- Hindi News »
- State »
- Will Make Mahakumbh 2025divya Bhavya Safe And Easy For Pilgrims Up Cm Yogi Adityanath
महाकुंभ 2025 को भव्य और दिव्य बनाने में जुटी योगी सरकार, 7500 करोड़ रुपए की धनराशि हो चुकी है स्वीकृत
- Written By: मनोज पांडे

फाइल फोटो
लखनऊ: 2025 में होने जा रहे महाकुंभ को योगी सरकार भव्य और दिव्य बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रही है। इस महाआयोजन के लिए करोड़ों भक्तों के प्रयागराज पहुंचने की संभावना को देखते हुए प्रदेश सरकार ने 2022 में दोबारा सत्ता संभालते ही प्रयागराज में पर्यटन और यात्री सुविधाओं के साथ-साथ इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ी परियोजनाओं को पूरी ताकत से आगे बढ़ाया है। इसी क्रम में सरकार महाकुंभ और महाकुंभ से इतर यहां 384 विकास परियोजनाओं पर 7500 करोड़ रुपए खर्च करने जा रही है। इसके तहत सरकार अब तक शुरू हो चुके 250 प्रोजेक्ट्स के लिए 2228 करोड़ रुपए जारी भी कर चुकी है। उल्लेखनीय है कि महाकुंभ से संबंधित 284 प्रोजेक्ट्स के लिए 4462 रुपए से ज्यादा का फंड स्वीकृत किया गया है, जिसके सापेक्ष शुरू हो चुके 170 प्रोजेक्ट्स के लिए करीब 1540 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं तो वहीं,महाकुंभ से इतर चल रहे 100 से ज्यादा प्रोजेक्ट्स के लिए योगी सरकार ने 3057 करोड़ रुपए की धनराशि स्वीकृत की थी, जिसमें शुरू हो चुके 80 प्रोजेक्ट्स के लिए 688 करोड़ रुपए से ज्यादा की धनराशि जारी हो चुकी है।
14 विभाग महाकुंभ के महाआयोजन को सफल बनाने में जुटे
कुंभ को लेकर कुल 14 विभागों के प्रोजेक्ट कार्य चल रहे हैं। इसमें पर्यटन विभाग के 5 प्रोजेक्ट भी हैं। इनमें 3 की शुरुआत हो चुकी है, जिसके लिए प्रस्तावित 28 करोड़ के बजट के एवज में 8.64 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। इसी तरह इरीगेशन डिपार्टमेंट के सभी 8 प्रोजेक्ट्स के लिए प्रस्तावित 250 करोड़ में से करीब 90 करोड़ रुपए प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए जा चुके हैं। प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के अंतर्गत 42 प्रोजेक्ट्स के लिए 175 करोड़ रुपए,यूपी ब्रिज के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 255 करोड़ रुपए, पीडब्ल्यूडी के 41 प्रोजेक्ट के लिए 320 करोड़ रुपए, हेल्थ एंड वेलफेयर डिपार्टमेंट के 17 प्रोजेक्ट्स के लिए 29 करोड़ रुपए, फॉरेस्ट डिपार्टमेंट के 4 प्रोजेक्ट्स के लिए 13.33 करोड़ रुपए,मोतीलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में 11 प्रोजेक्ट्स के लिए 31.20 करोड़ रुपए, यूपीपीसीएल के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 196 करोड़ रुपए, प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 29 प्रोजेक्ट्स हेतु 103 करोड़, यूपी जल निगम के 15 प्रोजेक्ट्स के लिए 86 करोड़, यूपीएसआरटीसी के 7 प्रोजेक्ट्स हेतु करीब 8 करोड़ रुपए और प्रयागराज मेला अथॉरिटी के तहत 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 223.53 करोड़ रुपए जारी किए जा चुके हैं। वहीं गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड से संबंधित 5 प्रोजेक्ट्स के लिए 107 करोड़ से ज्यादा का फंड स्वीकृत है। अभी डीपीआर की प्रक्रिया जारी है, जिसके बाद धनराशि जारी की जाएगी।
सम्बंधित ख़बरें
कानपुर के ‘किडनी कांड’ को लेकर अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर साधा निशाना, कही बड़ी बात
CM Yogi का बड़ा मास्टरप्लान, नोएडा के तर्ज पर अब आगरा बनेगा स्मार्ट इकोनॉमिक हब; यह है पूरी योजना
Basti में ब्राह्मण नेता अभयदेव शुक्ला पर एफआईआर, सीएम योगी पर की थी टिप्पणी
सोमनाथ से लेकर अयोध्या तक…CM Yogi ने बताया कौन था असली विलेन और कैसे किया गया था उसका ‘इलाज’
महाकुंभ के अलावा भी व्यापक पैमाने पर चल रहा विकास कार्य
महाकुंभ के अतिरिक्त भी प्रयागराज को पर्यटन और यात्रियों की सुविधाओं के लिए संवारा जा रहा है। इसके अंतर्गत 7 विभागों के प्रोजेक्ट्स संचालित हैं। इसमें टूरिज्स डिपार्टमेंट के कुल 29 प्रोजेक्ट्स के लिए 70 करोड़ से ज्यादा की धनराशि स्वीकृत हो चुकी है और 23 करोड़ से ज्यादा की राशि जारी भी की जा चुकी है। इसी तरह प्रयागराज डेवलपमेंट अथॉरिटी के 10 प्रोजेक्ट्स के लिए स्वीकृत 102 करोड़ रुपए में से 20 करोड़ की राशि जारी की जा चुकी है। यूपी ब्रिज के अंतर्गत 12 प्रोजेक्ट्स के लिए 620 करोड़ रुपए जारी हो चुके हैं तो पीडब्ल्यूडी के 18 प्रोजेक्ट्स हेतु 8 करोड़ और प्रयागराज म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन के 22 प्रोजेक्ट्स के लिए 17 करोड़ रुपए की राशि रिलीज की गई है। इरीगेशन डिपार्टमेंट के 7 प्रोजेक्ट्स के लिए 58 करोड़ और गंगा पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड के 3 प्रोजेक्ट्स हेतु 496 करोड़ के फंड की स्वीकृति मिल चुकी है और जल्द राशि जारी किए जाने की संभावना है।
Will make mahakumbh 2025divya bhavya safe and easy for pilgrims up cm yogi adityanath
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लाडकी बहनों के लिए आखिरी मौका! 30 अप्रैल से पहले करवाएं E-KYC, जिलाधिकारी कुमार ने की अपील
Apr 11, 2026 | 10:53 AMहिंगोली जिले में अवैध खनन पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वसमत की तहसीलदार शारदा दलवी को किया निलंबित
Apr 11, 2026 | 10:52 AMजब PM मोदी और राहुल गांधी का हुआ आमना-सामना, देर तक दोनों नेताओं में हुई बात, सोशल मीडिया पर VIDEO वायरल
Apr 11, 2026 | 10:51 AMJalna में बैंकिंग संकट, निकासी बंद, ऑनलाइन सिस्टम ठप; ग्राहकों की उमड़ी भीड़
Apr 11, 2026 | 10:50 AMMira Bhayandar में हॉकर समिति की अधिसूचना जारी, वेबसाइट पर न होने से असमंजस
Apr 11, 2026 | 10:47 AMआपका डेटा कहीं हो तो नहीं रहा लीक? घबराइए नहीं, ऐसे करें तुरंत चेक और बचाएं अपनी मेहनत की कमाई
Apr 11, 2026 | 10:45 AMसंभाजीनगर महावितरण का लक्ष्य: बेहतर बिजली सेवा संग बिल वसूली पर जोर, राजस्व पर फोकस
Apr 11, 2026 | 10:34 AMवीडियो गैलरी

Shamli Hospital में स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल, अस्पताल के बाहर हुई डिलीवरी
Apr 10, 2026 | 10:47 PM
मोनालिसा भोंसले केस में अस्पताल के रिकॉर्ड ने खोली पोल, निकली नाबालिग!
Apr 10, 2026 | 10:40 PM
इंदौर नगर निगम में भिड़े पार्षद, रुबीना ने बताया क्यों नहीं गाया वंदे मातरम
Apr 10, 2026 | 10:29 PM
नीट छात्रा की मौत या हत्या? शंभू गर्ल्स हॉस्टल कांड पर पटना में फिर उबाल, मां ने लगाए गंभीर आरोप- VIDEO
Apr 10, 2026 | 10:03 PM
कौन सिखा के भेजा है? सीधी में बिजली-पानी मांगने वाली महिला पर भड़के सांसद राजेश मिश्रा, वीडियो वायरल
Apr 10, 2026 | 09:55 PM
मर्द भी रोते हैं…बोरीवली प्लेटफॉर्म पर अकेले आंसू बहाते शख्स का वीडियो वायरल, वजह जान भर आएंगी आपकी आंखें
Apr 10, 2026 | 09:48 PM














