- Hindi News »
- State »
- Yogi Government Will Develop Advanced Web Portal For Biodiesel Product
बायोडीजल के उत्पादन, वितरण से संबंधित एड्वांस्ड वेब पोर्टल का विकास करेगी योगी सरकार
- Written By: अनिल सिंह

सीएम योगी आदित्यनाथ
- यूपीनेडा के प्रयोग के लिए नए आधुनिक वेब पोर्टल का विकास कराएगा यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड
- बायोडीजल के उत्पादन से संबंधित लाइसेंस आवंटन प्रक्रिया सरलता के साथ पूर्ण करने में सक्षम होगा नया पोर्टल
- प्रमाणन, पंजियन, वाद निस्तारण, भुगतान के लिए वन स्टॉप सॉल्यूशन प्लैटफॉर्म की तरह करेगा कार्य
- नया वेब पोर्टल हिंदी व इंग्लिश भाषा में किया जा सकेगा उपयोग
- निवेश मित्र’ पोर्टल के साथ इंटीग्रेट होकर कार्य करने में होगा सक्षम
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की आर्थिक उन्नति का मार्ग प्रशस्त कर रही योगी सरकार औद्योगिक निवेश की बढ़ती संभावनाओं के बीच ऊर्जा खपत की पूर्ति को सुचारू रखने के लिए भी लगातार प्रयास कर रही है। इस क्रम में, प्रदेश भर में सौर ऊर्जा समेत स्वच्छ ऊर्जा विकल्पों पर जोर दिया जा रहा है। ऐसे में, कार्बन एमीशन को कम रखने में सक्षम बायोडीजल के उपयोग को बढ़ावा देने के लिहाज से भी योगी सरकार ने कई कदम उठाए हैं। सीएम योगी की मंशा अनुरूप, प्रदेश में बायोडीजल के उत्पादन, भंडारण, क्रय व वितरण की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए उत्तर प्रदेश नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा विकास अभिकरण (यूपीनेडा) द्वारा कई भी उल्लेखनीय कदम उठाए गए हैं। इसी कड़ी में, अब बायोडीजल को लेकर यूपीनेडा के प्रयोग के लिए एक अत्याधुनिक व विशिष्ट पोर्टल के निर्माण की तैयारी यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा की जा रही है। यह पोर्टल कई खूबियों से लैस होगा तथा बायोडीजल के उत्पादन, वितरण, एनओसी क्लियरेंस, लाइसेंस आवंटन, पंजियन, वाद निस्तारण तथा भुगतान संबंधी कार्यों की पूर्ति के लिए ‘वन स्टॉप सॉल्यूशन प्लैटफॉर्म’ की तरह कार्य करेगा।
पब्लिक ऑफिसर, जिलाधिकारी भी कर सकेंगे मॉनिटरिंग
इस प्रस्तावित वेब पोर्टल का विकास यूपी इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा होगा जिसने ई-निविदा के माध्यम से एजेंसी के निर्धारण व कार्यावंटन के लिए आवेदन मांगे हैं। उल्लेखनीय है कि वेब पोर्टल के विकास का कार्य प्राप्त करने वाली सॉफ्टवेयर एजेंसी को उसके डिजाइन, डेवलपमेंट, इंप्लीमेंटेशन और ऑपरेशनल ट्रेनिंग के साथ ही एनओसी व लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया के दौरान मदद करनी होगी। कार्य विवरण के अनुसार, यह वेब पोर्टल काफी डीटेल्ड होगा तथा हिंदी व इंग्लिश माध्यम में कार्य करेगा। इसमें यूपीनेडा के अधिकारियों समेत पब्लिक ऑफिसर्स के लॉगिन और जिलाधिकारियों के लॉगिन तथा कार्य योजनाओं की मॉनिटरिंग समेत कई फीचर्स होंगे। इसके अतिरिक्त, पोर्टल पर बायोडीजल को लेकर योगी सरकार की पॉलिसी समेत कई अन्य अहम जानकारियां व विवरण भी शामिल होंगे।
‘निवेश मित्र’ के साथ इंटीग्रेट होकर कार्य करने में होगा सक्षम
सम्बंधित ख़बरें
अब ‘ताजा अंडा’ कहकर आपको नहीं ठग पाएंगे दुकानदार, यूपी सरकार ने बदला 1 अप्रैल से नियम
योगी का चुनावी मास्टरस्ट्रोक… शिक्षामित्रों का बढ़ेगा मानदेय, शिक्षकों का होगा कैशलेस इलाज
UP Budget 2026: योगी सरकार ने खोला पिटारा, पेश किया ‘9.12 लाख करोड़’ का मास्टरस्ट्रोक बजट, जानिए क्या है खास
नेहा सिंह राठौर को सुप्रीम कोर्ट से राहत, गिरफ्तारी पर अंतरिम रोक से बदला पूरा मामला
पोर्टल को इस लिहाज से निर्मित किया जाएगा कि वह निवेश मित्र के साथ इंटीग्रेट होकर कार्य करने में सक्षम हो। वेबसाइट में एप्लिकेंट रजिस्ट्रेशन, एप्लिकेशन अप्रूवल, एनओसी मॉड्यूल, पेमेंट मॉड्यूल, रीन्यूअल मॉड्यूल, क्वेरी सब्मिशन, रिपोर्टिंग मॉड्यूल, एसएमएस व ई-मेल इंटीग्रेशन, क्लाउड सर्वर, सिक्योरिटी ऑडिट, हेल्पडेस्क मॉड्यूल तथा वेब सर्वर डोमेन के लिए एसएसएल जैसे फीचर्स होंगे। इसमें एक डैशबोर्ड होगा जिसमें एप्लिकेंट लॉगिन, मैनुफैक्चरिंग यूनिट, रीटेलर यूनिट जैसे लॉगिन इंटरफेस रहेंगे। यह रिस्पॉन्सिव डिजाइन टेक्नोलॉजी आधारित होगा। इसका डेटा ट्रांसफर बैंडविड्थ 1000 गीगाबाइट प्रति सेकेंड होगा जबकि 500 गीगाबाइट तक डिस्क टू डिस्क बैकअप स्टोरेज की सुविधा से लैस होगा। इसके साथ ही, इसमें लाइव टेलिकास्टिंग की सुविधा भी रहेगी। यह वेब पोर्टल यूजर फ्रेंडली होगा तथा इसके जरिए त्वरित वाद निस्तारण की प्रक्रिया को भी बल मिलेगा।
Yogi government will develop advanced web portal for biodiesel product
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
IPL 2026: कोहली के तूफान में उड़ी गुजरात, टॉप-2 में RCB की एंट्री, इन टीमों पर मंडरा रहा बाहर होने का खतरा
Apr 25, 2026 | 06:55 AMLIVEआज की ताजा खबर 25 अप्रैल: AAP नेताओं के बीजेपी में शामिल होने पर बोलीं CM रेखा- दिल्ली के बाद अब पंजाब की बारी
Apr 25, 2026 | 06:52 AMArijit Singh Singing Retirement: ‘तुम ही हो’ से मिली अरिजीत सिंह को पहचान, करियर के पीक पर लिया संन्यास
Apr 25, 2026 | 06:51 AMनवभारत निशानेबाज: ब्रायन जानसन का मिशन ‘मरो मत’, सप्त चिरंजीव का देश है भारत
Apr 25, 2026 | 06:44 AMAAP के बागी राघव चड्ढा समेत 7 सांसद अब तक BJP में क्यों नहीं हुए शामिल? इस तकनीकी पेंच ने फंसाया मामला
Apr 25, 2026 | 06:38 AMनासिक स्कैंडल, युवती की बेबसी और तांत्रिक की दरिंदगी, दस्तावेजों को बनाया ब्लैकमेलिंग का हथियार
Apr 25, 2026 | 06:38 AMमहाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव: 1.4 लाख डॉक्टर करेंगे मतदान, जानिए कब, कहां और कैसे होगी वोटिंग
Apr 25, 2026 | 06:18 AMवीडियो गैलरी

UP News: मेरठ का तुषार कैसे बना ‘हिजबुल्लाह’? मोबाइल और इंस्टाग्राम ने बनाया आतंकी
Apr 24, 2026 | 10:28 PM
PM मोदी के हुगली दौरे के बाद क्या बदला माहौल? महिलाओं ने सुरक्षा पर उठाए सवाल, युवाओं ने मांगा रोजगार
Apr 24, 2026 | 10:23 PM
संदीप पाठक के पास थे सिर्फ 3 रास्ते…जानें IIT प्रोफेसर ने AAP छोड़ क्यों चुना BJP का साथ? देखें VIDEO
Apr 24, 2026 | 10:12 PM
पहाड़ों पर ₹80 की पानी की बोतल का सच: क्या यह लूट है या मजबूरी? हकीकत जानकर दंग रह जाएंगे
Apr 24, 2026 | 10:09 PM
UP बोर्ड में लड़कियों की बादशाहत! टॉपर्स लिस्ट में केवल एक लड़का, कशिश और शिखा वर्मा ने किया प्रदेश का नाम रोशन
Apr 24, 2026 | 02:04 PM
‘तुम यहां क्या कर रहे हो…?’, केदारनाथ धाम में मुस्लिम के साथ गाली-गलौज, VIDEO हुआ वायरल
Apr 23, 2026 | 10:43 PM














