- Hindi News »
- State »
- World Economic Conference Sanjay Raut Target Eknath Shinde Devendra Fadnavis For Canceling Davos Tour Due To Pm Narendra Modi Mumbai Visit
दावोस दौरा रद्द करने पर शिंदे-फडणवीस पर भड़के संजय राउत, कहा-‘पीएम मोदी के लिए…’
- Written By: काजल चोपड़े

मुंबई : दावोस (Davos) में विश्व आर्थिक सम्मेलन (World Economic Conference 2023) में होने वाला है। इस सम्मेलन में देश के सभी राज्यों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगे। लेकिन, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) महाराष्ट्र (Maharashtra Tour) के दौरे पर आने वाले है, इसलिए उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) ने दावोस दौरा रद्द कर दिया। वहीं, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (CM Eknath Shinde) दावोस से दौरे को जल्दी खत्म कर राज्य लौटने वाले हैं। अब इस बात को लेकर ठाकरे गुट के सांसद संजय राउत (Sanjay Raut) ने शिंदे-फडणवीस को फटकार लगाई है और आरोप लगाया है कि यह सरकार निवेश को गंभीर नहीं ले रही है।
संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ घंटों के लिए मुंबई आएंगे। अनुरोध करने पर प्रधानमंत्री के दौरे की तारीख बदली जा सकती है। लेकिन शिवसेना और मुंबई नगरपालिका चुनाव को हराना मुख्यमंत्री-उपमुख्यमंत्री का लक्ष्य है। अगर प्रधानमंत्री जी से अनुरोध किया जाता तो वह तारीख टाल देते। उन्होंने कहा कि देश के सभी राज्य प्रतिनिधि दावोस जा रहे हैं और हमारी सरकार दौरा रद्द कर रही है, इसलिए महाराष्ट्र सरकार निवेश को लेकर गंभीर नहीं है।’
सम्बंधित ख़बरें
भारत की विदेश नीति ‘मोदी की निजी पॉलिसी’, राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला
मुसलमानों का सड़कों पर चलना मुश्किल, अबू आजमी ने सीएम फडणवीस से विधान भवन में की ये मांग
मुंबई के सफाई कर्मचारियों को बड़ी राहत, 12,200 घरों में 50% आवास देने का फैसला
सतारा जिप चुनाव: महायुती में ठनी, विधानसभा में शिंदे ने अपनी ही सरकार को घेरा; सीएम ने जांच का दिया आश्वासन
संजय राउत (Sanjay Raut) ने आगे सरकार पर निशाना साधते हुए कहा,”प्रधानमंत्री मुंबई आ रहे थे इसलिए उपमुख्यमंत्री ने दावोस दौरा रद्द कर दिया। राज्य के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री निवेश से ज्यादा मुंबई नगरपालिका चुनाव को लेकर चिंतित हैं। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के लिए पहले राजनीति जरूरी है, उनके लिए महाराष्ट्र के कामकाज आखिर में आते है। एक बार निवेश चला गया, तो कभी वापस नहीं आता है। जनता को सब कुछ पता है।”
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) 19 जनवरी को मुंबई आएंगे। मोदी के दौरे की तैयारियां जोरों पर हैं। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे की तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने मंगलवार को बैठक की। प्रधानमंत्री मोदी इस यात्रा के दौरान विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन और भूमिपूजन करेंगे। पीएम मेट्रो 2 ए और मेट्रो 7 सहित मुंबई मेट्रो की 2 नई लाइनों का उद्घाटन करेंगे।
निवेश सम्मेलन में भाग लेने के लिए मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस 15 जनवरी को दावोस जाने वाले थे। सीएम शिंदे योजना के मुताबिक दावोस जाएंगे लेकिन 18 जनवरी को मुंबई लौट आएंगे। हालांकि उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते दावोस का अपना दौरा रद्द कर दिया है।
World economic conference sanjay raut target eknath shinde devendra fadnavis for canceling davos tour due to pm narendra modi mumbai visit
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
‘नौं लोगों की जान गई लेकिन चिता सिर्फ आठ जल पाईं’, संजय सिंह ने पालम अग्निकांड को बताया प्रशासनिक हत्याकांड
Mar 24, 2026 | 03:50 PMDelhi Budget 2026: छात्राओं को मुफ्त साइकिल और मेधावी छात्रों को लैपटॉप, सीएम ने की बड़ी घोषणाएं
Mar 24, 2026 | 03:47 PMनागपुर में RSS मुख्यालय मार्च पर रोक, प्रकाश अंबेडकर का ‘जन आक्रोश’ मोर्चा क्यों बना बड़ा मुद्दा?
Mar 24, 2026 | 03:46 PMLongest Range Missiles: किस देश के पास है दुनिया की सबसे घातक मिसाइल? जानें रूस, अमेरिका और भारत की ताकत
Mar 24, 2026 | 03:44 PMजल योजनाओं पर करोड़ों खर्च, फिर भी टैंकरों पर निर्भर अहिल्यानगर के कई इलाके
Mar 24, 2026 | 03:26 PMIPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में रातों-रात हुई विदेशी गेंदबाज की एंट्री, 35 साल का ये खिलाड़ी लेगा जैक एडवर्ड्
Mar 24, 2026 | 03:25 PMकिस दिन है Chaitra Navratri 2026 Durga Ashtami? यहां जानिए दुर्गा अष्टमी की सही तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त
Mar 24, 2026 | 03:25 PMवीडियो गैलरी

25 मार्च को कोलकाता में धमाका: ओवैसी और कबीर की जोड़ी तोड़ेगी TMC का किला, जानें पूरा प्लान
Mar 24, 2026 | 01:53 PM
दूल्हा निकला महाठग; खुद को बताया कलेक्टर, तिलक में लिए 15 लाख…फिर नई नवेली पत्नी का ही करने लगा सौदा- VIDEO
Mar 23, 2026 | 10:05 PM
डॉक्टर सईद खान की घिनौनी करतूत! हिंदू युवती को नशीला इंजेक्शन देकर किया रेप, तस्वीरें खींचकर किया ब्लैकमेल
Mar 23, 2026 | 09:58 PM
जिंदगी या जंग? खचाखच भरी ट्रेन, मूसलाधार बारिश और गेट पर लटकता कांपता हुआ यात्री; वायरल हुई बेबसी की तस्वीर
Mar 23, 2026 | 09:54 PM
संसद में गूंजी शांभवी चौधरी की शायरी! विपक्ष पर कसा तंज, PM मोदी के ‘राजधर्म’ को बताया सबसे ऊपर- VIDEO
Mar 23, 2026 | 09:48 PM
कोल्हापुर के ज्योतिबा मंदिर में पुजारियों का तांडव! श्रद्धालुओं को जमीन पर पटककर लातों से पीटा, वीडियो वायरल
Mar 23, 2026 | 09:42 PM














