-
शनि, 8 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Uttar Pradesh »
- Lucknow »
- New Upsida Ceo Dr Balkar Singh Focuses Faster Industrial Friendly Services
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
- Reported By: राजेश कुमार मिश्र | Edited By: स्निग्धा श्रीवास्तव
UPSIDA New CEO: नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने औद्योगिक विकास में तेजी, निवेशकों को समयबद्ध सेवाएं और डिजिटल गवर्नेंस को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।यूपीसीडा पार्कों के विकास में तेजी लाएगी।

यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह (फोटो नवभारत)
UPSIDA New CEO Balkar Singh: उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीसीडा) नए औद्योगिक क्षेत्रों व पार्कों के विकास में तेजी लाएगी। प्राधिकरण भूमि आवंटन, भवन मानचित्र स्वीकृति, लीज निष्पादन, एनओसी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाएगी।
यूपीसीडा के नए मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. बलकार सिंह ने पदभार संभालने के बाद कानपुर स्थित प्राधिकरण मुख्यालय में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ अपनी पहली समीक्षा बैठक में कहा कि निवेशकों को त्वरित व पारदर्शी सेवाएं प्रदान करना, औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत करना और औद्योगिक विकास को गति देना शीर्ष प्राथमिकताएं होंगी।
उन्होंने कहा कि राज्य को एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को प्राप्त करने में यूपीसीडा की महत्वपूर्ण भूमिका है, और प्राधिकरण इस दिशा में पूरी क्षमता और प्रतिबद्धता के साथ काम करेगा।”
सम्बंधित ख़बरें
महिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Varanasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
अतीक अहमद के बेटों अली और उमर को बड़ी राहत; हाईकोर्ट ने दी पैरोल, छोटे भाई अबान की ‘मिट्टी’ में होंगे शामिल
UP Election 2027: RLD को बड़ा झटका, प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रामाशीष राय ने दिया इस्तीफा
औद्योगिक पार्कों के विकास में तेजी लाने का निर्देश
सीईओ डॉ. सिंह ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सड़कों, बिजली, जलापूर्ति, जल निकासी, स्ट्रीट लाइट, स्वच्छता, सुरक्षा और हरित विकास सहित सभी औद्योगिक क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं का उच्च गुणवत्ता युक्त विकास और उचित रखरखाव सुनिश्चित करें। उन्होंने साफ किया कि सिंगल-विंडो सिस्टम के माध्यम से निवेशकों को समयबद्ध और पारदर्शी सेवाएं प्रदान करते हुए औद्योगिक बुनियादी ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाया जाए।
यूपीसीडा सीईओ ने स्पष्ट किया कि नए औद्योगिक क्षेत्रों और औद्योगिक पार्कों के विकास में तेजी लाना, निवेश प्रस्तावों और लंबित परियोजनाओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना, डिजिटल गवर्नेंस और तकनीक-आधारित सेवाओं का विस्तार करना और स्वच्छ, सुरक्षित और हरित औद्योगिक क्षेत्रों का विकास करना उनकी प्राथमिकताओं में रहेगा।
यह भी पढ़ें- Prayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को सरल तथा पारदर्शी बनाने का निर्देश
यूपीसीडा इलेक्ट्रॉनिक्स, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर, रक्षा और एयरोस्पेस, इलेक्ट्रिक वाहन एवं बैटरी निर्माण, फार्मास्यूटिकल्स, खाद्य प्रसंस्करण, लॉजिस्टिक्स और टेक्सटाइल जैसे उच्च संभावना वाले क्षेत्रों में निवेश आकर्षित करने के लिए विशेष प्रयास करेगी। साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों, औद्योगिक पार्कों और सेक्टर-स्पेसिफिक क्लस्टर के विकास को प्राथमिकता देगी।
सीईओ ने स्पष्ट किया कि भूमि आवंटन, भवन मानचित्र स्वीकृति, लीज निष्पादन, एनओसी और अन्य ऑनलाइन सेवाओं से संबंधित प्रक्रियाओं को और अधिक सरल तथा पारदर्शी बनाया जाएगा। निवेशकों की शिकायतों और लंबित मामलों के समयबद्ध समाधान के लिए एक प्रभावी निगरानी प्रणाली विकसित की जाएगी।
उन्होंने आगे कहा कि निवेशकों की संतुष्टि ही प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। यूपीसीडा के कामकाज को अधिक पारदर्शी, तकनीक-आधारित और परिणाम-उन्मुख बनाया जाएगा, जिससे निवेशकों को सभी सेवाएं समयबद्ध और कुशल तरीके से मिल सकें। साथ ही यूपीसीडा को एक उत्तरदायी, विश्वसनीय और उद्योग-अनुकूल संस्थान के रूप में और मजबूत किया जाएगा, जिसमें सभी अधिकारी और कर्मचारी टीम वर्क की भावना से मिलकर काम करेंगे।
New upsida ceo dr balkar singh focuses faster industrial friendly services
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
New UPSIDA CEO: यूपीसीडा में नए सीईओ डॉ. बलकार सिंह ने संभाली कमान, औद्योगिक विकास में तेजी लाने पर जोर
Aug 08, 2026 | 01:40 AMश्रद्धा और सेवा भाव से मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व, गुरुद्वारों में गूंजा गुरबाणी कीर्तन
Aug 08, 2026 | 01:22 AMवृंदावन पहुंचे पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पत्नी संग बांके बिहारी मंदिर में विधि-विधान से की पूजा-अर्चना
Aug 08, 2026 | 01:05 AMPrayagraj: ‘अमर शहीद ठाकुर रोशन सिंह चिकित्सालय’ हो SRN अस्पताल का नाम, तीसरे दिन भी जारी रहा धरना प्रदर्शन
Aug 08, 2026 | 12:50 AMमहिला महाविद्यालय में छात्राओं ने ली सामूहिक शपथ, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा के नारों से गूंजा चौबेपुर
Aug 08, 2026 | 12:12 AMAaj Ka Rashifal: इन राशियों को होगा धन लाभ, कोर्ट-कचहरी के मामलों में मिलेगी राहत
Aug 08, 2026 | 12:05 AMVaranasi: चितईपुर मार्ग पर कीचड़ और गड्ढों से हाहाकार, महापौर ने PWD अधिकारियों को लगाई फटकार
Aug 07, 2026 | 11:45 PMवीडियो गैलरी

सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM
जंतर-मंतर वाले बिरयानी बाबा जुनैद झारखंड पहुंचे, फंडिंग और पेपर लीक को लेकर कर दिए बड़े खुलासे! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:54 PM
स्टेशन पर अचानक फूट-फूटकर रोने लगा शख्स, वीडियो देख सोशल मीडिया पर भर आईं लोगों की आंखें! देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 09:23 PM
मोहन भागवत की बात BJP वाले ही नहीं मानते! CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा हमला, देखें VIDEO
Aug 07, 2026 | 06:08 PM
संभल में वर्दी वाले इंस्पेक्टर पर गिरी गाज! मुस्लिम नेता के पैर छूने का VIDEO वायरल होने से मचा बवाल
Aug 06, 2026 | 09:32 PM
क्या महाराष्ट्र में कोई बड़ा खेल करने वाले हैं प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवार से अचानक हुई मुलाकात, देखें VIDEO
Aug 06, 2026 | 08:55 PM












