-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Prayagraj »
- Demand To Rename Srn Hospital Martyr Thakur Roshan Singh Gains Prayagraj
Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
- Written By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Prayagraj SRN Hospital: प्रयागराज में SRN अस्पताल का नाम बदलकर अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर करने की मांग को लेकर आंदोलन तेज हो गया है। अस्पताल परिसर में तीसरे दिन भी अनिश्चितकालीन धरना जारी रहा।

अस्पताल परिसर में अनिश्चितकालीन धरना (सोर्स- फोटो नवभारत)
Demand To Rename SRN Hospital: स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय (एसआरएन) का नाम बदलकर “अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय” किए जाने की मांग को लेकर प्रयागराज में आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। महुआ डाबर संग्रहालय के नेतृत्व में अस्पताल परिसर में चल रहा अनिश्चितकालीन धरना शुक्रवार को तीसरे दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र-युवा, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया।
धरने को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि देश इस समय आजादी का अमृत काल मना रहा है और वर्ष 2026 काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ का वर्ष है। ऐसे में 9 अगस्त को मनाए जाने वाले काकोरी ट्रेन एक्शन दिवस से पहले अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह को उनके बलिदान के अनुरूप सम्मान दिया जाना चाहिए।
रोशन सिंह ने हंसते-हंसते चूम लिया फांसी का फंदा
वक्ताओं ने बताया कि शाहजहांपुर में जन्मे ठाकुर रोशन सिंह ने पंडित राम प्रसाद ‘बिस्मिल’, अशफाक उल्ला खां और अन्य क्रांतिकारियों के साथ मिलकर अंग्रेजी शासन के विरुद्ध संघर्ष किया। काकोरी प्रकरण में अंग्रेज सरकार ने उन्हें मृत्युदंड दिया और 19 दिसंबर 1927 को प्रयागराज की तत्कालीन मलाका जेल में उन्होंने “वंदे मातरम्” और “भारत माता की जय” के उद्घोष के साथ हंसते-हंसते फांसी का फंदा चूम लिया।
सम्बंधित ख़बरें
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
प्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
50 हजार की इनामी शाइस्ता परवीन बेटे के जनाजे में कैसे होगी शामिल? कब्रिस्तान पर लगा पुलिस का पहरा
प्रयागराज के KP ग्राउंड में गूंजेगी छात्रों की आवाज, राहुल गांधी के कार्यक्रम को मिली मंजूरी
मलाका जेल की ऐतिहासिक विरासत का दिया हवाला
आंदोलनकारियों का कहना है कि जिस स्थान पर आज स्वरूप रानी नेहरू चिकित्सालय संचालित हो रहा है, वहीं कभी अंग्रेजों की ऐतिहासिक मलाका जेल थी, जहां ठाकुर रोशन सिंह को कैद रखा गया था और उन्हें फांसी दी गई थी। परिसर में आज भी उनकी प्रतिमा स्थापित है, लेकिन अस्पताल का नाम अब भी स्वरूप रानी नेहरू के नाम पर है। उनका कहना है कि जिस धरती ने एक अमर क्रांतिकारी के सर्वोच्च बलिदान का इतिहास देखा, उस संस्थान का नाम भी उनके नाम पर होना चाहिए।
यह भी पढ़ें- प्रयागराज आने से पहले राहुल गांधी का बड़ा हमला- यह सरकार झुकती है, बस आवाज एक साथ उठनी चाहिए
काकोरी के शहीदों के परिजन भी होंगे आंदोलन में शामिल
महुआ डाबर संग्रहालय के निदेशक एवं क्रांतिकारी शहीद वंशज डॉ. शाह आलम राना ने बताया कि उन्होंने काकोरी कांड के शहीदों के परिजनों से बातचीत की है और उन्हें आंदोलन में शामिल होने का आमंत्रण दिया गया है। उन्होंने बताया कि अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह के पड़पोते प्रियांशु ठाकुर और उनके चाचा शरद सिंह धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को समर्थन देंगे। इसके अलावा मणि नाथ बनर्जी ने भी इस प्रदर्शन में शामिल होने की सहमति दी है।
डॉ. शाह आलम राना ने कहा कि काकोरी ट्रेन एक्शन की 100वीं वर्षगांठ इस ऐतिहासिक भूल को सुधारने का सबसे उपयुक्त अवसर है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि एसआरएन अस्पताल का नाम बदलकर “अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय” किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां स्वतंत्रता संग्राम के इस महानायक के बलिदान से प्रेरणा ले सकें।
Demand to rename srn hospital martyr thakur roshan singh gains prayagraj
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM














