-
शुक्र, 26 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- World »
- Longest Range Missiles World Russia Usa India Standing Comparison
Longest Range Missiles: किस देश के पास है दुनिया की सबसे घातक मिसाइल? जानें रूस, अमेरिका और भारत की ताकत
- Written By: अमन उपाध्याय
Top Long Range Missiles: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच लंबी दूरी की मिसाइलों पर दुनिया की नजर है। जानें रूस की 18,000 किमी रेंज वाली मिसाइल से लेकर भारत की 'अग्नि' शक्ति तक का पूरा विवरण।

रूस, अमेरिका और भारत की मिसाइल, एआई फोटो
World Long Range Missiles: वर्तमान में ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते सैन्य संघर्ष ने पूरी दुनिया का ध्यान आधुनिक युद्ध तकनीक की ओर खींच लिया है। इस तनावपूर्ण माहौल में लंबी दूरी की मिसाइलें किसी भी देश की सैन्य शक्ति का सबसे बड़ा पैमाना बनकर उभरी हैं। रणनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि महाद्वीपों के बीच मार करने की क्षमता रखने वाली ये मिसाइलें न केवल युद्ध का रुख मोड़ सकती हैं, बल्कि रक्षा प्रणालियों के लिए भी बड़ी चुनौती पेश करती हैं।
रूस की RS-28 Sarmat मिसाइल
मिसाइल तकनीक और मारक क्षमता के मामले में रूस वर्तमान में विश्व में शीर्ष पर है। रूस के पास RS-28 Sarmat मिसाइल है जिसे पश्चिम में अक्सर ‘Satan II’ के नाम से जाना जाता है। इस अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइल (ICBM) की मारक क्षमता अविश्वसनीय रूप से 18,000 किलोमीटर तक है। यह मिसाइल एक साथ कई परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है और इसे इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह दुनिया की सबसे एडवांस्ड एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को भी चकमा दे सके।
चीन -अमेरिका का क्या है स्थान?
चीन भी इस दौड़ में पीछे नहीं है। उसकी DF-41 मिसाइल की रेंज 12,000 से 15,000 किलोमीटर के बीच होने का अनुमान है, जो इसे एक महाद्वीप से दूसरे महाद्वीप तक सटीक निशाना साधने में सक्षम बनाती है। वहीं, अमेरिका अपनी LGM-30 Minuteman III प्रणाली के जरिए अपनी धाक जमाए हुए है, जिसकी रेंज 13,000 से 14,000 किलोमीटर है। इसके अलावा, अमेरिका और ब्रिटेन Trident II D5 मिसाइल का भी उपयोग करते हैं, जो पनडुब्बी से लॉन्च की जाती है और 12,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है।
सम्बंधित ख़बरें
पाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Bangladesh Ram Temple: ‘राम मंदिर से दिक्कत क्या है?’ बांग्लादेश संसद में कट्टरपंथियों पर बरसे सांसद
Nepal Tea Dispute: सीमा पर फंसी 13 लाख किलो चाय, सख्त टेस्टिंग से नेपाली फैक्ट्रियों पर लगा ताला
Moscow Murder Case: मॉस्को में 3 बेडरूम फ्लैट के लिए कसाई बना भाई, बहन के टुकड़े कर टॉयलेट में बहाए
उत्तर कोरिया भी नहीं है पीछे
हथियारों की इस रेस में उत्तर कोरिया ने अपनी Hwasong श्रृंखला (विशेषकर Hwasong-15, 17 और 18) के साथ दुनिया को चौंका दिया है। रक्षा विशेषज्ञों का मानना है कि इन मिसाइलों की क्षमता 13,000 किलोमीटर से भी अधिक हो सकती है जो इसे एक गंभीर वैश्विक खिलाड़ी बनाती है।
भारत का क्या है स्थान?
भारत आज दुनिया के उन चुनिंदा देशों के समूह में शामिल है जिनके पास शक्तिशाली लंबी दूरी की मिसाइल क्षमताएं हैं। भारत की सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-V (Agni-V) की आधिकारिक रेंज 5,000 से 5,500 किलोमीटर से अधिक बताई जाती है। हालांकि, कई अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों का मानना है कि इसकी वास्तविक क्षमता 7,000 किलोमीटर तक हो सकती है।
इतना ही नहीं, भारत की अग्नि-5 मिसाइल करीब 29,400 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से अपने लक्ष्य तक पहुंचती है। इसकी गति दुनिया की कई अन्य बैलिस्टिक मिसाइलों की तुलना में काफी अधिक मानी जाती है। यही वजह है कि अत्याधुनिक और उन्नत एयर डिफेंस सिस्टम के लिए भी इसे इंटरसेप्ट करना बेहद मुश्किल माना जाता है। इसके साथ ही भारत, अपनी डिफेंस क्षमताओं को और विस्तार दे रहा है। अग्नि-VI जैसी आधुनिक परियोजनाएं अभी विकास के चरण में हैं जो भविष्य में भारत को लंबी दूरी की मिसाइल बादशाहत में और ऊपर ले जाएंगी।
यह भी पढ़ें:- सब झूठ है! ट्रंप के ‘प्रोडक्टिव टॉक’ के दावे पर भड़का ईरान, इजरायली बमबारी के बीच क्या वाकई थमेगी जंग?
भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की क्या है रेंज
ब्रह्मोस दुनिया की सबसे खतरनाक मिसाइलों में से एक मानी जाती है जिसे भारत और रूस ने मिलकर तैयार किया है। इसका नाम भारत की ब्रह्मपुत्र और रूस की मॉस्कवा नदी के नामों को जोड़कर रखा गया है। यह एक सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल है जो मैक 2.8 से 3 (करीब 3400 किमी प्रति घंटा) की रफ्तार से उड़ान भरती है।
इसकी मारक क्षमता लगभग 450 से 500 किलोमीटर तक है। इसे जमीन, समुद्र और हवा तीनों प्लेटफॉर्म से लॉन्च किया जा सकता है। भारतीय नौसेना के कई युद्धपोत, थलसेना की मोबाइल लॉन्च प्रणालियां और वायुसेना के सुखोई Su-30MKI लड़ाकू विमान इस मिसाइल से लैस हैं।
Longest range missiles world russia usa india standing comparison
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
देश का पहला प्रयोग: गड़चिरोली के गोंडवाना विवि में शुरू हुआ ‘वैद्य चिकित्सालय’, 20 से 50 रुपये में परंपरागत इल
Jun 26, 2026 | 04:22 PM42 दिन, 70 चोरी और 8 गिरफ्तार…राम मंदिर चढ़ावा केस में SIT रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे!
Jun 26, 2026 | 04:16 PMतलाक के दो साल बाद ईशा देओल ने बयां किया दिल का हाल, बोलीं- मुझे रोमांटिक होना पसंद है, प्यार की कमी जरूर है
Jun 26, 2026 | 04:14 PMपाकिस्तान की नई गीदड़भभकी! भारत के बांधों पर हमले की फिराक में PAK? पूर्व कानून मंत्री ने फिर उगला जहर
Jun 26, 2026 | 04:13 PMHigh Court Verdict: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने पर इलाहाबाद हाईकोर्ट की रोक, 13 जुलाई को होगी अगली सुनवाई
Jun 26, 2026 | 04:11 PMKhodgaon News: 4 साल से बंद जल शुद्धिकरण संयंत्र, खोडगांव के ग्रामीण शुद्ध पेयजल से वंचित
Jun 26, 2026 | 04:10 PMगड़चिरोली देश के टॉप 10 आकांक्षी जिलों में शामिल, 28 हजार ‘लखपति दीदी’ को अब ‘करोड़पति दीदी’ बनाने का लक्ष्य
Jun 26, 2026 | 04:10 PMवीडियो गैलरी

मायावती ने पाला, अखिलेश ने निकाला और अब सीएम योगी ने दी बड़ी जिम्मेदारी, भाजपा में उपाध्यक्ष बनीं पूजा पाल
Jun 26, 2026 | 02:17 PM
भूकंप आने से पहले क्यों अजीब हरकतें करते हैं जानवर? जानिए इसके पीछे का वो विज्ञान जो इंसान नहीं देख पाते!
Jun 25, 2026 | 10:53 PM
ट्रंप और JD वेंस की सीक्रेट मीटिंग की इनसाइड स्टोरी, जिसमें सऊदी अरब-भारत को लेकर बना था बड़ा प्लान- VIDEO
Jun 25, 2026 | 10:34 PM
धार में मोहर्रम की रस्म पर आधी रात हुआ बवाल, पुलिस एक्शन से मचा हड़कंप! देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:33 PM
Agra में अवैध मजारों पर गरजा बुलडोजर! हिंदूवादी संगठनों की खुली चेतावनी, बोले- अब नहीं चलेगा अवैध कब्जा, VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:22 PM
धरती फटी और समा गए लाखों लोग! वेनेजुएला में भूकंप ने मचाई भारी तबाही, देखें VIDEO
Jun 25, 2026 | 08:12 PM













