- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Will Punish Negligence In Disease Control And Dastak Campaign
सख्त हुई योगी सरकार, रोग नियंत्रण और दस्तक अभियान में लापरवाही पर गिरेगी गाज
- Written By: अनिल सिंह

File Pic
- 3 से 31 अक्टूबर तक प्रदेश भर में चलेगा विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान
- 16 से 31 अक्टूबर के बीच सभी निकायों में दस्तक अभियान का भी होगा संचालन
- प्रतिदिन संपन्न गतिविधियों की नगरीय निकाय निदेशालय को देनी होगी सूचना
- अभियान में शिथिलता और लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर होगी कठोर कार्रवाई
लखनऊ: संचारी रोगों के खिलाफ योगी सरकार की मुहिम अक्टूबर माह में भी जारी रहेगी। 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक प्रदेश भर में विशेष संचारी रोग नियंत्रण (Disease Control) अभियान एवं दस्तक अभियान (Dastak campaign) (16 से 31 अक्टूबर) के तहत विशेष सतर्कता बरती जाएगी। खास बात ये है कि इस पूरे अभियान की प्रतिदिन निगरानी और रिपोर्टिंग होगी तथा शिथिलता या लापरवाही बरतने वाले उत्तरदायी कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी की जाएगी।
निर्धारित माइक्रो प्लान के अनुसार प्रतिदिन हो संचालन
नगरीय निकाय निदेशालय के निदेशक नितिन बंसल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि प्रदेश में 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर के मध्य विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं 16 से 31 अक्टूबर तक दस्तक अभियान का प्रभावी संचालन किया जाना है। ऐसे में नगर विकास से संबंधित उल्लेखित बिंदुओं पर प्रभावी व समयबद्ध कार्यवाही कराते हुए निर्धारित माइक्रोप्लान के अनुसार अभियान के दौरान प्रतिदिन गतिविधियों का संचालन सुनिश्चित हो। साथ ही प्रतिदिन संपन्न गतिविधियों की सूचना निदेशालय के गूगल लिंक पर अनिवार्य रूप से प्रेषित की जाएं। पत्र में उन्होंने ये भी निर्देश दिए हैं कि इस महत्वपूर्ण अभियान में शिथिलता व लापरवाही बरतने वाले उत्तरदायी कर्मियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाए।
अंतर्विभागीय समन्वय से आगे बढ़ रहा अभियान
प्रदेश में विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के प्रभावी संचालन के लिए योगी सरकार ने विशेष रणनीति बनाई है। कई विभागों के बीच समन्वय से इस अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है। इन विभागों में चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज विभाग, शिक्षा विभाग, नगर निगम, शहरी विकास, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, दिव्यांग कल्याण, स्वच्छ भारत मिशन, सूचना विभाग, संस्कृति विभाग और चिकित्सा शिक्षा विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है। वहीं, यूनिसेफ, पाथ, डब्ल्यूएचओ एनपीएसपी, टाटा ट्रस्ट, प्लान इंडिया और गोदरेज सीएसआर न सिर्फ बतौर पार्टनर इस अभियान से जुड़े हैं, बल्कि वो नियमित इसकी निगरानी भी कर रहे हैं।
सघन मच्छर नियंत्रण गतिविधियों पर होगा फोकस
अभियान को अंतर्विभागीय गतिविधियों के तहत जिस माइक्रो प्लान के तहत संचालित किया जा रहा है, उसमें जनपदों के अंदर मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति की सतत निगरानी, विगत वर्ष के आंकड़ों के आधार पर निर्धारित हाई रिस्क एरिया तथा संचारी रोग अभियान में पाई गई अधिक मच्छर घनत्व वाले क्षेत्रों में सघन मच्छर नियंत्रण गतिविधियों का संचालन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त घरों के अंदर मच्छरों क प्रजनन अनुकूल स्थितियों की जांच करना भी शामिल है, जिसके लिए आशा तथा आंगनबाड़ी और जनपद द्वारा ब्रीडिंग चेकिंग के लिए अन्य कर्मचारियों को लगाया गया है। मच्छरों के प्रजनन पर रोक तथा मच्छरों के काटने से बचाव के उपायों पर आशा तथा आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों द्वारा जानकारी दी जाएगी। नगर विकास तथा ग्राम विकास और स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सोर्स रिडक्शन गतिविधियां संचालित की जाएंगी। इसके अलावा लेप्टोस्पायरोसिस तथा स्क्रब टाइफस के रोगियों की निगरानी व इलाज के लिए भी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: यूपी में धड़ल्ले से चल रहा हाफ एनकाउंटर
अवैध बांग्लादेशियों पर योगी सरकार का कड़ा एक्शन, तलाश कर डिटेंशन सेंटर भेजने की तैयारी
UP के हर जिले में बनेंगे डिटेंशन सेंटर, CM योगी का बड़ा आदेश; घुसपैठियों को खदेड़ने का फरमान जारी
योगी सरकार का फैसला: यूपी की महिलाएं अब कर सकेंगी नाइट शिफ्ट में काम, सुरक्षा पर होगा खास ध्यान
Yogi government will punish negligence in disease control and dastak campaign
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जिनेवा में अमेरिका-ईरान परमाणु वार्ता का दूसरा दौर शुरू, प्रतिबंधों और सुरक्षा पर टिकी दुनिया की नजर
Feb 17, 2026 | 09:06 AMजाते-जाते भी नहीं सुधरे यूनुस, बिना नाम लिए भारत के खिलाफ उगला जहर, फिर अलापा ‘सेवन सिस्टर्स’ का राग
Feb 17, 2026 | 09:05 AMस्मार्ट मीटर से सस्ता हुआ बिजली बिल, नासिक में 31.93 लाख की छूट; स्मार्ट मीटर ने बदली तस्वीर
Feb 17, 2026 | 09:01 AMकौन हैं गयाजी के शुभम कुमार, जिन्होंने जेईई मेन 2026 में हासिल किया 100 पर्सेंटाइल? बहन भी हैं IITian
Feb 17, 2026 | 08:53 AMथप्पड़बाज BDO की दबंगई, पैर पकड़ गिड़गिड़ाता रहा युवक, साहब बरसाते रहे तमाचे; वीडियो वायरल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMRamadan 2026: रमजान और इफ्तार पार्टी के लिए बेस्ट हैं ये शरारा सूट डिजाइन, देखते ही हार बैठेंगे दिल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMमहाराष्ट्र में देश की पहली ‘एआई लिविंग लैब’ शुरू, लघु उद्योगों को मिलेगा तकनीकी बल
Feb 17, 2026 | 08:49 AMवीडियो गैलरी

इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM
ATM जाने के बहाने निकलीं और बन गईं हिंदू परिवार की बहू! छतरपुर में दो चचेरी बहनों के अंतरधार्मिक विवाह पर बवाल
Feb 16, 2026 | 09:19 PM














