है। वहीं शोधकर्ताओं का कहना है कि इन वायरस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि उनकी ट्रेनिंग में इंसानों से जुड़े खतरनाक रोगजनकों का कोई डेटा शामिल नहीं किया गया। इसलिए ये मानव स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित माने जा रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
AI वाला स्कूटर भारत में लॉन्च, 165Km की रेंज, 100+ स्मार्ट फीचर्स और 99,999 रुपए की कीमत ने मचाई हलचल
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
ये भी पढ़े: AI लोगों की नौकरी छीनने का जरिया नहीं बनना चाहिए, भारत सरकार के मुख्य आर्थिक सलाहकार की बड़ी चेतावनी
नई खोज के साथ बढ़ी सुरक्षा की चिंता
बता दें कि इस उपलब्धि के साथ नई बहस भी शुरू हो गई है। जिसमें विशेषज्ञों का कहना है कि AI अब वायरस डिजाइन करने की क्षमता तक पहुंच चुका है लेकिन इसे नियंत्रित करने के लिए स्पष्ट वैश्विक नियम अभी मौजूद नहीं हैं। वहीं चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि Evo मॉडल ओपन-सोर्स है और इसे कोई भी डाउनलोड कर सकता है।
लेकिन कुछ वैज्ञानिकों का मानना है कि यह अभी बेहद छोटे और सरल जीनोम तक सीमित है। इसके बावजूद शोधकर्ताओं ने स्वीकार किया है कि भविष्य में बड़े और जटिल वायरस डिजाइन करना पूरी तरह असंभव नहीं है। ऐसे में AI की इस नई ताकत के साथ मजबूत सुरक्षा नीतियां और जिम्मेदार उपयोग पहले से कहीं ज्यादा जरूरी हो गया है।
Ai has created new viruses future threat antibiotic resistant bacteria ai virus
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
AI ने बना दिए नए वायरस, वैज्ञानिकों की बड़ी कामयाबी या भविष्य का खतरा? जानिए क्यों बढ़ी दुनिया की चिंता
Aug 08, 2026 | 04:00 AMNew UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM














