-
शुक्र, 7 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Technology »
- Government Is Now Coming To Snapchat Ministry Of External Affairs
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
- Written By: सिमरन सिंह
Gen Z Audience: भारत सरकार अब युवाओं से जुड़ने के लिए पारंपरिक सरकारी संचार से आगे बढ़कर सोशल मीडिया के सबसे फेमस प्लेटफॉर्म्स Snapchat का सहारा ले रही है। इसी दिशा में विदेश मंत्रालय ने कदम उड़ाया है।

Snapchat (Source. Snapchat)
Ministry of External Affairs Snapchat: भारत सरकार अब युवाओं से जुड़ने के लिए पारंपरिक सरकारी संचार से आगे बढ़कर सोशल मीडिया के सबसे फेमस प्लेटफॉर्म्स का सहारा ले रही है। इसी दिशा में विदेश मंत्रालय (MEA) ने बड़ा कदम उठाते हुए Snapchat पर अपना आधिकारिक अकाउंट लॉन्च कर दिया है। वहीं यह पहली बार है जब किसी प्रमुख मंत्रालय ने Gen Z तक सीधे पहुंचने के लिए इस प्लेटफॉर्म को चुना है। आज के समय में युवाओं का बड़ा हिस्सा Snapchat, Instagram और Reels जैसे प्लेटफॉर्म्स पर सक्रिय रहता है। ऐसे में सरकार भी अब उसी भाषा और उसी माध्यम में संवाद स्थापित करना चाहती है जहां युवा सबसे ज्यादा समय बिताते हैं।
PM मोदी की सलाह के बाद बदली सोशल मीडिया रणनीति
जानकारी के लिए बता दें कि विदेश मंत्रालय का यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उस सलाह के बाद आया है जिसमें उन्होंने कैबिनेट मंत्रियों से सोशल मीडिया पर अधिक सक्रिय रहने और नई पीढ़ी के साथ जुड़ने के लिए आधुनिक डिजिटल माध्यम अपनाने को कहा था। वहीं प्रधानमंत्री ने मंत्रियों को सुझाव दिया था कि वे सिर्फ सरकारी योजनाओं की जानकारी देने तक सीमित न रहें बल्कि Reels, शॉर्ट वीडियो और आकर्षक डिजिटल कंटेंट के जरिए युवाओं से उनकी पसंद की शैली में संवाद करें। इसका उद्देश्य सरकारी जानकारी को अधिक सहज रोचक और प्रभावी बनाना है।
रणधीर जायसवाल ने वीडियो जारी कर युवाओं से की अपील
बता दें कि विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक वीडियो साझा कर इस पहल की जानकारी दी। उन्होंने युवाओं से विदेश मंत्रालय के आधिकारिक Snapchat अकाउंट को फॉलो करने की अपील की। उन्होंने बताया कि इस प्लेटफॉर्म पर विदेश नीति, अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम, भारतीय नागरिकों से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां और विशेष स्टोरीज़ ऐसे फॉर्मेट में साझा की जाएंगी जो युवाओं को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव भी महसूस हो।
सम्बंधित ख़बरें
सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
बच्चों की सुरक्षा में लापरवाही META को पड़ी भारी! US कोर्ट ने लगाया ₹5,000 करोड़ का जुर्माना, बदलाव के आदेश
चांद पर फैक्ट्री बनाएंगे रोबोट, Elon Musk का नया प्लान सुनकर रह जाएंगे हैरान, स्पेस की इकोनॉमी बदलने का दावा
Google के 27 साल पुराने दिग्गज इंजीनियर समेत 4 AI एक्सपर्ट्स ने छोड़ी कंपनी, अब बनाएंगे नया AI स्टार्टअप
ये भी पढ़े: सोचते ही स्क्रीन पर लिख जाएगा मैसेज, AI कंपनी पढ़ेगी आपका दिमाग, बदले में दे रही ₹5,200 तक की रकम
सोशल मीडिया बना सरकार और युवाओं के बीच नई कड़ी
हाल के समय में Instagram Reels, Memes और शॉर्ट वीडियो ने जनमत बनाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं NEET परीक्षा पेपर लीक जैसे मुद्दों के दौरान भी सोशल मीडिया युवाओं की आवाज़ का सबसे बड़ा मंच बनकर उभरा था। ऐसे अनुभवों ने यह साफ कर दिया है कि नई पीढ़ी तक पहुंचने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म सबसे प्रभावी माध्यम बन चुके हैं।
ऐसे में विदेश मंत्रालय का Snapchat पर आना इसी बदलती सोच का संकेत है। अब सरकार केवल प्रेस रिलीज़ या आधिकारिक बयानों तक सीमित नहीं रहना चाहती बल्कि युवाओं के साथ दोतरफा संवाद स्थापित कर उन्हें सरकारी पहलों और वैश्विक घटनाओं से जोड़ने की दिशा में आगे बढ़ रही है।
Government is now coming to snapchat ministry of external affairs
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
अब Snapchat पर मिलेगी सरकार, विदेश मंत्रालय का बड़ा डिजिटल दांव, युवाओं तक पहुंचने के लिए बदली पूरी रणनीति
Aug 07, 2026 | 06:46 PMनांदेड़ डिवीजन में RPF का बड़ा एक्शन: नागावली एक्सप्रेस से 5.37 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर, शातिर चोर गिरफ्तार
Aug 07, 2026 | 06:37 PMचिखलवाड़ी-प्रशांतनगर SRA प्रोजेक्ट्स को मिलेगी गति, कई वर्षों से अटकी परियोजनाएं
Aug 07, 2026 | 06:35 PMनदी किनारे भिड़े दो विशाल हाथी, दहाड़ और टक्कर से दहला इलाका; लोगों ने कैमरे में कैद किया रोमांचक नजारा
Aug 07, 2026 | 06:34 PMसऊदी का पैसा, तुर्की के हथियार…पाकिस्तान पर हुआ हमला तो मिलकर करेंगे वार, भारत के लिए कितना बड़ा खतरा?
Aug 07, 2026 | 06:29 PMनंबर प्लेट नहीं, पुणे की धड़कन है ‘MH-12’! अस्मिता बचाने के लिए देश में पहली बार आया RTO नंबर का नया फॉर्मूला
Aug 07, 2026 | 06:10 PMदिल्ली में मध्य प्रदेश के नेताओं की बढ़ी सक्रियता, PM और केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकातों ने बढ़ाई सियासी चर्चा
Aug 07, 2026 | 06:10 PMवीडियो गैलरी

मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM
पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM














