- Hindi News »
- Special Coverage »
- Bryan Johnson Dont Die Mission Longevity India Visit Navabharat Nishanebaaz
नवभारत निशानेबाज: ब्रायन जानसन का मिशन ‘मरो मत’, सप्त चिरंजीव का देश है भारत
Don’t Die Mission: अरबपति ब्रायन जॉनसन का ‘डोन्ट डाई’ मिशन लंबी उम्र और एंटी-एजिंग पर नई बहस छेड़ रहा है। सख्त दिनचर्या और विज्ञान आधारित प्रयोगों से वे चर्चा में हैं।
- Written By: अंकिता पटेल

नवभारत डिजाइन फोटो
Bryan Johnson Longevity Mission India: पडोसी ने हमसे कहा, ‘निशानेबाज, अमेरिका के अरबपति ब्रायन जानसन ने मौत को चकमा देने के लिए ‘डोन्ट डाई’ मिशन शुरू किया है। इसका अर्थ है ‘मरना मत अभियान’ । वह अपना संपूर्ण भोजन सुबह 6 से 11 बजे तक कर लेते हैं जिसमें 1977 कैलोरी तथा 100 से ज्यादा सप्लीमेंट होते हैं। वह अपना वजन, बोन डेंसिटी, हार्ट रेट और मसल्स की मजबूती चेक करते हैं। अपनी त्वचा का रंग उजला रखने के लिए ब्लू लाइट थेरेपी लेते हैं। 10 मिनट मेडिटेशन करते हैं। रात 8:30 बजे तापमान नियंत्रित बिस्तर पर लेटते ही 3 मिनट में सो जाते हैं। वह 47 साल के हैं लेकिन उनका दिल 37 वर्षीय व्यक्ति जैसा है। त्वचा भी 29 वर्ष के युवा जैसी है। वह अपने इस ‘मरो मत’ मिशन का संदेश देने हाल ही भारत आए थे।’
हमने कहा, ‘भारतवासियों को उनकी सलाह या संदेश की कोई जरूरत नहीं है। ब्रायन जानसन यदि हिंदू धमग्रंथों को पड़े तो चौंक जाएंगे, हमारे देश में ‘सप्त चिरंजीव’ की धारणा है। ऐसे 7 लोग हैं जो अमर माने जाते हैं। इनके नाम हैं-वेदव्यास, बलि, कृपाचार्य, अश्वत्थामा, परशुराम, विभीषण और हनुमानजी’ कहते हैं कि अश्वत्थामा आज भी विंध्याचल के पहाड़ी क्षेत्र में घूमा करता है। आल्हा ऊदल जैसे वीर भाइयों में से आल्हा अमर है जो रात में आकर मैहर की शारदा मैया की पूजा करता है। मार्कंडेय मुनि को शंकरजी ने प्रचंड दीर्घायु का वरदान दिया था। वे सभी चारों युगों में बने रहेंगे। संत ज्ञानेश्वर को चुनौती देने शेर पर सवार होकर योगी चांगदेव आए थे जिनकी आयु 400 वर्ष थी। वाराणसी में निवास करनेवाले महान योगी तैलंग स्वामी की उम्र 300 वर्ष से भी अधिक थी।’
यह भी पढ़ें:-महाराष्ट्र मेडिकल काउंसिल चुनाव: 1.4 लाख डॉक्टर करेंगे मतदान, जानिए कब, कहां और कैसे होगी वोटिंग
सम्बंधित ख़बरें
Skincare Tips in Summer: चेहरे की टैनिंग से है परेशान, तो आजमाएं ये असरदार घरेलू नुस्खे
अगर बॉडी बनाने के लिए फाइबर को छोड़ प्रोटीन पर दें रहें ध्यान, तो हो जाइए सावधान! हो सकता है कैंसर का खतरा
Pre Wedding Photo Shoot: आपकी लव स्टोरी में चार चांद लगाने के लिए 5 शानदार प्री वेडिंग फोटो शूट आइडिया
