भारत की विदेश नीति 'मोदी की निजी पॉलिसी', राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर बोला जोरदार हमला

PM Modi In Rajyasabha: राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी सिर्फ और सिर्फ इजरायल और अमेरिका की सुनते हैं।
Rahul Gandhi Target CM Himanta
राहुल गाधी (सोर्स- सोशल मीडिया)
Updated on

Rahul Gandhi Target PM Modi: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भारत की विदेश नीति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की निजी पॉलिसी बताया। साथ ही उन्होंने कहा कि स्ट्रकच्रल गलती हुई है। इसके अलावा राहुल ने पीएम मोदी पर अमेरिका और इजरायल की बात सुनने का भी आरोप लगाते हुए कहा कि पीएम मोदी गलती को ठीक कर ही नहीं सकते बल्कि वह तो अमेरिका जो कहेगा, इजरायल जो कहेगा वह करेंगे।

राहुल गांधी का यह बयान ऐसे समय में आया जब पीएम नरेंद्र मोदी राज्यसभा को संबोधित कर रहे थे। कल प्रधानमंत्री ने लोकसभा को संबोधित किया था। जहां उन्होंने बताया था कि भारत लगातार युद्ध के प्रभावित देशों में फंसे भारतीयों को निकाल रहा है।

पीएम मोदी पर गरजे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने अपने बयान में यह साफ कहा कि हमारी विदेश नीति प्रधानमंत्री मोदी की निजी पॉलिसी बन गई है। अब यह एक यूनिवर्सल मज़ाक जैसा हो गया है, अगर हमारे प्रधानमंत्री कॉम्प्रोमाइज़्ड हैं तो फॉरेन पॉलिसी कॉम्प्रोमाइज़्ड है, हमारी क्या पोजीशन है? कोई पोजीशन नहीं है लोगों को इसका नुकसान होगा। अभी केवल शुरुआत हुई है। अभी सभी चीजों में परेशानी होगी, अमेरिका और इजराइल जो कहेगा प्रधानमंत्री मोदी वही करेंगे।

आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा- राहुल गांधी

पत्रकारों से बात करते हुए राहुल गांधी ने आगे कहा कि पीएम मोदी के इन कारणों के चलते ही आम जनता को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जैसे कि एलपीजी और पेट्रोल की बढ़ती कीमतें। राहुल गांधी ने याद दिलाया कि पीएम मोदी ने हालात को कोविड जैसी स्थिति से जोड़कर बताया लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि कोविड के दौरान कितनी जानें गईं और कितनी त्रासदियां हुईं।

क्या सर्वदलीय बैठक में शामिल नहीं होगें राहुल?

राहुल गांधी ने मीडिया के द्वारा यह जानकारी भी दी कि वह केरल में अपने कार्यक्रम की वजह से सर्वदलीय बैठम में शामिल नहीं होंगे। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि बैठक में ढांचागत गलती हुई है और इसे सुधारा नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री अमेरिका और इस्राइल के निर्देशों के अनुसार काम करते हैं और देश तथा किसानों के हित में निर्णय नहीं लेते। उनका कहना था कि यह स्थिति देश और जनता के लिए चिंता का विषय है।

Navbharat Live
navbharatlive.com