-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Varanasi »
- Drug De Addiction Campaign Held At Womens College In Varanasi
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
- Reported By: धर्मेंद्र कुमार चौबे | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
Varanasi Women College: वाराणसी के चौबेपुर में स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में NSS के तहत नशा मुक्ति अभियान आयोजित हुआ। छात्राओं ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने की शपथ ली।

नशा मुक्ति अभियान (सोर्स- फोटो नवभारत)
Varanasi Drug De-Addiction Campaign:उत्तर प्रदेश वाराणसी के चौबेपुर स्थित स्वर्गीय सूबेदार सिंह स्मृति महिला महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के तत्वावधान में नशा मुक्ति अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए समाज को नशा मुक्त बनाने का संदेश देना था।
स्वयंसेविकाओं ने ली नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ
कार्यक्रम की शुरुआत सभी स्वयंसेविकाओं द्वारा नशा मुक्ति की सामूहिक शपथ के साथ हुई। इस दौरान छात्राओं ने संकल्प लिया कि वे स्वयं नशे से दूर रहेंगी और समाज में भी इसके प्रति जागरूकता फैलाकर नशा मुक्त भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगी।
महाविद्यालय के निदेशक डॉ. स्वतंत्र कुमार सिंह ने उपस्थित छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। डॉ. स्वतंत्र कुमार ने सरकार द्वारा चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान की जानकारी देते हुए युवाओं से इस जन आंदोलन का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
सम्बंधित ख़बरें
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
सीएम योगी का अम्बेडकरनगर दौरा: 194 विकास परियोजनाओं का करेंगे शुभारंभ, सड़क से कौशल विकास तक मिलेगी मजबूती
यह भी पढ़ें- JPSC Protest: रांची में छात्रों की सरकार से पहली मीटिंग खत्म, आंदोलन खत्म होगा या नहीं?
नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा” जैसे प्रेरक नारों से किया जागरूक
प्राचार्या डॉ. पुष्पा सिंह के निर्देशन में कार्यक्रम अधिकारियों डॉ. रविकांत मणि त्रिपाठी और डॉ. अभय कुमार पाण्डेय ने सोशल मीडिया के माध्यम से नशा मुक्ति का संदेश प्रसारित किया। स्वयंसेविकाओं ने “जन-जन का एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा” जैसे प्रेरक नारों के साथ लोगों को जागरूक किया और स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश दिया।
बता दें कि भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने 15 अगस्त 2020 को देशव्यापी जन आंदोलन नशा मुक्त भारत अभियान (NMBA) शुरू किया था। जिसका उद्देश्य युवाओं और समाज को मादक पदार्थों के सेवन और इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पुनर्वास सुविधाएं उपलब्ध कराना है।
Drug de addiction campaign held at womens college in varanasi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMHPRCA Clerk Recruitment 2026: हिमाचल सचिवालय में क्लर्क के 40 पदों पर भर्ती, ग्रेजुएट्स के लिए सुनहरा मौका
Aug 07, 2026 | 10:55 PMमच्छरों ने कर रखा है जीना मुश्किल? घर में मौजूद ये 5 चीजें बन सकती हैं आपका ‘सीक्रेट हथियार’
Aug 07, 2026 | 10:52 PMसोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PMCMHO Recruitment 2026: नर्सिंग ऑफिसर समेत 52 पदों पर भर्ती, 14 अगस्त तक करें आवेदन, जानें योग्यता और सैलरी
Aug 07, 2026 | 10:38 PMवीडियो गैलरी

जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM













