IPL 2026: सनराइजर्स हैदराबाद में रातों-रात हुई विदेशी गेंदबाज की एंट्री, 35 साल का ये खिलाड़ी लेगा जैक एडवर्ड्

SRH IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले सनराइजर्स ने जैक एडवर्ड्स की जगह एक इंग्लिश तेज गेंदबाज को टीम में शामिल किया है। चोट के कारण एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं।
David Payne in Sunrisers Hyderabad squad
डेविड पायने (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

IPL 2026 Sunrisers Hyderabad: आईपीएल 2026 की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम में एक अनुभवी इंग्लिश तेज गेंदबाज को शामिल किया गया है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि चोट के कारण जैक एडवर्ड्स पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम मैनेजमेंट ने डेविड पायने को स्क्वॉड में शामिल किया है। यह फैसला टीम के गेंदबाजी आक्रमण को संतुलित बनाए रखने के लिए लिया गया है।

डेविड पायने को मिल सकता है आईपीएल डेब्यू का मौका

डेविड पायने के लिए यह आईपीएल करियर का पहला मौका होगा। इससे पहले वह कभी भी इस लीग का हिस्सा नहीं रहे हैं। ऐसे में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से उन्हें डेब्यू करने का अवसर मिल सकता है। 35 वर्षीय पायने का टी20 करियर काफी प्रभावशाली रहा है। उन्होंने अब तक 233 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें 21.16 की औसत और 8.03 की इकॉनमी से 304 विकेट अपने नाम किए हैं। उन्होंने साल 2022 में इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था, लेकिन केवल एक ही मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने एक विकेट हासिल किया था।

ओपनिंग मैच में उतरेगी सनराइजर्स की टीम

आईपीएल 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ओपनिंग मुकाबला खेलने के लिए उतरेगी। 28 मार्च को खेले जाने वाले इस मैच में टीम का सामना पिछले सीजन की चैंपियन आरसीबी से होगा। इस मुकाबले को लेकर टीम ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं और नए खिलाड़ियों को भी मौके देने की योजना बनाई जा रही है।

ईशान किशन संभालेंगे कप्तानी की जिम्मेदारी

टीम के नियमित कप्तान पैट कमिंस शुरुआती कुछ मैचों में उपलब्ध नहीं रहेंगे क्योंकि वह अभी चोट से उबर रहे हैं। ऐसे में उनकी गैरमौजूदगी में युवा भारतीय खिलाड़ी ईशान किशन टीम की कप्तानी करते नजर आएंगे। वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे। टीम मैनेजमेंट को उम्मीद है कि किशन की अगुवाई में टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।

पिछले प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश

सनराइजर्स हैदराबाद ने पैट कमिंस की कप्तानी में 2024 सीजन में शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। हालांकि टीम खिताब जीतने से चूक गई थी, लेकिन इस बार टीम उसी प्रदर्शन को दोहराते हुए ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेगी। नए खिलाड़ियों के जुड़ने से टीम का संतुलन बेहतर हुआ है और फैंस को इस सीजन में टीम से काफी उम्मीदें हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com