पिंपरी-चिंचवड़ में बुजुर्गों की उपेक्षा पर होगी सख्त कार्रवाई, पुलिस आयुक्त ने जारी किए निर्देश
पड़ोसी ने कहा, ‘निशानेबाज, महाभारत काल में भीष्म पितामह, द्रोणाचार्य और जयद्रथ के पिता भगदत्त की आयु 150 से लेकर 200 वर्ष के आसपास थी। तब पर्यावरण स्वच्छ था। आज के समान प्रदूषण और इन्फेक्शन नहीं था। राजा ययाति ने अपने पुत्र की जवानी मांगकर अपना बुढ़ापा उसे ट्रांसफर कर दिया था। अश्विनी कुमारों ने च्यवन ऋषि की वृद्धावस्था दूर कर उन्हें युवा बना दिया था। यह उस समय के च्यवनप्राश का कमाल था। अमेरिकी अरबपति ब्रायन जानसन भारत से चाहे जितना च्यवनप्राश ले जा सकते हैं जिससे उन्हें और युवा होने में मदद मिलेगी।’
लेख- चंद्रमोहन द्विवेदी के द्वारा
Bryan johnson dont die mission longevity india visit navabharat nishanebaaz
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: मकर को मिलेगी नौकरी में तरक्की और धनु की पूरी होगी तलाश, जानें अपनी राशि का हाल
May 12, 2026 | 12:34 AMIPL 2026: धर्मशाला में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन, पंजाब किंग्स को 3 विकेट से चटाई धूल
May 11, 2026 | 11:34 PMIPL 2026: मैच के दौरान ‘अश्लील इशारा’ पड़ा भारी, RCB के बल्लेबाज टिम डेविड पर लगा जुर्माना
May 11, 2026 | 11:14 PMट्रंप-जिनपिंग की महामुलाकात, क्या US-चीन की ‘दोस्ती’ भारत के लिए बनेगा बड़ा खतरा? जानें सबकुछ
May 11, 2026 | 11:05 PMरेलवे पेंशनभोगियों की मौज! DR में 2% की बढ़ोतरी का ऐलान, जानें 1 जनवरी से कितनी बढ़ जाएगी आपकी पेंशन
May 11, 2026 | 11:03 PMमोदी सरकार युवाओं के सपनों के लिए सबसे बड़ा खतरा…NEET-UG पेपर लीक पर भड़के राहुल गांधी
May 11, 2026 | 10:54 PMक्या आप भी पढ़ा हुआ भूल जाते हैं? ठाणे में 16 मई से शुरू हो रहा है विशेष ‘मेंटल जिम’ ट्रेनिंग प्रोग्राम
May 11, 2026 | 10:54 PMवीडियो गैलरी

‘नितेश राणे को पागलखाने भेजो…’, ओवैसी को आतंकवादी बताने पर भड़के वारिस पठान, देखें VIDEO
May 11, 2026 | 02:00 PM
मिडिल ईस्ट जंग का भारत पर असर; पीएम मोदी का लोगों से सोना न खरीदने और तेल कम खाने की अपील, VIDEO वायरल
May 11, 2026 | 01:05 PM
विजय कैबिनेट की 29 वर्षीय मंत्री ने मचाया तहलका, हिंदी बोलकर जीता उत्तर भारत का दिल, कौन हैं एस कीर्तना?
May 11, 2026 | 12:48 PM
PM मोदी के बेंगलुरु पहुंचने से पहले बड़ी साजिश नाकाम! कग्गलीपुरा में मिले विस्फोटक, मचा हड़कंप
May 11, 2026 | 12:11 PM
CM बनते ही विजय का मास्टरस्ट्रोक! 200 यूनिट फ्री बिजली और महिलाओं के लिए स्पेशल फोर्स का ऐलान
May 10, 2026 | 11:11 PM
पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM














